⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 81 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

बीकानेर क्षेत्र में लड़कियों और अछूतों की शिक्षा हेतु किस संस्था ने पुत्री पाठशाला और कबीर पाठशाला स्थापित करी -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
Aबीकानेर राज्य प्रजा परिषद्
Bमाहेश्वरी युवा मण्डल
Cसर्वहितकारिणी सभा
Dबीकानेर प्रजामण्डल

सही उत्तर: सर्वहितकारिणी सभा

व्याख्या (Explanation)

समकालीन बीकानेर राज्य के एक प्रमुख नगर चूरू में ‘सर्व हितकारिणी सभा’ नामक सामाजिक स्थापना हुई थी। यह संस्था समकालीन बीकानेर रियासत में सामाजिक जनजागृति के साथ-साथ राजनीतिक जनचेतना लाने वाली प्रेरणादायी संस्था के रूप में भी जानी जाती थी। सर्वहितकारिणी सभा संस्था ने लड़कियों के लिए ‘पुत्री पाठशाला’ और समकालीन बीकानेर राज्य में अछूतों और दलितों के लिए ‘कबीर पाठशाला’ की स्थापना की।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2

32

मारवाड़ यूथ लीग की स्थापना की गई थी -

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022
A1930 ई.
B1931 ई.
C1932 ई.
D1933 ई.

सही उत्तर: 1931 ई.

व्याख्या (Explanation)

10 मई 1931 को जोधपुर में जय नारायण व्यास के निवास स्थान पर मारवाड यूथ लीग नामक संस्था की स्थापना की गई थी। इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य जोधपुर के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जन चेतना का प्रसार करना था।

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Ag. Che.) 2022

33

1925 में, “अखिल भारतीय जाट महासभा” का अधिवेशन आयोजित हुआ-

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
Aसीकर - कूदन
Bचूरू - मलसीसर
Cजयपुर - चोमू
Dअजमेर - पुष्कर

सही उत्तर: अजमेर - पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

अखिल भारतीय जाट महासभा का अधिवेशन 1925 में पुष्कर में हुआ था।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Horticulture) 2022

34

मारवाड़ के अधोलिखित राजनैतिक संगठनों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए - (i) मारवाड़ हितकारिणी सभा (ii) मारवाड़ यूथ लीग (iii) मारवाड़ प्रजामण्डल (iv) मारवाड़ लोक परिषद् सही कूट का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
A(i) (ii) (iii) (iv)
B(i) (iii) (iv) (ii)
C(i) (iii) (iv) (ii)
D(iv) (i) (iii) (ii)

सही उत्तर: (i) (ii) (iii) (iv)

व्याख्या (Explanation)

मारवाड़ हितकारिणी सभा (1923 में) मारवाड़ यूथ लीग (1929 में) मारवाड़ प्रजामण्डल (1934 में) मारवाड़ लोक परिषद (1938 में)

📋

स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022

35

किस वर्ष ‘राजस्थान सेवा संघ’ का स्थानांतरण अजमेर हुआ -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A1920
B1921
C1919
D1918

सही उत्तर: 1920

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सेवा संघ का गठन 1919 में वर्धा मे श्री अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ और विजय सिंह पथिक के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। इस संस्था ने राजस्थान में राजनीतिक प्रचार के लिए 22 अक्टूबर 1920 से वर्धा से राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया था। 1920 में इस संस्था का मुख्यालय अजमेर में स्थानांतरित किया गया।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

36

जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में ‘अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद’ का सातवां अधिवेशन कहाँ आयोजित हुआ था -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aजयपुर
Bउदयपुर
Cजोधपुर
Dअजमेर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

1922 में पूना में देशी राज्यों के लिए एक संगठन बनाने का विचार किया गया। 1926 में संगठन बनाने की प्रक्रिया को लेकर एक अस्थाई समिति का गठन किया गया। इस समिति की सिफारिशों पर 17/18 दिसंबर 1927 को बॉम्बे में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद की स्थापना की गई। प्रथम अधिवेशन - 1931 अजमेर में - अध्यक्ष रामनारायण चौधरी। अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद का सातवां अधिवेशन 1945 में उदयपुर में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ था।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

37

सन् 1907 में, चूरू में स्वामी गोपालदास ने किस सभा की स्थापना की थी -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aपरोपकारिणी सभा
Bदेश हितैषिणी सभा
Cबाल भारत सभा
Dसर्वहितकारिणी सभा

सही उत्तर: सर्वहितकारिणी सभा

व्याख्या (Explanation)

स्वामी गोपालदास ने 1907 ई. में चूरू में सर्व हितकारिणी सभा की स्थापना की थी। उनका जन्म 1882 में राजस्थान के चुरू के भैनरूसर गांव में हुआ था।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

38

हटुण्डी (अजमेर) में गांधी आश्रम की स्थापना .......... के द्वारा की गई।

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aअर्जुनलाल सेठी
Bमाणिक्य लाल वर्मा
Cहरिभाऊ उपाध्याय
Dजमनालाल बजाज

सही उत्तर: हरिभाऊ उपाध्याय

व्याख्या (Explanation)

हरिभाऊ उपाध्याय, ग्वालियर से संबंधित थे, लेकिन उन्होंने राजस्थान के अजमेर शहर को अपनी कर्मभूमि बनाया। गांधी आश्रम की स्थापना अजमेर के निकट हटुंडी नामक स्थान पर हुई। 1927 ईस्वी में उनके द्वारा सस्ता साहित्य मंडल की स्थापना भी की गई।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

39

अधोलिखित कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िए - (i) 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में, मेवाड़ में देश हितेषिणी सभा की स्थापना की गयी। (ii) सभा का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार था । सही कूट चुनिए -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aकेवल कथन (i) सत्य है
Bदोनों कथन सत्य हैं
Cकेवल कथन (ii) सत्य है
Dन तो (i) ना ही (ii) सत्य है

सही उत्तर: दोनों कथन सत्य हैं

व्याख्या (Explanation)

समाज सुधार के उद्देश्य से उदयपुर में ‘देश हितेशिनी सभा’ ​​की स्थापना की गई। सभा की स्थापना 2 जुलाई 1877 को हुई थी। इसकी स्थापना महाराणा सज्जन सिंह की अध्यक्षता में हुई थी।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

40

1935 में, डूंगरपुर में किसके द्वारा ‘हरिजन सेवा समिति’ की स्थापना की गई -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
Aभोगीलाल पंड्या
Bमाणिक्य लाल वर्मा
Cगोविन्द गिरि
Dसूरमल दास

सही उत्तर: भोगीलाल पंड्या

व्याख्या (Explanation)

भोगीलाल पंड्या ने आदिवासी बहुल क्षेत्र डूंगरपूर बाँसवाड़ा में हरिजन सेवक संघ की शुरुआत कर समाज सेवा के लिए एक मंच की स्थापना की।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams