मीरली या मीरवी शब्द किस से संबंधित है -
सही उत्तर: तालाब, बावाड़ी, कुण्ड आदि के लिए उपयुक्त स्थान का पता लगाने वाला व्यक्ति
व्याख्या (Explanation)
मीरली या मीरवी- तालाब, बावड़ी, कुण्ड आदि के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव करने वाला व्यक्ति।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 38 है।
मीरली या मीरवी शब्द किस से संबंधित है -
सही उत्तर: तालाब, बावाड़ी, कुण्ड आदि के लिए उपयुक्त स्थान का पता लगाने वाला व्यक्ति
व्याख्या (Explanation)
मीरली या मीरवी- तालाब, बावड़ी, कुण्ड आदि के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव करने वाला व्यक्ति।
राजस्थान में भारत के कुल जल संसाधन का कितने प्रतिशत है -
सही उत्तर: 1 प्रतिशत
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में कुल भूजल उपलब्धता राष्ट्रीय संसाधनों का 1.72% है।
राज्य का सबसे ऊंचा बांध ........... है -
सही उत्तर: जाखम बांध
व्याख्या (Explanation)
जाखम बांध प्रतापगढ़ जिले में स्थित राजस्थान का सबसे ऊंचा बांध (81 मीटर) है। बांसवाड़ा जिले में स्थित माही बजाज सागर बांध राजस्थान का सबसे लंबा बांध (3.1 किमी.) है। राणा प्रताप सागर बांध की भराव क्षमता सर्वाधिक है, जबकि कोटा बैराज बांध का केचमेंट एरिया (जल ग्रहण क्षेत्र) सर्वाधिक है।
ईसरदा बांध किस जिले में है -
सही उत्तर: सवाईमाधोपुर
व्याख्या (Explanation)
ईसरदा बांध सवाई माधोपुर जिले में बनास नदी पर स्थित है।
सुमेलित कीजिए - सूची-(त्रिवेणी संगम) सूची-(नदियां) अ. बीगोद 1. बनास, बेड़च, मेनाली ब. राजमहल 2. बनास, डाई, खारी स. रामेश्वर घाट 3. बनास, चम्बल, सीप द. बेणेश्वर 4. सोम, माही, जाखम अ, ब, स, द
सही उत्तर: 1, 2, 3, 4
व्याख्या (Explanation)
त्रिवेणी संगम स्थल नदियां जिला विशेष साबंला (बेणेश्वर) सोम-माही-जाखम डूंगरपुर राजस्थान का कुंभ/ आदिवासियों का महाकुंभ मांडलगढ़ (बींगोद) बनास -बेड़च-मेनाल भीलवाड़ा त्रिवेणी तीर्थ मानपुर (रामेश्वर घाट) चम्बल-बनास-सीप सवाई माधोपुर वर्षो से अखण्ड संकीर्तन / श्रीजी मंदिर राजमहल बनास-खारी-डोई टोंक
निम्नलिखित में अन्तः प्रवाह वाली नदी नहीं है -
सही उत्तर: खारी
व्याख्या (Explanation)
अन्तः प्रवाहित नदियां वे नदियां है जिनका जल समुद्र तक नहीं पहुंच पाता जो अपने प्रवाह क्षेत्र में ही विलुप्त हो जाती है। जैसे - घग्घर, कांतली, कांकणी, मंथा, रूपनगढ़, साबी, रूपारेल इत्यादि।
साबरमती नदी की सहायक नदियां हैं -
सही उत्तर: वाकल, हथमति, मेश्वा, वेतरक
व्याख्या (Explanation)
साबरमती नदी उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील में अरावली की पहाड़ियों से निकलकर गुजरात के साबरकांठा जिले में प्रवेश करती है और अंत में गुजरात में बहकर खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है। गांधी नगर इसी नदी पर बसा हुआ है। राजस्थान में यह उदयपुर और डूंगरपुर में बहती है।
स्थानीय भाषा में बाराह किस नदी को कहा जाता है -
सही उत्तर: रूपारेल
व्याख्या (Explanation)
रूपारेल बेसिन राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। यह मुख्यतः अलवर और डीग जिलों में बहती है। रूपारेल नदी (वाराह/लसवारी) अलवर जिले के थानागाजी (उदयनाथ की पहाड़ी) से निकलती, डीग में समाप्त हो जाती है।
भीमताल जल प्रपात किस नदी पर है -
सही उत्तर: मांगली
व्याख्या (Explanation)
भीमतल जल प्रपात मांगली नदी पर बूंदी जिले में स्थित है।
झालावाड़ में स्थित गागरोन का किला किन नदियों के संगम पर बना है -
सही उत्तर: आहू-काली सिंध
व्याख्या (Explanation)
झालावाड़ के गागरोन में कालीसिंध आहु नदियों का संगम होता है। इस संगम पर गागरोन का प्रसिद्ध जल दुर्ग स्थित है।