⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जनजातियां PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जनजातियां से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 192 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

सहरिया जनजाति राजस्थान के किस जिले में निवास करती है -

Aकोटा
Bबाराँ
Cझालावाड़
Dबूँदी

सही उत्तर: बाराँ

62

आदिवासी समुदाय के पुरुष शेर नख जंतर तबीज क्यों पहनते हैं -

Aउनके समुदाय की शक्ति का प्रतिनिधित्व करने के लिए।
Bबुरी आत्मा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
Cअच्छे स्वास्थ्य के लिए और बीमारी को दूर रखने के लिए
Dउनके धन और समृद्धि को दिखाने के लिए

सही उत्तर: बुरी आत्मा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए

63

निम्नलिखित में से किस जनजाति में नारियल की गिरी के लेन-देन से आदिवासी विवाह की पुष्टि होती है -

Aसांसी
Bदामोर
Cकंजारो
Dगरसिया

सही उत्तर: सांसी

64

धारी संस्कार राजस्थान के निम्न में से किस जनजाति में प्रचलित है -

Aकंजर
Bमीणा
Cसहरिया
Dभील

सही उत्तर: सहरिया

व्याख्या (Explanation)

सहरिया जनजाति में ‘धारी संस्कार’ किया जाता है। धारी संस्कार : मृत्यु के तीसरे दिन मृतक की अस्थियों व राख को एकत्र कर रात्रि में साफ आंगन में बिछाकर ढक देते है तथा दूसरे दिन उसमे बनने वाली आकृति के पदचिन्ह को देखते है। माना जाता है की इस से मृत व्यक्ति के अगले जन्म की योनि का पता लगाया जाता है। आकृति देखने के बाद अस्थियों एवं राख को सीताबाडी में स्थित बाणगंगा या कपिलधारा में प्रवाहित कर दिया जाता है।

65

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों में शामिल एकमात्र जनजाति है -

Aकथोडी
Bसहरिया
Cगरसिया
Dकंजारो

सही उत्तर: सहरिया

66

दीपावली के अवसर पर किस जनजाति में 'हीड़' गाने की प्रथा है -

Aसहरिया
Bकथोडी
Cगरासिया
Dकंजर

सही उत्तर: सहरिया

67

राजस्थान की भील जनजाति में गाँव का मुखिया कहलाता है -

Aपालवी
Bपाल
Cफला
Dगमेती

सही उत्तर: गमेती

68

सहरिया जनजाति राजस्थान के किस जिले में निवास करती है -

Aकोटा
Bबाराँ
Cझालावाड़
Dबूंदी

सही उत्तर: बाराँ

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के बारां जिले में सहरिया जनजाति रहती है। सहरिया मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना, श्योपुर, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, विदिशा और गुना जिलों और राजस्थान के बारां जिले में पाए जाते हैं।

69

सहरिया पुरुषों द्वारा घुटनों तक पहनी जाने वाली धोती को क्या कहा जाता है -

Aरेजा
Bसालुका
Cपंछा
Dखपट्टा

सही उत्तर: पंछा

70

निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति अपने पूर्वजों की राख को नक्की झील में विसर्जित करती है -

Aभील
Bगरासिया
Cमीना
Dसहरिया

सही उत्तर: गरासिया

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams