⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 47

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 47 है।

461

लूनी नदी के प्रदूषण का प्रमुख स्त्रोत क्या है-

Aहैन्डी क्राफ्ट उद्योग
Bइन्जीरियरिंग उद्योग
Cग्वार-गम उद्योग
Dरंगाई-छपाई उद्योग

सही उत्तर: रंगाई-छपाई उद्योग

व्याख्या (Explanation)

रंगाई छपाई उद्योगों से निकला गंदा पानी लूनी नदी के प्रदूषण का प्रमुख कारण है।

462

यदि आप लूनी नदी के किनारे इसके उद्गम से अंत तक की यात्रा करते हैं तो आप इसकी सहायक नदियों को किस क्रम में पायेंगे- अ. सूकड़ी ब. बांडी स. जवाई द. गुहिया कूट -

Aद, ब, अ, स
Bअ, स, ब, द
Cअ, ब, स, द
Dद, , अ, ब, स

सही उत्तर: द, ब, अ, स

व्याख्या (Explanation)

अरावली की पहाड़ियों से निकलकर लूनी नदी में मिलने वाली सहायक नदियों का उद्गम स्थल से अंत तक सही क्रम निम्नलिखित है – लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली),जोजड़ी, गुहिया, बांड़ी, खारी-I, सुकड़ी (या सुकड़ी-II), मीठड़ी, जवाई, खारी, सुकड़ी-III, बांड़ी-II, सागी

463

राजस्थान का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध किस जिले में है -

Aकरौली
Bकोटा
Cउदयपुर
Dप्रतापगढ़

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

मिट्टी से बना सबसे बड़ा बांध पांचना बांध करौली में स्थित है।

464

निम्न में से कौनसी नदी जयपुर ग्रामीण जिले में नहीं बहती है -

Aढुंण्ढ
Bबाणगंगगा
Cकान्तली
Dमेन्था

सही उत्तर: कान्तली

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर जिले में इस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। यह नदी 100 कि.मी. लम्बी है सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है। यह झुंझुनू को दो भागों में विभाजित करती है इसलिए इसे काटली (कांतली) नदी कहते हैं।

465

सीकर जिले में कांतली नदी का बेसिन कहलाता है -

Aरूपन
Bमसूरदी
Cतोरावटी
Dखण्डेल

सही उत्तर: तोरावटी

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी क्षेत्र की एकमात्र नदी कांतली नदी का उद्गम सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों से होता है। सीकर जिले में इस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। यह नदी 100 कि.मी. लम्बी है सीकर और नीम का थाना में बहने के बाद झुनझुनू व चुरू जिले की सीमा पर समाप्त हो जाती है। यह झुंझुनू को दो भागों में विभाजित करती है इसलिए इसे काटली (कांतली) नदी कहते हैं।

466

राज्य की किस नदी को मृत नदी कहा जाता है -

Aरूपारेल
Bघग्घर
Cसाबी
Dबनास

सही उत्तर: घग्घर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की आन्तरिक प्रवाह की सर्वाधिक लम्बी नदी घग्घर नदी (सरस्वती, दृषद्धती, मृतनदी, नट नदी) उद्गम हिमाचल प्रदेश में कालका के निकट शिवालिका की पहाड़ियों से होता है। यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहकर हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी नामक स्थान पर प्रवेश करती है और भटनेर दुर्ग के पास जाकर समाप्त हो जाती है।

467

जिगजैग बांध किस जिले में स्थित है -

Aबूंदी
Bकोटा
Cझालावाड़ा
Dबारां

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

जिगजैग बाँध राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है।

468

राज्य में सर्वाधिक बीहड़ किस नदी क्षेत्र में है -

Aमाही
Bबनास
Cकालीसिंध
Dचम्बल

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सबसे ज़्यादा बीहड़ चंबल नदी के क्षेत्र में हैं। राज्य में सर्वाधिक बीहड़ भूमि कोटा में (1132 लाख हेक्टेयर ) फिर सवाई माधोपुर (1130 लाख हेक्टेयर) में है।

469

जाखम नदी का उद्गम स्थल है -

Aप्रतापगढ़
Bउदयपुर
Cभीलवाड़ा
Dपाली

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

जाखम प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी तहसिल में स्थित भंवरमाता की पहाडीयों से निकलती है। प्रतापगढ, सलूम्‍बर, डुगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के लोरवल और बिलूर गांव के निकट यह सोम मे मिल जाती है। करमाइ, सुकली सहायक नदियां है।

470

वाराह/लसवारी नदी के नाम से कौनसी नदी जानी जाती है -

Aरूपारेल
Bपार्वती
Cमोरेल
Dगंभीरी

सही उत्तर: रूपारेल

व्याख्या (Explanation)

रूपारेल नदी (वाराह/लसवारी) अलवर जिले के थानागाजी (उदयनाथ की पहाड़ी) से निकलती, डीग में समाप्त हो जाती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams