⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

निम्न में से कौन सी राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सिंचाई परियोजना है -

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Gk)
Aसोम, कमला, अम्बा
Bजवाई
Cसिद्धमुख
Dपाँचना

सही उत्तर: सोम, कमला, अम्बा

व्याख्या (Explanation)

सोम-कमला-अम्बा परियोजना डूंगरपुर में है।

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)

192

सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची । (लिफ्ट नहर) सूची II (लाभान्वित जिले) (i) जय नारायण व्यास (a) बीकानेर, नागौर (ii) चौधरी कुंभाराम (b) जोधपुर, बीकानेर (iii) पन्नालाल-बारूपाल (c) जोधपुर, जैसलमेर (iv) डॉ. करणीसिंह (d) हनुमानगढ़, चुरू

A(i) - c, (ii) - a, (iii) - b, (iv) - d
B(i) - b, (ii) - d, (iii) - a, (iv) - c
C(i) - c, (ii) - d, (iii) - a, (iv) - b
D(i) - b, (ii) - a, (iii) - c, (iv) - d

सही उत्तर: (i) - c, (ii) - d, (iii) - a, (iv) - b

व्याख्या (Explanation)

क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

193

इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पिता किसे माना जाता है -

Aकंवर सेन
Bनाहर सिंह
Cकुलजीत सिंह
Dसुदीप मलिक

सही उत्तर: कंवर सेन

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) का नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था।

194

‘पन्नालाल बारूपाल कैनाल’ के जल का स्त्रोत है -

Aजवाई बांध
Bपिचियाक बांध
Cहरिके बैराज
Dराणा प्रताप बांध

सही उत्तर: हरिके बैराज

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। और पन्नालाल बारूपाल कैनाल इंदिरा गांधी नहर की एक शाखा है।

195

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में सिंचाई कार्य किस वर्ष प्रारम्भ हुआ -

A1958
B1961
C1965
D1976

सही उत्तर: 1961

व्याख्या (Explanation)

नहर निर्माण कार्य का श्री गणेश तात्कालिक ग्रहमंत्री श्री गोविन्द वल्लभ पंत ने 31 मार्च 1958 को किया । 11 अक्टुबर 1961 को इससे सिंचाई प्रारम्भ हो गई, जब तात्कालिन उपराष्ट्रपति डा. राधाकृष्णनन ने नहर की नौरंगदेसर वितरिका में जल प्रवाहित किया था।

196

राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर का प्रवेश बिन्दु निम्न में से कौनसा जिला है -

Aश्रीगंगानगर
Bहनुमानगढ़
Cबीकानेर
Dसीकर

सही उत्तर: हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है।

197

नीचे दी गई सिंचाई परियोजना एवं उनसे सम्बन्धित जिले का कौनसा युग्म सही नहीं है -

Aकालीसिंध परियोजना - उदयपुर
Bजाखम परियोजना - प्रतापगढ़
Cजवाई परियोजना - पाली
Dकोठारी परियोजना - भीलवाड़ा

सही उत्तर: कालीसिंध परियोजना - उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

कालीसिंध परियोजना का संबंध झालावाड़ जिले से है।

198

निम्नलिखित में से कौनसा/कौनसे युग्म सुमेलित है/हैं - सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिए - सिंचाई परियोजना - जिला 1. ल्हासी - बारां 2. तकली - कोटा 3. इन्दिरा लिफ्ट - बूंदी कूट -

A1 और 3
B2 और 3
C1 और 2
D2 और 3

सही उत्तर: 1 और 2

व्याख्या (Explanation)

ल्यासी अंधेरी नदी की सहायक नदी है और अंधेरी पार्वती नदी की सहायक नदी है। ल्यासी सिंचाई परियोजना बाराँ जिले की बड़ौद तहसील के खजुरिया गांव में 2008 से शुरू की गई थी। तकली परियोजना कोटा जिले की परियोजना है। इन्दिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना करौली जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है।

199

माही-बजाज सागर परियोजना का मुख्य बांध किस स्थान पर बनाया गया है -

Aरवान्दू
Bबोरघेड़ा
Cबांसवाड़ा
Dभैसरोड़गढ़

सही उत्तर: बोरघेड़ा

व्याख्या (Explanation)

इसी परियोजना के अंतर्गत बांसवाड़ा के बोरखेड़ा गांव में माही बजाज सागर बांध बना हुआ है।

200

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं - (i) यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए बनायी गयी है। (ii) इसमें 26 विभिन्न बड़ी एवं मध्यम परियोजनाओं के माध्यम से 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। (iii) नवनेरा बैराज इस परियोजना का अभिन्न हिस्सा है। (iv) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया है। कूट

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
A(ii) एवं (iii)
B(i), (ii), (iii) एवं (iv)
C(i), (ii) एवं (iii)
D(i) एवं (iii)

सही उत्तर: (i), (ii) एवं (iii)

व्याख्या (Explanation)

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत नोनेरा (नवनेरा) बांध कोटा जिले दिगोद तेहसील के बूढ़ादीत गांव के पास में कालीसिंध नदी पर 2022 में बनाया गया है। जयपुर और अजमेर सहित 13 जिलों की प्यास बुझाने के लिए कोटा के नोनेरा बांध से टोंक के बीसलपुर बांध में पानी लाया जाएगा।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams