⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

इन्दिरा गाँधी नहर कमाण्ड क्षेत्र में भू-प्रदूषण का मूल कारण क्या है -

Aमिट्टी की लवणीयता व क्षारीयता
Bमिट्टी अपरदन
Cविगठित जलप्रवाह
Dप्रदूषित भू-जल

सही उत्तर: मिट्टी की लवणीयता व क्षारीयता

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गाँधी नहर कमाण्ड क्षेत्र में भू-प्रदूषण का मूल कारण मिट्टी की लवणीयता व क्षारीयता है।

252

मेजा बाँध का निर्माण राजस्थान की किस नदी पर किया गया है -

Aकोठारी
Bमानसी
Cखारी
Dपार्वती

सही उत्तर: कोठारी

व्याख्या (Explanation)

मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

253

राजस्थान में इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना की चरम सिंचाई क्षमता कितनी है -

A14.10 लाख हैक्टेयर
B15.17 लाख हैक्टेयर
C16.10 लाख हैक्टेयर
D19.63 लाख हैक्टेयर

सही उत्तर: 19.63 लाख हैक्टेयर

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर के पूर्ण होने पर राजस्थान के 19.65/19.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

254

गजनेर लिफ्ट नहर का नया नाम क्या है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2018
Aपन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर
Bकंवर सेन लिफ्ट नहर
Cकुम्भाराम लिफ्ट नहर
Dजयनारायण व्यास लिफ्ट नहर

सही उत्तर: पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर

व्याख्या (Explanation)

क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2018

255

‘भीखाभाई सागवाड़ा नहर’ से राजस्थान का सर्वाधिक लाभांवित जिला है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2018
Aबाड़मेर
Bडूंगरपुर
Cपाली
Dसिरोही

सही उत्तर: डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

भीखाभाई सागवाड़ा नहर का निर्माण माही नदी पर ‘माही साइफन’ का निर्माण करके किया गया है। इस नहर से डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में 11,811 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2018

256

निम्नांकित में से राजस्थान की कौनसी सिंचाई परियोजना सबसे पुरानी है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2018
Aभरतपुर नहर परियोजना
Bगंग नहर परियोजना
Cबांकली नहर परियोजना
Dगुड़गांव नहर परियोजना

सही उत्तर: गंग नहर परियोजना

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2018

257

राजस्थान नहर किस नदी का पानी लाती है -

Aरावी
Bसतलज
Cघाघरा
Dयमुना

सही उत्तर: सतलज

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था।

258

निम्न में से कौनसा जिला ‘माही हाई लेवल कैनाल शुद्ध पेयजल प्रोजेक्ट’ से प्रत्यक्ष रूप से सम्बन्धित नहीं है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aराजसमन्द
Bचित्तौड़गढ़
Cउदयपुर
Dडूंगरपुर

सही उत्तर: डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान बजट 2018-19 में रीजन वाटर ग्रिड बनाकर, राज्य में पेयजल की उपलब्धता एव आपूर्ति का दूरगामी समाधान करने के लिए राजसमंद, चितोड़गढ़ और उदयपुर की ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए 450 करोड़ की लागत से ‘Mahi High Leval Canal Water Project’ शुरू किया गया।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

259

निम्न में से कौन सा संयोग सही है - प्रमुख सिंचाई परियोजना - लाभांवित जिले

Aजाखम - उदयपुर, बांसवाड़ा
Bनर्मदा - बाड़मेर, सिरोही
Cसोम कमला अम्बा - डूंगरपुर, उदयपुर
Dसिद्धमुख - हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर

सही उत्तर: सोम कमला अम्बा - डूंगरपुर, उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है। इस परियोजना से प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा के आदिवासी कृषक लाभान्वित होते हैं। नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। सांचौर व बाड़मेर की गुढ़ा मलानी तहसील लाभान्वित होती है। सिद्धमुख नोहर परियोजना से नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है।

260

निम्न युग्मों में से कौन चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभान्वित है -

Aहनुमानगढ़ - झुंझुनूं
Bभीलवाड़ा - टोंक
Cबीकानेर - जोधपुर
Dबाड़मेर - जैसलमेर

सही उत्तर: हनुमानगढ़ - झुंझुनूं

व्याख्या (Explanation)

लिफ्ट नहर का नाम लाभान्वित जिले चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर/गंधेली साहवा लिफ्ट हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर गजनेर लिफ्ट नहर/पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर कोलायत लिफ्ट नहर/डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams