⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 24

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।

231

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - परियोजना नहर 1. भाखड़ा-नांगल अ. ब्यास-सतलुज लिंक 2. चम्बल ब. जय नारायण व्यास 3. व्यास स. बिस्ट-दोआब 4. इन्दिरा गांधी द. दीगोद

A1-स, 2-ब, 3-अ, 4-द
B1-द, 2-स, 3-अ, 4-ब
C1-ब, 2-स, 3-अ, 4-द
D1-स, 2-द, 3-अ, 4-ब

सही उत्तर: 1-स, 2-द, 3-अ, 4-ब

व्याख्या (Explanation)

व्यास परियोजना के अंतर्गत पंडोह (हिमाचल प्रदेश में मण्डी करबे से 21 किमी. दूर) स्थान पर। इस बाँध से व्यास-सतलज लिंक नहर निकालकर देहर (हिमाचल प्रदेश) स्थान पर 990 मेगावाट (1656 मेगावाट) का विद्युत गृह स्थापित किया गया है। जयनारायण व्यास लिफ्ट नहर इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत बनाई गई है। भाखड़ा नांगल परियोजना में सरहिन्द नहर, सिरसा नहर, नरवाणा नहर, बिस्त दो आब नहर निकाली गई है। चंबल परियोजना के तहत सिंचाई करने हेतु कोटा बैराज से दो प्रमुख नहरे निकाली गयी है। इनमें से एक नहर से दीगोद लिफ्ट नहर (कोटा) निकाली गयी है।

232

निम्न में से कौन सी परियोजना मध्य-प्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान राज्यों के मध्य का एक संयुक्त उपक्रम है -

Aचम्बल नदी परियोजना
Bमाही बजाज सागर परियोजना
Cनर्मदा नदी परियोजना
Dइन्दिरा गांधी नहर परियोजना

सही उत्तर: नर्मदा नदी परियोजना

व्याख्या (Explanation)

नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना में राजस्थान के लिए 0.5 एम. ए. फ.(मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित की गई है। इस जल को लेने के लिए गुजरात के सरदार सरोवर बांध से नर्मदा नहर(458 कि.मी. गुजरात + 75 कि.मी. राजस्थान) निकाली गई है।

233

निम्न में से किस स्थान पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पेयजल नहीं पहुंचाया जाता है -

Aबीकानेर
Bजोधपुर
Cपाली
Dबाड़मेर

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर का अंतिम बिंदु बाड़मेर में गडरा रोड है। इससे पाली में पेयजल नहीं पहुंचाया जाता।

234

‘कंवरसेन लिफ्ट नहर’ द्वारा लाभान्वित जिला युग्म है -

Aबीकानेर और गंगानगर
Bबीकानेर और नागौर
Cजैसलमेर और जोधपुर
Dचूरू और झुन्झुनू

सही उत्तर: बीकानेर और गंगानगर

व्याख्या (Explanation)

क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

235

मानसी वाकल परियोजना से किस शहर को पेयजल उपलब्ध किया जाएगा -

Aराजसमन्द
Bपाली
Cउदयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

मानसी वाॅकल परियोजना राजस्थान सरकार व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की संयुक्त परियोजना है। इसमें 70 प्रतिशत जल का उपयोग उदयपुर व 30 प्रतिशत जल का उपयोग हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड करता है। इस परियोजना में 4.6 कि.मी. लम्बी सुरंग बनी हुई है।

236

चम्बल घाटी परियोजना पर निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश में स्थित बांध है -

Aजवाहर सागर बांध
Bकोटा बैराज
Cगांधी सागर बांध
Dराणा प्रताप सागर बांध

सही उत्तर: गांधी सागर बांध

व्याख्या (Explanation)

गांधीसागर बांध 1960 में मध्यप्रदेश की भानुपुरा तहसील में बनाया गया है। यह बांध चैरासीगढ़ से 8 कि.मी. पहले एक घाटी में बना हुआ है।

237

निम्न में से किस जिले में इन्दिरा गांधी नहर का अन्तिम छोर अवस्थित है -

Aजोधपुर
Bजैसलमेर
Cबाड़मेर
Dजालौर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर बाड़मेर में गडरा रोड पर समाप्त होती है।

238

निम्नलिखित में से कौन सा जिला बीसलपुर परियोजना से सीधे लाभ प्राप्त नहीं कर रहा है -

Aटोंक
Bसवाई माधोपुर
Cअजमेर
Dजयपुर

सही उत्तर: सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ। यह राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है। इससे दो नहरें भी निकाली गयी है। इससे अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, जयपुर तथा सरवाड़- केकड़ी में पेयजल जलापूर्ति होती है।

239

‘कागदी पिकअप’ जलग्रहण करता है -

Aगांधी सागर बांध से
Bमाही-बजाज सागर बांध से
Cजाखम बांध से
Dजवाई बांध से

सही उत्तर: माही-बजाज सागर बांध से

व्याख्या (Explanation)

कागदी पिकअप बांध का निर्माण माही बजाज सागर परियोजना के द्वितीय चरण में माही बजाज सागर बांध के नीचे बांसवाड़ा में ही किया गया है। इस बांध से दो नहरे दांयी – भीखाभाई सागवाड़ा नहर (71.72 किमी. लम्बी) व बांयी – आनंदपुरी-भूकिया नहर (26.12 किमी. लम्बी) निकाली गई है।

240

किस जल विद्युत परियोजना में राजस्थान सरकार ने पड़ौसी राज्यों के साथ सहभागिता नहीं की है -

Aभाखड़ा नांगल
Bमाही
Cचम्बल
Dबनास

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams