हथमति, मेश्वा, माजम, वतरक नदियां किस नदी का भाग है -
सही उत्तर: साबरमती
व्याख्या (Explanation)
बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई, मेशवा साबरमती की सहायक नदीयां है।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 41 है।
हथमति, मेश्वा, माजम, वतरक नदियां किस नदी का भाग है -
सही उत्तर: साबरमती
व्याख्या (Explanation)
बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई, मेशवा साबरमती की सहायक नदीयां है।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3
निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: डूंगरपुर-बाणगंगा, मोरेल
व्याख्या (Explanation)
बाणगंगा - जयपुर, दौसा, भरतपुर में बहने के पश्चात् उतरप्रदेश मे आगरा के समीप फतेहबाद नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है। मोरेल नदी जयपुर के चैनपुरा गांव से निकलती है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
बागोर भीलवाड़ा जिले .......... नदी के कांठे पर स्थित है -
सही उत्तर: कोठारी
व्याख्या (Explanation)
कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। बागोर स्थल भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के तट पर स्थित है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
लूनी नदी के प्रदूषण का प्रमुख स्त्रोत क्या है -
सही उत्तर: रंगाई-छपाई उद्योग
व्याख्या (Explanation)
रंगाई छपाई उद्योगों से निकला गंदा पानी लूनी नदी के प्रदूषण का प्रमुख कारण है।
स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
निम्नलिखित में से कौनसी नदी बंगाल की खाड़ी के नदी तंत्र का भाग नहीं है -
सही उत्तर: पश्चिमी बनास
व्याख्या (Explanation)
पश्चिमी बनास अरावली के पश्चिमी ढाल सिरोही के नया सानवारा गांव से निकलती है और गुजरात के बनास कांठा जिले में प्रवेश करती है। गुजरात में बहती हुई अन्त में कच्छ की खाड़ी में विलीन हो जाती है। यह नदी अरब सागर तंत्र का भाग है।
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
निम्नलिखित में से कौनसी बनास नदी की सहायक नदी नहीं है -
सही उत्तर: पार्वती
व्याख्या (Explanation)
पार्वती नदी चंबल की सहायक नदी है। पार्वती मध्यप्रदेश के सिहोर से निकलती है बांरा के करियाहट में राजस्थान में प्रवेश करती है। बांरा, कोटा में बहती हुई सवाई माधोपुर और कोटा की सीमा पर पालिया गांव के निकट चम्बल में मिल जाती है।
आन्तरिक प्रवाह वाली नदियां है - अ. माही ब. कांतली स. साहीबी द. गम्भीरी सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सही उत्तर: ब तथा स
व्याख्या (Explanation)
गंभीरी मध्यप्रदेश के जावरा की पहाडीयों (रतलाम) से निकलती है। चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेडा में राजस्थान में प्रवेश करती है। चित्तौडगढ़ दुर्ग के पास यह बेडच में मिल जाती है। माही नदी का उद्गम विंध्याचल की पहाड़यों (मध्य प्रदेश ) से होता है। इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी में जाकर समाप्त हो जाती है। राजस्थान में आन्तरिक प्रवाह नदी साबी का उद्गम कोटपुतली जिले में सेवर की पहाड़ियों से होता है। यह नदी उतर-पूर्व की ओर बहकर खैरथल तिजारा जिले में बहती है और हरियाणा के गुड़गांव जिले में नजफगढ़ के समीप पटौदी में जाकर समाप्त होती है। कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है।
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
कथन(अ) चम्बल नदी राजस्थान की एक मात्र वर्ष पर्यन्त बहने वाली नदी है। कारण(ब) चम्बल नदी का जल केवल सिंचाई के उपयोग में लिया जाता है।
सही उत्तर: अ सही है, ब गलत है।
व्याख्या (Explanation)
चंबल नदी बहुउद्देशीय (पेयजल, विद्युत, सिंचाई) परियोजना है। चंबल नदी को चर्म्णवती नदी, राजस्थान की कामधेनु, बारहमासी नदी, नित्यवाही नदी आदि नामों से जाना जाता है।
चम्बल नदी पर इसके ऊपर से नीचे प्रवाह में बने बांध/बेराज का सही क्रम है -
सही उत्तर: गांधी सागर, राणाप्रताप सागर, जवाहर सागर, कोटा बेराज
व्याख्या (Explanation)
चम्बल नदी पर बने बांध का क्रम दक्षिण से उतर की ओर – गांधीसागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। चम्बल नदी पर स्थित चारों बांधो में से तीन बांधो पर जल विद्युत पॉवर प्लांट है, जबकि कोटा बैराज बांध से केवल सिंचाई की जाती है। चंबल नदी पर सबसे बड़ा बांध गांधीसागर बांध है, जो की राजस्थान में स्थित नहीं है अर्थात यह मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है।
स्रोत: COMPILER Exam 2016
निम्न लिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है - नदी - सहायक नदी
सही उत्तर: बनास - सागी
व्याख्या (Explanation)
कालीसिंध नदी की सहायक नदियां : आहु, परवन, निवाज, उजाड, चौली बनास नदी की सहायक नदियां : बेड़च, गम्भीरी, कोठारी, मेनाल, खारी, डाई, माशी, मान्सी, बांड़ी, सोहादरा (सोडरा), मोरेल, ढूंढ, ढील और कालीसिल माही नदी की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है। सागी लूनी की सहायक नदी है।