जवाई बाँध राजस्थान के किस शहर के नजदीक स्थित है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
सही उत्तर: पाली
व्याख्या (Explanation)
जवाई बाँध राजस्थान के पाली जिले में सुमेरपुर के पास जवाई नदी पर स्थित है। जो मारवाड का अमृत सरोवर कहलाता है। जवाई, लूनी की मुख्य सहायक नदी है। यह नदी पाली जिले के बाली तहसील के गोरीया गांव से निकलती है। पाली, जालौर और सांचौर में बहती हुई बाड़मेर के गुढा में लूनी में मिल जाती है।
स्रोत: Junior Instructor (ICTSM) Exam 2024