⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 39

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 39 है।

381

निम्न में से कौनसी नदी अरब सागर में गिरती है -

Aचम्बल नदी
Bमाही नदी
Cबनास नदी
Dलूनी नदी

सही उत्तर: माही नदी

व्याख्या (Explanation)

माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में जाकर समाप्त हो जाती है।

382

कोठारी नदी का प्रवाह क्षेत्र है -

Aभीलवाड़ा-उदयपुर
Bराजसमन्द-भीलवाड़ा
Cचित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा
Dउदयपुर-राजसमन्द

सही उत्तर: राजसमन्द-भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

383

कौनसी नदी अरब सागर में नहीं गिरती है -

Aसोम
Bसूकड़ी
Cसाबरमती
Dमानसी

सही उत्तर: मानसी

व्याख्या (Explanation)

‘मानसी’ अजमेर के किशनगढ़ के पूर्व की ओर से निकलकर दक्षिण की ओर 96 किमी. अजमेर-टोंक में बहती हुई टोंक में बनास में मिल जाती है। इसकी सहायक नदियां बांड़ी, धुन्ध, सोहादरा हैं।

384

लूनी नदी का उदगम स्थान, निम्न जिले में है -

Aनागौर
Bअजमेर
Cटोंक
Dचूरू

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है।

385

सुमेलित कीजिये - नदी का नाम उद्गम स्थल अ लूनी नदी 1 गोगुन्दा पहाड़ियां ब बेड़च नदी 2 विंध्याचल पहाड़ियां स सोम नदी 3 नाग पहाड़ियां द माही नदी 4 बीछा मेड़ा पहाड़ियां अ, ब, स, द

A4, 3, 2, 1
B3, 1, 4, 2
C1, 3, 4, 2
D3, 2, 1, 4

सही उत्तर: 3, 1, 4, 2

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है। सोम नदी उदयपुर में ऋषभदेव के पास बिछामेडा पहाडीयों से निकलती है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है।

386

चन्द्रभागा एवं कोठारी नदी किस अपवाह तंत्र का भाग है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
Aखंभात की खाड़ी अपवाह तंत्र
Bआन्तरिक अपवाह तंत्र
Cकच्छ की खाड़ी अपवाह तंत्र
Dबंगाल की खाड़ी का अपवाह तंत्र

सही उत्तर: बंगाल की खाड़ी का अपवाह तंत्र

व्याख्या (Explanation)

चंद्रभागा नदी राजसमंद के आमेट से निकलकर भीलवाड़ा में बनास नदी से मिल जाती है। कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3

387

टोंक शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (29-11-18) Shift 1
Aघग्घर
Bचम्बल
Cलुनी
Dबनास

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है। राजसमंद से चितौड़गढ, भीलवाडा, शाहपुरा, केकडी, टोंक जिलों से होकर बहती हुई अन्त में सवाई माधोपुर जिले में रामेश्वरम् नामक स्थान पर चम्बल नदी में विलीन हो जाती है। टोंक शहर, बनास नदी के किनारे बसा हुआ है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (29-11-18) Shift 1

388

आसींद, विजयनगर एवं हुरडा स्थलों के निकटतम नदी कौनसी है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2
Aकोठारी
Bखारी
Cबेड़च
Dबनास

सही उत्तर: खारी

व्याख्या (Explanation)

खारी राजसमंद के बिजराल गांव से निकलती है। राजसमंद, भिलवाड़ा, शाहपुरा, केकडी, टोंक में बहती हुई टोंक के देवली में बनास में मिल जाती है। शाहपुरा में मानसी नदी आकर मिलती है। भिलवाडा का आसिंद कस्बा इसे के किनारे है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2

389

सांभर झील में गिरने वाली नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2
Aमेंढ़ा
Bकांतली
Cखण्डेल
Dरूपनगढ

सही उत्तर: कांतली

व्याख्या (Explanation)

सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। इसके अलावा तुरतमंती और मेघना नदियाँ भी छोटे नालों के रूप में आकर गिरती है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2

390

राजस्थान की वह कौनसी एक मात्र नदी है जो कर्क रेखा को पार करती है -

Aमाही
Bकाली सिन्ध
Cलूणी
Dबनास

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी की कुल लम्बई 576 कि.मी. है जबकि राजस्थान में यह नदी 171 कि.मी. बहती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams