मेनाल नदी पर स्थित मेनाल जल प्रपात किस जिले में है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
मेनाल जलप्रपात चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा की सीमा के निकिट चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूँ तहसील के मेनाल गांव में स्थित है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 37 है।
मेनाल नदी पर स्थित मेनाल जल प्रपात किस जिले में है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
मेनाल जलप्रपात चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा की सीमा के निकिट चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूँ तहसील के मेनाल गांव में स्थित है।
निम्न में से कौन सा/से त्रिवेणी संगम सही नहीं हैं -
सही उत्तर: सभी सही हैं
व्याख्या (Explanation)
त्रिवेणी संगम स्थल नदियां जिला विशेष साबंला (बेणेश्वर) सोम-माही-जाखम डूंगरपुर राजस्थान का कुंभ/ आदिवासियों का महाकुंभ मांडलगढ़ (बींगोद) बनास -बेड़च-मेनाल भीलवाड़ा त्रिवेणी तीर्थ मानपुर (रामेश्वर घाट) चम्बल-बनास-सीप सवाई माधोपुर वर्षो से अखण्ड संकीर्तन / श्रीजी मंदिर राजमहल बनास-खारी-डोई टोंक
भारत में विद्यमान कुल जल संसाधनों का राजस्थान में कितने प्रतिशत भाग है -
सही उत्तर: 1.16
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में देश के कुल सतही जल संसाधनों का केवल 1.16 प्रतिशत है।
अपवाह बेसिनों का उत्तर से दक्षिण सही क्रम है -
सही उत्तर: साबी-बाणगंगा-बेड़च-सोम
व्याख्या (Explanation)
उत्तर दिशा में साबी नदी हरियाणा तक बहती है, जबकि सोम दक्षिण दिशा में माही की सहायक नदी है।
स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
निम्न में से कौन सी झील में रूपनगढ़, मेन्ढ़ा एवं खंडेला नदियां अपना पानी प्रवाहित करती हैं -
सही उत्तर: सांभर झील
व्याख्या (Explanation)
सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। इसके अलावा तुरतमंती और मेघना नदियाँ भी छोटे नालों के रूप में आकर गिरती है।
स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
यह नदी नीचे से चौड़ी तथा ऊपर से सकड़ी हैँ इसलिए गार्ज नदी भी कहा जाता हैँ -
सही उत्तर: चम्बल
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में प्रवेश से पूर्व में चंबल नदी का तल लगभग 300 मीटर चौड़ा है, किंतु इसके पश्चात इसकी घाटी कोटा शहर तक संकीर्ण हो जाती है, इसलिए इसे गार्ज नदी भी कहते हैं।
किन नदियोँ के संगम स्थल को ‘सामेला’ कहा जाता है -
सही उत्तर: कालीसिँध व आहु
व्याख्या (Explanation)
कालीसिंध व आहू नदियोँ के संगम स्थल को ‘सामेला’ कहा जाता है।
किस नदी में डॉल्फिन मछली पाई जाती हैं , जिसे गांगेय सूस कहते हैं -
सही उत्तर: चम्बल
व्याख्या (Explanation)
चम्बल नदी में स्तनपायी जीव ‘गांगेय’ सूस पाया जाता है।
किस नदी पर भारत का एकमात्र घड़ियाल अभयारण्य स्थित हैं -
सही उत्तर: चम्बल
व्याख्या (Explanation)
इस अभयारण्य के अंतर्गत भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य, जवाहरसागर अभयारण्य, चम्बल अभ्यारण्य शामिल हैं। ये तीनों घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत आते हैं मुरैना मध्यप्रदेश में घड़ियाल प्रजनन केन्द्र स्थित हैं, जहां से घड़ियाल चम्बल नदी में छोड़े जाते हैं।
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में चम्बल नदी में बनास व .... नदियां आकर मिलती है और त्रिवेणी संगम बनाती है -
सही उत्तर: सीप