⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 23

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।

221

ओराई सिंचाई योजना संबंधित है -

Aझालावाड़
Bहनुमानगढ़
Cकोटा
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: चित्तौड़गढ़

व्याख्या (Explanation)

ओराई सिंचाई परियोजना में चित्तौड़गढ़ जिले में भोपालपुरा गांव के पास ओराई नदी पर एक बांध का निर्माण किया गया।

222

सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची-1(लिफ्ट नहर) सूची-2(लाभान्वित जिले) अ. जयनारायण व्यास 1. बीकानेर, नागौर ब. चौधरी कुंभाराम 2. जोधपुर, बीकानेर स. पन्नालाल-बारूपाल 3. जोधपुर, जैसलमेर द. डा. करणीसिंह 4. हनुमानगढ़, चूरू कूट - अ, ब, स, द

📋 पूछा गया: Gram Sevak 2016
A3, 1, 2, 4
B2, 4, 3, 1
C3, 4, 1, 2
D2, 4, 1, 3

सही उत्तर: 3, 4, 1, 2

व्याख्या (Explanation)

क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

📋

स्रोत: Gram Sevak 2016

223

तालाबों से राजस्थान में कितने प्रतिशत सिंचाई सुविधाएं प्राप्त हैं -

A0.7 प्रतिशत
B2.9 प्रतिशत
C1.0 प्रतिशत
D7.0 प्रतिशत

सही उत्तर: 0.7 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

तालाबों से सिंचाई कुल सिंचित क्षेत्र के 0.6-0.7 प्रतिशत भाग में होती है।

224

निम्न में से कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है -

Aबैंथली सिंचाई परियोजना - बारां
Bचाकन सिंचाई परियोजना - बूंदी
Cबान्डी-सेन्दड़ा सिंचाई परियोजना - जालौर
Dसूकली सिंचाई परियोजना - पाली

सही उत्तर: सूकली सिंचाई परियोजना - पाली

व्याख्या (Explanation)

सूकली- सेलवाड़ा परियोजना सिरोही (सूकली नदी पर) जिले में है।

225

निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है -

Aकुएं एवं नलकूप राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन है।
Bगंग नहर का निर्माण कार्य 1927 में पूर्ण हुआ था।
Cइंदिरा गांधी नहर के जल का उपयोग सिर्फ सिंचाई के लिए होता है।
D‘खड़ीन’ शुष्क राजस्थान में जल संरक्षण की परम्परागत विधि है।

सही उत्तर: इंदिरा गांधी नहर के जल का उपयोग सिर्फ सिंचाई के लिए होता है।

व्याख्या (Explanation)

नहीं, इंदिरा गांधी नहर का इस्तेमाल सिर्फ़ सिंचाई के लिए नहीं होता। इस नहर से पेयजल और औद्योगिक कार्यों के लिए भी पानी मिलता है।

226

जवाई परियोजना से लाभान्वित नहीं होने वाला जिला है -

Aसिरोही
Bउदयपुर
Cराजसमंद
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है। इसे मारवाड़ का ‘अमृत सरोवर‘ भी कहते हैं। इससे एक नहर और उसकी शाखाएं निकाली गयी हैं। जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है।

227

गंग नहर कौनसी नदी से निकलती है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1
Aगंगा
Bसतलज
Cव्यास
Dरावी

सही उत्तर: सतलज

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1

228

राजस्थान की सबसे वृहत् सिंचाई परियोजना है -

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)
Aचम्बल परियोजना
Bमाही परियोजना
Cइन्दिरा गांधी नहर परियोजना
Dबिसलपुर परियोजना

सही उत्तर: इन्दिरा गांधी नहर परियोजना

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है।

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)

229

बीसलपुर सिंचाई योजना किस जिल में स्थित है -

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)
Aजयपुर
Bटोंक
Cअजमेर
Dभीलवाड़ा

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में है। यह पेयजल की परियोजना है।

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)

230

इंदिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

Aकरौली
Bअजमेर
Cसिरोही
Dकोटा

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना करौली जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। इसमें चम्बल नदी के पानी को कसेडु गांव (करौली) के पास 125 मीटर ऊंचा उठाकर करौली, बामनवास (गंगापुर सिटी) एवम् बयाना (भरतपुर) में सिंचाई सुविधा प्रदान की गई।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams