⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 81 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

सुमेलित कीजिए - संस्था अ. राजस्थान सेवा संघ ब. देश हितैषिणी सभा स. वीर भारत सभा द. सर्व हितैषिणी सभा संस्थापक 1. विजय सिंह पथिक, रामनारायण चौधरी, हरिभाई किंकर 2. केसरी सिंह बारहठ 3. स्वामी गोपालदास 4. महाराणा सज्जन सिंह सही कूट चुनें - अ, ब, स, द

📋 पूछा गया: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
A1, 4, 2, 3
B4, 2, 3, 1
C3, 1, 2, 4
D1, 2, 3, 4

सही उत्तर: 1, 4, 2, 3

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सेवा संघ का गठन 1919 में वर्धा मे श्री अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ और विजय सिंह पथिक के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। समाज सुधार के उद्देश्य से उदयपुर में ‘देश हितेशिनी सभा’ ​​की स्थापना की गई। सभा की स्थापना 2 जुलाई 1877 को हुई थी। इसकी स्थापना महाराणा सज्जन सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। वीर भारत सभा (1910) : इसकी स्थापना केसरीसिंह बारहठ़ एवं गोपालदास खरवा ने की थी। सर्वहितकारिणी सभा के संस्थापक गोपालदास (बीकानेर) थे।

📋

स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1

52

गोविन्द गुरु ने भीलों को संगठित करने के लिए कौन सा संगठन स्थापित किया था -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aभील हितकारणी सभा
Bभील सामुदायिक सभा
Cसम्प सभा
Dभगत पंथ

सही उत्तर: सम्प सभा

व्याख्या (Explanation)

गोविंद गिरि ने 1883 में ‘सम्म सभा’ की स्थापना की थी और भीलों के बीच एक सामाजिक और राजनीतिक जागृति पैदा की।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

53

‘मारवाड़ किसान सभा’ का प्रथम अध्यक्ष कौन था -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aबलदेवराम मिर्धा
Bगुल्लाराम चौधरी
Cनाथूराम मिर्धा
Dमंगलसिंह कछावा

सही उत्तर: मंगलसिंह कछावा

व्याख्या (Explanation)

मारवाड़ किसान सभा का प्रथम अध्यक्ष मंगल सिंह कच्छावा को बनाया गया था।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

54

‘हाड़ौती सेवा संघ’ का संस्थापक कौन था -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
Aअभिन्न हरि
Bनयनूराम शर्मा
Cकेशरीसिंह बारहठ
Dरिषीदत्त मेहता

सही उत्तर: नयनूराम शर्मा

व्याख्या (Explanation)

नयनूराम शर्मा “हाड़ौती सेवा संघ” के संस्थापक थे।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1

55

आदिवासियों और हरिजनों में शिक्षा के प्रचार तथा सामाजिक कुरीतियों का निवारण करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा -

Aमथुरादास
Bहरिशचन्द्र शास्त्री
Cहरिदेव जोशी
Dरामकरण जोशी

सही उत्तर: हरिदेव जोशी

व्याख्या (Explanation)

गौरी शंकर उपाध्याय की प्रेरणा से ब्राह्मण परिवार के हरिदेव जोशी आदिवासी, हरिजन और पिछड़ी जातियों में शिक्षा का प्रचार करने को निकल पड़े। अधनंगे आदिवासियों को उनकी दशा का भान कराने के लिए पहाड़ियों की टेकरियों पर इन्होंने पाठशालाएं स्थापित की और शोषित आदिवासियों को शोषणमुक्त समाज की नव रचना का पाठ पढ़ाने लगे।

56

1919 में ‘राजस्थान सेवा संघ’ की स्थापना विजयसिंह पथिक, रामनारायण चौधरी और हरिभाई किंकर के योगदान से कहाँ हुई -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
Aभीनमाल
Bरायपुर
Cअलवर
Dवर्धा

सही उत्तर: वर्धा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सेवा संघ का गठन 1919 में वर्धा मे श्री अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ और विजय सिंह पथिक के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। इस संस्था ने राजस्थान में राजनीतिक प्रचार के लिए 22 अक्टूबर 1920 से वर्धा से राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया था। 1920 में इस संस्था का मुख्यालय अजमेर में स्थानांतरित किया गया।

📋

स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV

57

“राजपूताना मध्य भारत सभा” का तीसरा अधिवेशन कहाँ पर हआ -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II
Aनागपुर
Bजयपुर
Cअजमेर
Dदिल्ली

सही उत्तर: अजमेर

📋

स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II

58

निम्न में से कौनसी संगठन केसरीसिंह बारहठ ने स्थापित की -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aबाल सभा
Bनगर सभा
Cवीर भारत सभा
Dग्राम सभा

सही उत्तर: वीर भारत सभा

व्याख्या (Explanation)

‘वीर भारत सभा’ ​​की स्थापना केसरी सिंह बारहठ ने की थी। केसरी सिंह बारहठ ने 1910 में राजस्थान के सभी वर्गों को क्रांतिकारी गतिविधियों से जोड़ने के लिए वीर भारत सभा की स्थापना की।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

59

‘मारवाड़ सेवा संघ’ की स्थापना 1920 में ___ ने की थी।

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aकेसरीसिंह बारहठ
Bजयनारायण व्यास
Cमोतीलाल तेजावत
Dमाणिक्य लाल वर्मा

सही उत्तर: जयनारायण व्यास

व्याख्या (Explanation)

1920 ई. में जय नारायण व्यास ने मारवाड़ सेवा संघ की स्थापना की।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

60

किसानों के समर्थन में आंदोलन शुरू करने वाली मारवाड़ लोकपरिषद की स्थापना किस वर्ष हुई थी -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
A1938
B1934
C1921
D1944

सही उत्तर: 1938

व्याख्या (Explanation)

1938 में मारवाड़ लोक परिषद की स्थापना हुई ओर इसके विरोध में मारवाड़ के राजा ने बलदेव राम मिर्धा के नेतृत्व में मारवाड़ किसान सभा की स्थापना की।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams