1929 में बनस्थली गाँव में राजस्थान राज्य के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री ने ग्रामीण पुनर्निर्माण के कार्यक्रम को लागू करने के लिए समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं के समूह को प्रशिक्षित करने हेतु निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की थी -
सही उत्तर: जीवन कुटीर
व्याख्या (Explanation)
1929 में अपने बचपन के संकल्प को पूरा करने के लिए हीरालाल शास्त्री ने जयपुर से 45 मील दूर एक सुदूर और पिछड़े गांव बनस्थली को चुना और वहां ‘जीवन कुटीर’ की स्थापना की। यहां उन्होंने समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह को प्रशिक्षित किया और ग्रामीण पुनर्निर्माण के कार्यक्रम को लागू करने का प्रयास किया।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)