निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है - सिंचाई परियोजना - लाभांवित जिला
सही उत्तर: बाँकली - बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
जालौर के बांकली गांव में बांकली बांध बना है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।
निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है - सिंचाई परियोजना - लाभांवित जिला
सही उत्तर: बाँकली - बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
जालौर के बांकली गांव में बांकली बांध बना है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
निम्न में से कौन सी बहुउद्देश्यीय परियोजना राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश का संयुक्त उपक्रम है -
सही उत्तर: नर्मदा नदी परियोजनाल
व्याख्या (Explanation)
नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना में राजस्थान के लिए 0.5 एम. ए. फ.(मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित की गई है। इस जल को लेने के लिए गुजरात के सरदार सरोवर बांध से नर्मदा नहर(458 कि.मी. गुजरात + 75 कि.मी. राजस्थान) निकाली गई है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
जाखम बहुउद्देशीय परियोजना राजस्थान के कौन से जिले में अवस्थित है -
सही उत्तर: प्रतापगढ़
व्याख्या (Explanation)
जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
राणा प्रताप सागर बाँध राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
राणा - प्रताप सागर बांध गांधी सागर बांध से 48 कि.मी. आगे चित्तौड़गढ़ में चुलिया जल प्रपात के समीप रावतभाटा नामक स्थान पर 1970 में बनाया गया है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
माही परियोजना से लाभान्वित होने वाला जिला है -
सही उत्तर: बांसवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
इसी परियोजना के अंतर्गत बांसवाड़ा के बोरखेड़ा गांव में माही बजाज सागर बांध बना हुआ है। इस परियोजना से डुंगरपुर व बांसवाड़ा जिलों की कुछ तहसीलों को जलापूर्ति होती है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
निम्न में से कौन सा चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना के अन्तर्गत नहीं बना है -
सही उत्तर: पोग बाँध
व्याख्या (Explanation)
पोंग बाँध काँगड़ा जिले के पोंग स्थान पर (हिमाचल प्रदेश) निर्मित किया गया है। यह व्यास परियोजना के अन्तर्गत बना है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
इंदिरा गाँधी फीडर (राजस्थान फीडर) की लम्बाई ............ है।
सही उत्तर: 204 किमी.
व्याख्या (Explanation)
इस नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है। नहर के इस भाग में जल का दोहन नहीं होता है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है - लिफ्ट नहर लाभान्वित जिले
सही उत्तर: डाॅ. करनी सिंह - हनुमानगढ़
व्याख्या (Explanation)
क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
सेई परियोजना का संबंध है -
सही उत्तर: जवाई बांध
व्याख्या (Explanation)
जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है। 9 अगस्त 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बांध में डाला गया। इस बांध के जीर्णोद्धार का कार्य 4 अप्रैल 2003 को सोनिया गांधी ने शुरू किया।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (राजस्थान नहर) का प्रस्ताव भारत सरकार को 1948 में सर्वप्रथम किसने दिया -
सही उत्तर: कंवर सेन
व्याख्या (Explanation)
बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।