⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

दाईं ओर से मिलने वाली माही नदी की मुख्य सहायक नदी कौन-सी है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aअनस
Bपनम
Cगोमा
Dसोम

सही उत्तर: सोम

व्याख्या (Explanation)

आदिवासियों की जीवन रेखा, दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहे जाने वाली माही नदी राजस्‍थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी में जाकर समाप्त हो जाती है। माही नदी का प्रवाह क्षेत्र राजस्थान में बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में है। सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। चाप और अनास नदियां माही नदी में बायीं तरफ से मिलती है तथा शेष अन्य नदियां दायीं तरफ से मिलती है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

42

लूनी नदी राजस्थान के किस क्षेत्र से होकर गुजरती है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aमेवाड़
Bपूर्वी राजस्थान
Cदक्षिण-पूर्वी थार रेगिस्तान
Dचंबल बेसिन

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्वी थार रेगिस्तान

व्याख्या (Explanation)

लूनी नदी राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी थार रेगिस्तान क्षेत्र से होकर गुजरती है और कच्छ के रन में समाप्त होती है। पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, बालोतरा, बाडमेर, सांचौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है। इसका जल ग्रहण क्षेत्र लगभग 34,250 वर्ग कि.मी. में फैला है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

43

माही नदी किस खाड़ी से होकर अरब सागर में गिरती है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aमन्नार की खाड़ी
Bकच्छ की खाड़ी
Cखंभात की खाड़ी
Dअदन की खाड़ी

सही उत्तर: खंभात की खाड़ी

व्याख्या (Explanation)

आदिवासियों की जीवन रेखा, दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहे जाने वाली माही नदी राजस्‍थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी में जाकर समाप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

44

राजस्थान के सोम नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें : 1. यह उदयपुर जिले में ऋषभदेव के पास बबलवाड़ा के जंगलों में उत्पन्न होती है। 2. यह दक्षिण-पूर्व में बहती है और माही नदी में मिल जाती है। 3. यह डूंगरपुर जिले की सीमा का हिस्सा बनती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 1 और 3
Cकेवल 2 और 3
Dउपर्युक्त सभी

सही उत्तर: उपर्युक्त सभी

व्याख्या (Explanation)

सोम नदी उदयपुर में ऋषभदेव के पास बिछामेडा पहाडीयों से निकलती है। उदयपुर, सलूम्‍बर व डुंगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के बेणेश्वर में माही में मिलती है। जाखम, गोमती, सारनी, टिंण्डी सहायक नदियां है। उदयपुर (ऋषभदेव) में इस पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

45

निम्नलिखित में से कौन-सी माही नदी की सहायक नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aसोम
Bजाखम
Cअनस
Dबनास

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

माही नदी राजस्‍थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

46

राजस्थान की नदी प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन-I : चंबल नदी को छोड़कर राजस्थान की नदियाँ अल्पकालिक हैं और केवल बरसात के मौसम में बहती हैं। कथन-II : अधिकांश नदियाँ हिमालय से निकलती हैं और कच्छ के रण में गिरती हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aकथन I और II दोनों सही हैं
Bकेवल कथन II सही है
Cकथन I और II दोनों गलत हैं
Dकेवल कथन I सही है

सही उत्तर: केवल कथन I सही है

व्याख्या (Explanation)

चंबल नदी को छोड़कर, राजस्थान की अधिकांश नदियाँ अल्पकालिक (मौसमी) हैं और केवल बरसात के मौसम में ही बहती हैं। राजस्थान की अधिकांश नदियाँ अरावली पर्वतमाला से निकलती हैं, हिमालय से नहीं। लूनी कच्छ के रण में गिरती है, लेकिन अन्य नदियाँ (जैसे चंबल, बनास) यमुना या अरब सागर में विलीन हो जाती हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

47

बेणेश्वर धाम स्थित है

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aमाही, सोम व जाखम के संगम पर
Bमाही, बनास व सोम के संगम पर
Cबनास, सोम व जाखम के संगम पर
Dबनास, माही व जाखम के संगम पर

सही उत्तर: माही, सोम व जाखम के संगम पर

व्याख्या (Explanation)

बेणेश्वर धाम राजस्थान के डूंगरपुर जिले में माही, सोम, और जाखम नदियों के संगम पर स्थित है। यह स्थान विशेष रूप से भील जनजाति के लिए महत्वपूर्ण है, जहाँ बेणेश्वर महादेव मंदिर और वार्षिक मेला आयोजित होता है। इसे आदिवासियों का कुम्भ और भीलों का प्रसिद्ध मेला भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

48

कौन-सा बांध मध्य प्रदेश में स्थित है -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
Aगाँधी सागर
Bराणा प्रताप सागर
Cजवाहर सागर
Dकोटा बैराज

सही उत्तर: गाँधी सागर

व्याख्या (Explanation)

चम्बल राजस्थान की एकमात्र नदी है जो अन्तर्राज्यीय सीमा का निर्माण करती है। राजस्थान और मध्य-प्रदेश के मध्य चम्बल नदी पर चम्बल घाटी परियोजना बनाई गयी है और इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है, जिनमें से तीन बांध राजस्थान में स्थित है तथा एक मध्यप्रदेश में स्थित है। राजस्थान में स्थित तीन बांध राणाप्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थित बांध गांधीसागर बांध है।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2

49

नंदसमंद बांध निम्नलिखित में से, किस नदी पर निर्मित किया गया है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aजवाई
Bबनास
Cचंबल
Dतापी

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

नंदसमंद बांध बनास नदी पर निर्मित किया गया है। यह बांध राजसमंद, राजस्थान में स्थित है और इसे राजसमंद की जीवन रेखा भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

50

निम्न में से कौनसी लूनी नदी की सहायक नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2025
Aबांडी
Bजवाई
Cटोन्स
Dसूकड़ी

सही उत्तर: टोन्स

व्याख्या (Explanation)

टोंस यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र से होकर हिमाचल प्रदेश को छूती हुई बहती है। अरावली की पहाड़ियों से निकलकर लूनी नदी में मिलने वाली सहायक नदियों का उद्गम स्थल से अंत तक सही क्रम निम्नलिखित है – लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली),जोजड़ी, गुहिया, बांड़ी, खारी-I, सुकड़ी (या सुकड़ी-II), मीठड़ी, जवाई, सुकड़ी-III, बांड़ी-II, सागी

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams