⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 36

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 36 है।

351

राजस्थान के अन्तः प्रवाही अपवाह तंत्र में कौन सी नदी सम्मिलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(electrician)
Aपश्चिमी बनास नदी
Bरूपारेल नदी
Cसाबी नदी
Dकाकनी नदी

सही उत्तर: पश्चिमी बनास नदी

व्याख्या (Explanation)

पश्चिमी बनास अरावली के पश्चिमी ढाल सिरोही के नया सानवारा गांव से निकलती है और गुजरात के बनास कांठा जिले में प्रवेश करती है। गुजरात में बहती हुई अन्त में कच्छ की खाड़ी में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(electrician)

352

भीलवाड़ा जिले की ........... नदी पर बागौर स्थित है -

Aलूणी
Bकोठारी
Cबनास
Dचम्बल

सही उत्तर: कोठारी

व्याख्या (Explanation)

कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। बागोर स्थल भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के तट पर स्थित है।

353

निम्नलिखित में से कौनसी एक राजस्थान की अंत प्रवाही नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)
Aकांतली
Bसाबी
Cकाकनी
Dसागी

सही उत्तर: सागी

व्याख्या (Explanation)

सागी लूनी की सहायक नदी है।

📋

स्रोत: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)

354

राजस्थान में निम्न में से कौनसी नदी सदावाहिनी है -

📋 पूछा गया: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)
Aकान्तली
Bबाणगंगा
Cघग्घर
Dचम्बल

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की एक मात्र सदावाहिनी नदी चम्बल है।

📋

स्रोत: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)

355

राजस्थान में किस स्त्रोत से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aनहरों द्वारा
Bतालाब
Cनलकूप एवं कुएं
Dअन्य

सही उत्तर: नलकूप एवं कुएं

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक सिंचाई कुओं और नलकूपों से होती है।

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

356

निम्न में से कौनसी नदी का जल बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरता -

Aमाही
Bचम्बल
Cखारी
Dबनास

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में जाकर समाप्त हो जाती है।

357

निम्नलिखित में से कौनसे युग्म जिले में से एक भी नदी प्रवाहित नहीं होती -

📋 पूछा गया: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)
Aबीकानेर-चुरू
Bबीकानेर-हनुमानगढ़
Cचुरू-नागौर
Dजैसलमेर-बाड़मेर

सही उत्तर: बीकानेर-चुरू

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर और चुरू जिलों से एक भी नदी प्रवाहित नहीं होती है।

📋

स्रोत: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)

358

सैय्यद फखरूद्दीन की मजार एवं रमकड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध ‘गलियाकोट’ किस नदी के किनारे स्थित है -

Aसाबरमती
Bसोम
Cजाखम
Dमाही

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में डूंगरपुर जिले मे माही नदी के तट पर गलियाकोट का उर्स लगता है।

359

‘मारवाड़ का अमृतसरोवर’ कहलाता है 7

Aजवाई बांध
Bबनास बांध
Cकडाणा बांध
Dबांकली बांध

सही उत्तर: जवाई बांध

व्याख्या (Explanation)

पाली के सुमेरपुर कस्बे में जवाई बांध बना है। जो मारवाड का अमृत सरोवर कहलाता है।

360

नदी और इनके उद्गम स्थल को सुमेलित किजिए - अ. रूपनगढ़ 1. अलवर ब. मेंथा 2. अजमेर स. रूपारेल 3. सीकर द. कान्तली 4. जयपुर अ, ब, स, द

A1, 2, 4, 3
B3, 2, 1, 4
C4, 3, 2, 1
D2, 4, 1, 3

सही उत्तर: 2, 4, 1, 3

व्याख्या (Explanation)

रूपनगढ़ नदी सलेमाबाद(अजमेर) से निकलती है और सांभर के दक्षिण में विलन हो जाती है। मैन्था नदी (मेंढा) जयपुर ग्रामीण के मनोहरथाना से निकलती है सांभर के उत्तर में विलन हो जाती है। रूपारेल नदी (वाराह/लसवारी) अलवर जिले के थानागाजी (उदयनाथ की पहाड़ी) से निकलती, डीग में समाप्त हो जाती है। शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams