⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 44

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 44 है।

431

निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है - नदी सहायक - नदी

Aगम्भीरी - मेशवा
Bमाही - जाखम
Cकाली सिंध - परवन
Dसाबरमती - माजम

सही उत्तर: गम्भीरी - मेशवा

व्याख्या (Explanation)

इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर माही की सहायक नदियां हैं। आहु, परवन, निवाज, उजाड, चौली काली सिंध की सहायक नदियां है। बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई, मेशवा साबरमती की सहायक नदीयां है।

432

सोम एक सहायक नदी है -

Aसाबरमती की
Bमाही की
Cबनास की
Dलूनी की

सही उत्तर: माही की

व्याख्या (Explanation)

इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर माही की सहायक नदियां हैं।

433

निम्न में से कौनसी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है -

Aपार्वती नदी
Bलूनी नदी
Cमाही नदी
Dजवाई नदी

सही उत्तर: माही नदी

व्याख्या (Explanation)

माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी में जाकर समाप्त हो जाती है।

434

बीसलपुर बांध किस नदी पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aकाली सिंध
Bबनास
Cजाखम
Dलूनी

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर बाँध (Bisalpur Dam) टोंक ज़िले में बनास नदी पर एक गुरुत्व बाँध है।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

435

कौन सी नदी अन्तः प्रवाहित नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aसाबी
Bकांतली
Cकाकानी
Dखारी

सही उत्तर: खारी

व्याख्या (Explanation)

खारी राजसमंद के बिजराल गांव से निकलती है। राजसमंद, भिलवाड़ा, शाहपुरा, केकडी, टोंक में बहती हुई टोंक के देवली में बनास में मिल जाती है। भिलवाडा का आसिंद कस्बा इसे के किनारे है। खारी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र का भाग है।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

436

बिजराल की पहाड़ियों से निकलने वाली खारी नदी निम्न में से किस अपवाह तंत्र का भाग है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aबंगाल की खाड़ी
Bअरब सागरीय
Cअनिश्चत अपवाह
Dआन्तरिक अपवाह

सही उत्तर: बंगाल की खाड़ी

व्याख्या (Explanation)

खारी राजसमंद के बिजराल गांव से निकलती है। राजसमंद, भिलवाड़ा, शाहपुरा, केकडी, टोंक में बहती हुई टोंक के देवली में बनास में मिल जाती है। भिलवाडा का आसिंद कस्बा इसे के किनारे है। खारी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र का भाग है।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

437

वह नदी जो राजस्थान में दक्षिण से प्रवेश करने के उपरान्त पश्चिम की ओर बहती हुई पुनः दक्षिण की ओर मुड़ जाती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aमाही
Bकाली सिन्ध
Cचम्बल
Dलूनी

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी में जाकर समाप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

438

निम्नांकित में से कौनसी राजस्थान की एक नदी अन्तःप्रवाह प्रणाली के अन्तर्गत नहीं है -

Aकाकनी
Bकांतली
Cपार्वती
Dघग्गर

सही उत्तर: पार्वती

व्याख्या (Explanation)

पार्वती नदी मध्यप्रदेश के सिहोर से निकलती है बांरा के करियाहट में राजस्थान में प्रवेश करती है। बांरा, कोटा में बहती हुई सवाई माधोपुर और कोटा की सीमा पर पालिया गांव के निकट चम्बल में मिल जाती है। पार्वती की सहायक नदियां अंधेरी, रेतीली, अहेली, ल्हासी, बैथली, बिलास और कूल है।

439

राणा प्रताप सागर बांध किस नदी पर स्थित है -

Aबनास
Bचम्बल
Cबेड़च
Dकोठारी

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी चितौड़गढ़ के रावतभाटा में प्रवेश करने के बाद वहाँ इस नदी पर राणाप्रताप सागर बाँध का निर्माण किया गया है। इसके बाद कोटा जिले में इस नदी पर जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज सिंचाई बांध का निर्माण किया गया है।

440

निम्न में से कौन सा सही युग्म नहीं है - नदी - सहायक नदी

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aकालीसिंध - निवाज
Bबनास - सागी
Cमाही - चाप
Dसाबरमती - वाकल

सही उत्तर: बनास - सागी

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी की सहायक नदियां : बेड़च, गम्भीरी, कोठारी, मेनाल, खारी, डाई, माशी, मान्सी, बांड़ी, सोहादरा (सोडरा), मोरेल, ढूंढ, ढील और कालीसिल माही नदी की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। कालीसिंध नदी की सहायक नदियां : आहु, परवन, निवाज, उजाड, चौली साबरमती नदी की सहायक नदियां : बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई सागी लूनी की सहायक नदी है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams