⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

राजस्थान में बहने वाली निम्नलिखित में से कौन-सी नदी खम्भात की खाड़ी में गिरती है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aब्राह्मणी
Bचम्बल
Cमाही
Dबनास

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी में जाकर समाप्त हो जाती है। माही नदी का प्रवाह क्षेत्र राजस्थान में बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में है। ब्राह्मणी ओडिशा में बहती है। चम्बल बंगाल की खाड़ी में यमुना के माध्यम से गिरती है। बनास, चम्बल की सहायक नदी है और बंगाल की खाड़ी में जाती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

52

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी राजस्थान में है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aसाबरमती
Bभराली
Cतुंगभद्रा
Dगोदावरी

सही उत्तर: साबरमती

व्याख्या (Explanation)

साबरमती नदी का उद्गम उदयपुर जिलें के कोटडा तहसील में स्थित अरावली की पहाडीयों से होता है। 45 कि.मी. राजस्थान में बहने के पश्चात् संभात की खाडी में जाकर समाप्त हो जाती है।, इस नदी की कुल लम्बााई 416 कि.मी. है। गुजरात में इसकी लम्बाई 371 कि.मी. है। बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई इसकी सहायक नदियां है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

53

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी राजस्थान के अन्तःस्थलीय अपवाह तंत्र से संबंधित नहीं है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
Aबनास
Bकांतली
Cमंथा
Dकाकनी

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में अंतःस्थलीय अपवाह तंत्र (inland drainage system) में वे नदियाँ शामिल हैं जो समुद्र तक नहीं पहुँचतीं और रेगिस्तान या झीलों में विलीन हो जाती हैं। कांतली, मंथा, काकनी: ये नदियाँ अंतःस्थलीय अपवाह तंत्र का हिस्सा हैं, जो थार मरुस्थल या छोटी झीलों में समाप्त होती हैं। बनास: यह चंबल नदी की सहायक नदी है और समुद्र तक पहुँचती है (बंगाल की खाड़ी), इसलिए यह अंतःस्थलीय अपवाह तंत्र से संबंधित नहीं है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)

54

चुलिया जल प्रपात राजस्थान के निम्नलिखित में से किस भौतिक क्षेत्र में स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aअरावली क्षेत्र
Bपश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र
Cपूर्वी मैदानी क्षेत्र
Dदक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

चुलिया जलप्रपात राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में चंबल नदी पर स्थित है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

55

राजस्थान की लूनी नदी का उद्गम स्थान कहाँ है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aपूर्वी सतपुड़ा श्रेणी
Bअमरकंटक
Cनाग-पहाड़
Dअंगसी हिमनद

सही उत्तर: नाग-पहाड़

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, बालोतरा, बाडमेर, सांचौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

56

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी राजस्थान में नहीं बहती है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aस्वर्ण रेखा / सुबर्णरेखा
Bमाही
Cलूनी
Dबनास

सही उत्तर: स्वर्ण रेखा / सुबर्णरेखा

व्याख्या (Explanation)

सुवर्णरेखा झारखंड के रांची पठार से उद्गमित होती है, जो अपने निचले हिस्से में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच की सीमा बनाती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

57

निम्नलिखित में कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र से संबंधित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
Aजाखम
Bचम्बल
Cमाही
Dसाबरमती

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी यमुना की सहायक नदी है, जो गंगा नदी तंत्र का हिस्सा है और अंततः बंगाल की खाड़ी में मिलती है। राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)

58

कौन सी नदी काली सिन्ध नदी की सहायक नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aपरवन
Bनिवाज
Cआहू
Dसागी

सही उत्तर: सागी

व्याख्या (Explanation)

काली सिंध नदी मध्यप्रदेश के बांगली गांव (देवास) से निकलती है। देवास, शाजापुर, राजगढ़ मे होती हुई झालावाड के रायपुर में राजस्थान में प्रवेश करती है। झालावाड, कोटा में बहती हुई कोटा के नाैनेरा में यह चम्बल में मिल जाती है। आहु, परवन, निवाज, उजाड, चौली सहायक नदियां है। सागी, लूनी नदी की सहायक नदी है।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

59

निम्नलिखित में से कौन-सा एक, राजस्थान में जलविभाजक की तरह कार्य करता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 2
Aहिमालय
Bपश्चिमी घाट
Cअरावली
Dपूर्वी घाट

सही उत्तर: अरावली

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान में एक महत्वपूर्ण जलविभाजक (Watershed) का कार्य करती है। इसके पश्चिम में बहने वाले नदियाँ लूणी जैसी शुष्क नदियाँ हैं, जबकि पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ चंबल जैसी स्थायी नदियाँ हैं।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 2

60

उस नदी की पहचान करें जिस पर प्रसिद्ध चूलिया जलप्रपात स्थित है।

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 1
Aसरस्वती
Bचंबल
Cबेतवा
Dलूनी

सही उत्तर: चंबल

व्याख्या (Explanation)

चुलिया जलप्रपात राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में चंबल नदी पर स्थित है।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams