⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की नदियां PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की नदियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 491 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

मेजा बाँध ____ नदी पर स्थित है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aकोठारी
Bमेनाल
Cसोम
Dबनास

सही उत्तर: कोठारी

व्याख्या (Explanation)

कोठारी नदी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

102

निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी बाणगंगा नदी की सहायक नदी है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aपंचम
Bजाखम
Cसांवन
Dसूकड़ी

सही उत्तर: सांवन

व्याख्या (Explanation)

बाणगंगा नदी : एक मान्यता के अनुसार अर्जुन ने एक बाण से इसकी धारा निकाली थी अतः इसे अर्जुन की गंगा भी कहते है। सांवन नदी बाणगंगा नदी की सहायक नदी है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ गुमटी नाला और सूरी नदी हैं, जो इसके दाहिने किनारे पर नदी से मिलती हैं, तथा सांवन और पलासन नदियाँ इसके बाएं किनारे पर नदी से मिलती हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

103

कौन-सी नदी लूनी नदी की सहायक नदी नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aसागी नदी
Bजवाई नदी
Cचाप नदी
Dसूखड़ी नदी

सही उत्तर: चाप नदी

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है। लेकिन चाप नदी इसका हिस्सा नहीं है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

104

निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी गागरोन के किले के पास से बहती हैं - 1. आहू 2. कालीसिंध 3. बामनी 4. परवन

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aकेवल 1 व 2
Bकेवल 1 व 4
Cकेवल 2 व 3
Dकेवल 2 व 4

सही उत्तर: केवल 1 व 2

व्याख्या (Explanation)

गागरोन दुर्ग झालावाड़ जिले में स्थित एक दुर्ग है। यह काली सिंध नदी और आहु नदी के संगम पर स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

105

प्राचीन समय में चम्बल नदी किस नाम से जानी जाती थी -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aसोमवती
Bचर्मनवती
Cचारुवती
Dदेव गंगा

सही उत्तर: चर्मनवती

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी (चर्मण्वती,नित्यवाही,सदानिरा,कामधेनू) : राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

106

राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन-सी है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aपार्वती
Bचम्बल
Cमानसी
Dकाली सिंध

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

107

राजस्थान के निम्नलिखित बांधों में से कौन सा बांध चंबल नदी पर नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aकोटा बैराज
Bरामगढ़ बांध
Cगाँधी सागर बांध
Dराणा प्रताप सागर बांध

सही उत्तर: रामगढ़ बांध

व्याख्या (Explanation)

रामगढ़ बांध चंबल नदी पर नहीं बल्कि जयपुर जिले में बाणगंगा नदी पर है। चंबल नदी पर कोटा बैराज, गांधी सागर, और राणा प्रताप सागर बांध स्थित हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

108

निम्नलिखित में से राजस्थान की किस नदी पर मेजा बांध बनाया गया है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aजवाई
Bमाही
Cपार्वती
Dकोठारी

सही उत्तर: कोठारी

व्याख्या (Explanation)

कोठारी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

109

चूलिया जलप्रपात राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अवस्थित है - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aदक्षिण पूर्वी पठारी क्षेत्र
Bपश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र
Cपूर्वी मैदानी क्षेत्र
Dअरावली क्षेत्र

सही उत्तर: दक्षिण पूर्वी पठारी क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

चूलिया जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है और यह राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र में स्थित है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

110

राजस्थान की वह नदी जो अरब सागर में गिरती है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
Aबनास
Bचम्बल
Cकांतली
Dलूनी

सही उत्तर: लूनी

व्याख्या (Explanation)

पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर, पाली, बालोतरा, बाडमेर, जालौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams