⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

कॉलम I में नदी को कॉलम II में सहायक नदी से मिलान कीजिए। कॉलम I (नदी) कॉलम II (सहायक नदी) 1. चंबल a. सोम 2. माही b. जवाई 3. बनास c. कालीसिंध 4. लूनी d. मेनाली निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
A1-b, 2-c, 3-a, 4-d
B1-d, 2-a, 3-b, 4-c
C1-a, 2-c, 3-d, 4-b
D1-c, 2-a, 3-d, 4-b

सही उत्तर: 1-c, 2-a, 3-d, 4-b

व्याख्या (Explanation)

चंबल: कालीसिंध माही: सोम बनास: मेनाली लूनी: जवाई

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

72

लूणी नदी का उद्गम स्थान है-

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aअमझोर
Bनाग पहाड़
Cविराटनगर
Dजानापाव पहाड़ी

सही उत्तर: नाग पहाड़

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर, पाली, बालोतरा, बाडमेर, जालौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है। इसका जल ग्रहण क्षेत्र लगभग 34,250 वर्ग कि.मी. में फैला है। यह केवल वर्षा-काल में प्रवाहित होती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

73

बंगाल की खाड़ी के अपवाह तंत्र का हिस्सा कौन-सी नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
Aमेज
Bगुहिया
Cआहु
Dबामनी

सही उत्तर: गुहिया

व्याख्या (Explanation)

मेज, आहु, और बामनी नदियां बंगाल की खाड़ी के अपवाह तंत्र का हिस्सा हैं, जबकि गुहिया नदी राजस्थान के पाली जिले में एक छोटी नदी है। यह केवल मानसून के मौसम में बहने वाली एक रुक-रुक कर बहने वाली धारा है और लूनी नदी की एक सहायक नदी है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

74

मोरन, चाप और इराऊ सहायक नदियाँ हैं -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aसाबरमती नदी की
Bमाही नदी की
Cबनास नदी की
Dकाली सिन्ध नदी की

सही उत्तर: माही नदी की

व्याख्या (Explanation)

आदिवासियों की जीवन रेखा, दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहे जाने वाली माही नदी राजस्‍थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर। चाप और अनास नदियां माही नदी में बायीं तरफ से मिलती है तथा शेष अन्य नदियां दायीं तरफ से मिलती है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

75

कॉलम I में नदी को कॉलम II में सहायक नदी से मिलान कीजिए। कॉलम I (नदी) कॉलम II (सहायक नदी) 1. बनास a. मोरेल 2. लूणी b. बाण्डी 3. माही c. जाखम 4. चम्बल d. काली सिन्ध निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
A1-c, 2-b, 3-d, 4-a
B1-c, 2-d, 3-b, 4-a
C1-a, 2-b, 3-c, 4-d
D1-d, 2-c, 3-a, 4-b

सही उत्तर: 1-a, 2-b, 3-c, 4-d

व्याख्या (Explanation)

बनास की सहायक नदी मोरेल है। लूणी की सहायक नदी बाण्डी है। माही की सहायक नदी जाखम है। चम्बल की सहायक नदी काली सिन्ध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

76

कौन-सी नदी बेसिन ‘छप्पन का मैदान’ के नाम से भी जानी जाती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aचंबल बेसिन
Bलूनी बेसिन
Cमाही बेसिन
Dबनास बेसिन

सही उत्तर: माही बेसिन

व्याख्या (Explanation)

माही बेसिन को ‘छप्पन का मैदान’ कहा जाता है, क्योंकि यह क्षेत्र 56 गाँवों से मिलकर बना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

77

गांधी सागर बाँध _____ नदी पर बनाया गया है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aबनास
Bचंबल
Cमाही
Dलूनी

सही उत्तर: चंबल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल राजस्थान की एकमात्र नदी है जो अन्तर्राज्यीय सीमा का निर्माण करती है। राजस्थान और मध्य-प्रदेश के मध्य चम्बल नदी पर चम्बल घाटी परियोजना बनाई गयी है और इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है, जिनमें से तीन बांध राजस्थान में स्थित है तथा एक मध्यप्रदेश में स्थित है। राजस्थान में स्थित तीन बांध राणाप्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थित बांध गांधीसागर बांध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

78

निम्नलिखित जिलों में से कौन-सा ज़िला लूनी बेसिन में सम्मिलित है - a. जोधपुर b. सिरोही c. पाली निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aकेवल a और b
Bकेवल a और c
Cकेवल b और
Dसभी a, b और c

सही उत्तर: सभी a, b और c

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर, पाली, बालोतरा, बाडमेर, जालौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

79

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (STE) Exam 2024
Aमाही बाँध - माही नदी
Bजवाई बाँध - जवाई नदी
Cमेजा बाँध – मेज नदी
Dदांतीवाड़ा बाँध - बनास नदी

सही उत्तर: मेजा बाँध – मेज नदी

व्याख्या (Explanation)

कोठारी नदी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (STE) Exam 2024

80

‘आनन्दपुरी’ एवं ‘सागवाड़ा’ नहरें संबंधित हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024
Aबनास नदी से
Bइंदिरा गांधी नहर परियोजना से
Cचंबल नदी से
Dमाही नदी से

सही उत्तर: माही नदी से

व्याख्या (Explanation)

कागदी पिकअप बांध का निर्माण माही बजाज सागर परियोजना के द्वितीय चरण में माही बजाज सागर बांध के नीचे बांसवाड़ा में ही किया गया है। इस बांध से दो नहरे दांयी – भीखाभाई सागवाड़ा नहर (71.72 किमी. लम्बी) व बांयी – आनंदपुरी-भूकिया नहर 26.12 किमी. लम्बी) निकाली गई है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams