डामोर जनजाति मुख्यतः किस जिले में निवास करती है -
सही उत्तर: डूंगरपुर
व्याख्या (Explanation)
अधिकांश डामोर डूंगरपुर की सीमलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में रहते हैं।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जनजातियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 192 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
डामोर जनजाति मुख्यतः किस जिले में निवास करती है -
सही उत्तर: डूंगरपुर
व्याख्या (Explanation)
अधिकांश डामोर डूंगरपुर की सीमलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में रहते हैं।
गोपना/कोरूआ/टोपा कहते हैं -
सही उत्तर: पेड़ों पर मचाननुमा झोंपड़ी
व्याख्या (Explanation)
जंगलों में पेड़ों पर सहरियों की मचाननुमा झोंपड़ी को गोपना/कोरूआ/टोपा कहते हैं।
मौरबंधिया विवाह है -
सही उत्तर: ब्राह्मण की उपस्थिति में चंवरी में फेरे लेकर विवाह करना
व्याख्या (Explanation)
मोर बंधिया विवाह गरासिया जनजाति में प्रचलित है। मौर बाँधिया: विशेष प्रकार का विवाह जिसमे हिन्दुओ की भांति फेरे लिए जाते हैं।
भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति है -
सही उत्तर: सहरिया
व्याख्या (Explanation)
भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति सहरिया है।
जनतातियों में कायटा है -
सही उत्तर: भीलों द्वारा किया जाने वाला मृत्युभोज
व्याख्या (Explanation)
भीलों द्वारा किया जाने वाला मृत्युभोज कायटा(काट्टा) कहलाता है।
राजस्थान की वह जनजाति जिसमें हाकम राजा का प्याला पीकर कभी झूठ नहीं बोलते हैं -
सही उत्तर: कंजर
व्याख्या (Explanation)
कंजर जनजाति के लोगों में हाकम राजा का प्याला पीकर कसम खाने की एक अनूठी परम्परा है। इसके अन्तर्गत ये लोग कभी झुठ नहीं बोलते हैं। चौरी-डकैती के समय ईश्वर का आशीर्वाद कंजर जनजाति में पाती मांगना कहलाता है।
सहरिया जनजाति का कुम्भ कहलाता है -
सही उत्तर: सीताबाड़ी तेजाजी मेला
व्याख्या (Explanation)
सीताबाड़ी(बारां) सहरियों का प्रमुख तीर्थ स्थान माना जाता है। सीताबाड़ी मेले को सहरियों का कुम्भ कहा जाता है। सहरिया जनजाति का अन्य प्रसिद्ध मेला कपिलधारा का मेला है, जो कार्तिक पूर्णिमा को भरता है।
कथौड़ी जाति की महिलाएं मराठी अंदाज में, जो साड़ी पहनती हैं उसे कहा जाता है -
सही उत्तर: फड़का
व्याख्या (Explanation)
फड़का : काठोडी स्त्रियों द्वारा मराठी अंदाज में पहनी जाने वाली साड़ी।
आदिवासियों से संबंधित ‘नांदड़ा’ है -
सही उत्तर: एक वस्त्र
व्याख्या (Explanation)
‘नांदड़ा’ नीले रंग की छींट जो आदिवासी महिलाओं का प्राचीनतम वस्त्र है।
गरासियों का वह लोक नृत्य जिसका आयोजन एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में छाता लेकर किया जाता है।
सही उत्तर: वालर नृत्य
व्याख्या (Explanation)
वालर नृत्य गणगौर के दिनों में महिला पुरुष द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस नृत्य का प्रारम्भ पुरूष द्वारा हाथ में तलवार/छाता लेकर, वाद्ययंत्र के बिना, धीमी गति से किया जाता है।