⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

निम्नलिखित में से कौन सा सही ढंग से मेल नहीं होता है - 1. घोसुंडा बांध - बाणगंगा नदी। 2. मेजा बांध - कोठारी नदी। 3. रामगढ़ बांध - बेरच नदी।

A1 और 2 केवल
B2 और 3 केवल
C1 और 3 केवल
D1, 2 और 3

सही उत्तर: 1 और 3 केवल

व्याख्या (Explanation)

बांध नदी घोसुंडा बांध बेड़च नदी मेजा बांध कोठारी नदी रामगढ़ बांध बाणगंगा नदी

212

इंदिरा गांधी नहर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है - 1. यह चंबल नदी पर बनाई गई थी। 2. इसका निर्माण दो चरणों में किया गया था जिसे पूरा होने में बहुत लंबा समय लगा। 3. यह जयपुर, कोटा, बूंदी, सीकर और जोधपुर से होकर गुजरता है। 4. इसे पहले राजस्थान नहर के रूप में नामित किया गया था।

Aकेवल 1
Bकेवल 1 और 3
Cकेवल 2 और 4
Dइनमे से कोई भी नहीं

सही उत्तर: केवल 1 और 3

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। इस नहर के निर्माण का मुख्य उद्द्देश्य रावी व्यास नदियों के जल से राजस्थान को आवंटित 86 लाख एकड़ घन फीट जल को उपयोग में लेना है। हरिकै बैराज से बाड़मेर के गडरा रोड़ तक नहर बनाने का लक्ष्य रखा गया।

213

राजस्थान की ‘परवन’ बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना निम्न जिलों को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी –

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
Aझालावाड़ और भीलवाड़ा जिला
Bटोंक, बून्दी और कोटा जिला
Cझालावाड़, बारां और कोटा जिला
Dकोटा, बून्दी और झालावाड़ जिला

सही उत्तर: झालावाड़, बारां और कोटा जिला

व्याख्या (Explanation)

परवन वृहद बहुउद्दशीय सिंचाई परियोजना गाँव अकावद कलां खानपुर, जिला झालावाड़ के निकट कालीसिंध नदी की सहायक परवन नदी पर निर्माणधीन है। परियोजना के अंतर्गत 1,821 गाँवो में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ झालावाड़, बारां एव कोटा जिले के 637 गाँवो की 2,01,400 हैक्टयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

214

सुमेलित कीजिए - परियोजना जिला 1. पिपलाद अ. झालावाड़ 2. गोपालपुर ब. कोटा 3. गरदड़ा स. बूंदी 4. अंधेरी द. बांरा 1, 2, 3, 4

Aअ, ब, स, द
Bब, अ, स, द
Cस, ब, अ, द
Dस, ब, द, अ

सही उत्तर: अ, ब, स, द

व्याख्या (Explanation)

पीपलाद सिंचाई परियोजना झालावाड़ जिले में कालीसिंध नदी पर है। गोपालपुर परियोजना कोटा जिले में है। गरदड़ा परियोजना बूंदी जिले में है। अंधेरी परियोजना बाराँ जिले में है।

215

निम्नलिखित में से कौन सा सही ढंग से मेल नहीं खाता है -

Aबीसलपुर परियोजना - टोंक
Bमेजा बांध परियोजना - भीलवाड़ा
Cछपी परियोजना - झालावाड़
Dसोम-कमला-अंबा परियोजना - बांसवाड़ा

सही उत्तर: सोम-कमला-अंबा परियोजना - बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

सोम-कमला-अम्बा परियोजना डूंगरपुर में है।

216

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में कुल कितनी लिफ्ट नहर बनाई गई है -

A8
B4
C5
D2

सही उत्तर: 8

व्याख्या (Explanation)

क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

217

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची- I (बांध) सूची- II (जिला) (A) बीसलपुर बांध I. पाली (B) राणा प्रताप सागर II. उदयपुर (C) फतेह सागर III. चित्तौड़गढ़ (D) जवाई बांध IV. टोंक कोड : A B C D

AI II III IV
BIV III II I
CIII II I IV
DIV III I II

सही उत्तर: IV III II I

व्याख्या (Explanation)

बांध जिला बीसलपुर बांध टोंक राणा प्रताप सागर चित्तौड़गढ़ फतेह सागर उदयपुर जवाई बांध पाली

218

निम्नलिखित में से कौन सा बांध राजस्थान में सबसे बड़ा मिट्टी बांध है -

Aचाकन
Bपांचना
Cसिकरी
Dजगर

सही उत्तर: पांचना

व्याख्या (Explanation)

पांचणा बांध करौली जिले के गुड़ला गांव में बालू मिट्टी से निर्मित बांध है। इस बांध में भद्रावती, बरखेड़ा, अटा, माची, भैसावर पांच नदियां आकर गिरती है। इसलिए इसे पांचणा बांध कहते है। यह मिट्टी से निर्मित राजस्थान का सबसे बड़ा बांध है यह अमेरिका के आर्थिक संयोग से बनाया गया है।

219

निम्नलिखित को मिलाइए: सूची – I (प्रमुख सिंचाई परियोजना) सूची – II (सिंचाई परियोजनाओं के लाभार्थी जिले) (A) सिद्धमुख परियोजना (i) सांचौर और बाड़मेर (B) नर्मदा परियोजना (ii) जालोर, पाली और जोधपुर (C) जवाई परियोजना (iii) उदयपुर और प्रतापगढ़ (D) जाखम परियोजना (iv) हनुमानगढ़ और चूरू

A(A)-(iv), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iii)
B(A)-(i), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(iii)
C(A)-(iv), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(ii)
D(A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)

सही उत्तर: (A)-(iv), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iii)

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना से नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है। नर्मदा नहर परियोजना से सांचौर व बाड़मेर की गुढ़ा मलानी तहसील लाभान्वित होती है। जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने 13 मई 1946 को शुरू करवाया, 1956 में इसका निर्माण कार्य पुरा हुआ। जवाई बांध का पानी जालोर, पाली सिरोही को मिलता है। जाखम परियोजना1962 में प्रारम्भ की गई। इस परियोजना से प्रतापगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा व पेयजल आपूर्ति की जाती है, तो वहीं इस बांध परियोजना से उदयपुर और चितौड़गढ़ जिलों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाती है।

220

निम्नलिखित बांधों का मिलान उनके संबंधित जिलों के साथ कीजिए - बांध जिला 1.अजीत सागर A.झुंझुनू 2.माधो सागर B.दौसा 3.उर्मिला सागर C.भीलवाड़ा 4.सेवर D.भरतपुर

A1-A, 2-B, 3-C,4-D
B1-B, 2-A, 3-C, 4-D
C1-C, 2-D, 3-A, 4-B
D1-C, 2-D, 3-B, 4-A

सही उत्तर: 1-A, 2-B, 3-C,4-D

व्याख्या (Explanation)

बांध जिला माधो सागर दौसा अजीतसागर बाँध झुंझुनं उर्मिला सागर भीलवाड़ा सेवर भरतपुर

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams