राजस्थान में वनों को काटकर व जलाकर की जाने वाली कृषि कहलाती है –
सही उत्तर: वालरा
स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जनजातियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 192 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
राजस्थान में वनों को काटकर व जलाकर की जाने वाली कृषि कहलाती है –
सही उत्तर: वालरा
स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022
निम्नलिखित में से कौन सा (जनजाति-स्थान / क्षेत्र) सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: कथोड़ी – सिमलवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
कथौड़ी जनजाति यह मूल रूप से महाराष्ट्र की जनजाति है। राजस्थान में मुख्य क्षेत्र उदयपुर है। 98 प्रतिशत डामोर जनजाति डूंगरपुर जिले की सीमलवाड़ा तहसील में निवास करती हैं। सीमलवाडा पंचायत समिति क्षेत्र को ‘डामरिया’ कहा जाता है।
स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022
राजस्थान की निम्न में से कौन-सी जनजाति को भारत सरकार द्वारा आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया गया है -
सही उत्तर: सहरिया
व्याख्या (Explanation)
सहरिया जिसे भारत सरकार द्वारा आदिम जनजाति में शामिल किया गया है, राज्य के बारां जिले के किशनगंज और शाहाबाद तहसील में निवास करती है। सहर, सहरिया, या सहारिया भारत के मध्य प्रदेश राज्य में एक जातीय समूह हैं।
स्रोत: REET 2021 2nd Level (sst)
सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथ सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कोड से कीजिये - सूची-1 (जाति) सूची-2 (क्षेत्र/स्थान) 1. सहरिया अ. मारवाड़ 2. कथोड़ी ब. आबू रोड़ 3. गरासिया स. मेवाड़ 4. रैबारी द. बारां कोड - 1, 2, 3, 4
सही उत्तर: द, स, ब, अ
‘जाड़या’ कहते हैं -
सही उत्तर: भीलों द्वारा साफे पर बांधे जाने वाली पट्टी
भील जनजाति में पेय पदार्थ हेतु किस वृक्ष/पौधा का अधिक उपयोग किया जाता है -
सही उत्तर: महुआ
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
‘डामोर जनजाति’ अधिकतर पायी जाती है –
सही उत्तर: डूंगरपुर और बांसवाड़ा में
व्याख्या (Explanation)
डूंगरपुर और बांसवाड़ा में ‘डामोर जनजाति’ पायी जाती है। 98 प्रतिशत डामोर जनजाति डूंगरपुर जिले की सीमलवाड़ा तहसील में निवास करती हैं। सीमलवाडा पंचायत समिति क्षेत्र को ‘डामरिया’ कहा जाता है।
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
‘पाल’ किसे कहते हैं -
सही उत्तर: भीलों की बस्ती
व्याख्या (Explanation)
भीलों के घरों को टापरा भी कहा जाता है। भीलों की झोपडियों के समुह को “फला” कहते है। भीलों के बडे़ गांव पाल कहलाते है।
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
दजिया और चिमाता राजस्थान की किस जनजाति से सहसम्बन्धित हैं -
सही उत्तर: भील
व्याख्या (Explanation)
दजिया और चिमाता भील जनजाति से सहसम्बन्धित हैं - झूमटी / दाजिया – आदिवासियों द्वारा मैदानी भागों को जलाकर की जाने वाली कृषि झुनिंग / चिमाता – भीलों द्वारा पहाड़ी ढालों पर की जाने वाली कृषि
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
राजस्थान की भील जनजाति में ग्राम प्रधान को कहा क्या जाता है -
सही उत्तर: गमेती
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की भील जनजाति में ग्राम प्रधान को गमेती कहा जाता है। पारंपरिक भील गाँवों का नेतृत्व एक मुखिया (गमेती) करता है।