⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

सोम-कागदर सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)
Aडूंगरपुर
Bबांसवाड़ा
Cउदयपुर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर (ऋषभदेव) में सोम नदी पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Diploma (GK)

162

इंदिरा गांधी नहर का उद्गम किस बांध से होता है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Elec. Mech. Degree (GK)
Aनांगल बांध
Bभाखड़ा बांध
Cहरिके बांध
Dदेहर बांध

सही उत्तर: हरिके बांध

व्याख्या (Explanation)

इस नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है। नहर के इस भाग में जल का दोहन नहीं होता है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Elec. Mech. Degree (GK)

163

कौनसा युग्म (बांध - जिला) सही सुमेलित नहीं है

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
Aपांचना - करौली
Bमेजा - भीलवाड़ा
Cजवाई - जालौर
Dचाकन - बूंदी

सही उत्तर: जवाई - जालौर

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने 13 मई 1946 को शुरू करवाया, 1956 में इसका निर्माण कार्य पुरा हुआ।

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)

164

राजस्थान को नर्मदा नदी का कितना हिस्सा प्राप्त होता है -

A1.90 MAF
B8.60 MAF
C9.10 MAF
D0.50 MAF

सही उत्तर: 0.50 MAF

व्याख्या (Explanation)

नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना में राजस्थान के लिए 0.5 एम. ए. फ.(मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित की गई है। इस जल को लेने के लिए गुजरात के सरदार सरोवर बांध से नर्मदा नहर(458 कि.मी. गुजरात + 75 कि.मी. राजस्थान) निकाली गई है।

165

निम्नलिखित में से कौनसा (लिफ्ट नहर परियोजना - पेयजल उपलब्धता क्षेत्र) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Degree (GK)
Aकँवर सेन - बीकानेर, गंगानगर
Bगंधेली साहवा - चुरू
Cगजनेर/पन्नालाल बारुपाल - बीकानेर, नागौर
Dराजीव गाँधी - जैसलमेर

सही उत्तर: राजीव गाँधी - जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

क्र. स. लिफ्ट नहर का पुराना नाम लिफ्ट नहर का नया नाम लाभान्वित जिले 1 गंधेली(नोहर) साहवा लिफ्ट चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू 2. बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर 3. गजनेर लिफ्ट नहर पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर 4. बांगड़सर लिफ्ट नहर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर 5. कोलायत लिफ्ट नहर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर 6. फलौदी लिफ्ट नहर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 7. पोकरण लिफ्ट नहर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर 8. जोधपुर लिफ्ट नहर(176 किमी. + 30 किमी. तक पाईप लाईन) राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Degree (GK)

166

कौन से जिले गजनेर लिफ्ट नहर से लाभांवित होते है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Diploma (GK)
Aबीकानेर - नागौर
Bबीकानेर - गंगानगर
Cजोधपुर - जैसलमेर
Dबीकानेर - जोधपुर

सही उत्तर: बीकानेर - नागौर

व्याख्या (Explanation)

गजनेर लिफ्ट नहर (पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर) से बीकानेर और नागौर जिले लाभांवित होते हैं।

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Diploma (GK)

167

निम्नलिखित (सिंचाई परियोजना - जिला / जिले) में से कौनसा सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Diploma (GK)
Aसोम-कमला-अम्बा - डूंगरपुर
Bसोम कागदर - राजसमन्द
Cनोहर-सिद्धमुख - हनुमानगढ़ और चुरू
Dसावन भादों - कोटा

सही उत्तर: सोम कागदर - राजसमन्द

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर (ऋषभदेव) में सोम नदी पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Diploma (GK)

168

भारत का कितना सतही जल राजस्थान में मिलता है -

A1.16%
B2.16%
C9.10%
D12.23%

सही उत्तर: 1.16%

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान देश में जल संसाधनों की सबसे बड़ी कमी का सामना कर रहा है। इसमें भारत के खेती वाले क्षेत्र का 13.88%, आबादी का 5.67% और लगभग देश के पशुधन का 11% है, लेकिन इसमें सतही जल का केवल 1.16% और भूजल का 1.70% है।

169

बीसलपुर बाँध में पानी की आवक बढ़ाने हेतु निम्नलिखित में से कौनसी परियोजना तैयार की गई है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Degree (GK)
Aसेई
Bओरई
Cब्राह्मणी - बनास
Dमाही - बनास

सही उत्तर: ब्राह्मणी - बनास

व्याख्या (Explanation)

ब्राह्मणी बनास परियोजना सरकार द्वारा जयपुर और अजमेर के लिए पेय जल की आपूर्ति करने के लिए शुरू की गई है। दोनों के बीच की नहर की खुदाई से ब्राह्मणी और बनास नदियाँ आपस में जुड़ जाएँगी।

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Degree (GK)

170

भाखड़ा नहर परियोजना के बारे में कौनसा कथन सत्य है - अ. यह पंजाब-हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। ब. इससे हनुमानगढ़ जिले को सिंचाई सुविधा प्राप्त होती है। स. राजस्थान का हिस्सा 17.22% है। द. यह 2.3 लाख हैक्टेयर कृषिगत भूमि को सिंचित करती है। सही कूट है -

📋 पूछा गया: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
Aअ, ब और स
Bब और स
Cअ, ब और द
Dब, स और द

सही उत्तर: अ, ब और द

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। भाखड़ा मुख्य नहर नाँगल बाँध से निकाली गई है जो पंजाब, हरियाणा व राजस्थान को सिंचाई सुविधा प्रदान करती है। भाखड़ा नहर प्रणाली का निर्माण 1954 में पूर्ण हुआ। इसके अलावा इस परियोजना में सरहिन्द नहर, सिरसा नहर, नरवाणा नहर, बिस्त दो आब नहर निकाली गई है। इस परियोजना से राज्य में सर्वाधिक सिंचाई हनुमानगढ़ जिले में होती है तथा चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं व बीकानेर जिलों को विद्युत प्राप्त होती है।

📋

स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams