⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 15

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।

141

इंदिरा गांधी नहर विभाग ( राजस्थान सरकार) के अनुसार, लिफ्ट नहरों की कुल लंबाई कितनी है (जुलाई 2022 के अनुसार) -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
A1020.24 कि.मी.
B1495.45 कि.मी.
C2090.00 कि.मी.
D2515.90कि.मी.

सही उत्तर: 1495.45 कि.मी.

व्याख्या (Explanation)

लिफ्ट नहरों की कुल लंबाई 1495.45 कि.मी. (जुलाई 2022 के अनुसार) है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)

142

निम्नलिखित को मिलाएं – परियोजना (a) सिद्धमुख परियोजना (b) नर्मदा परियोजना (c) जवाई परियोजना (d) जाखम परियोजना स्थान (i) जालौर और बाड़मेर (ii) पाली (iii) प्रतापगढ़ (iv) हनुमानगढ़ – चूरू

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
A(a)-iii, (b)-iv, (c)-i, (d)-ii
B(a)-ii, (b)-iv, (c)-i, (d)-iii
C(a)-i, (b)-iv, (c)-iii, (d)-ii
D(a)-iv, (b)-i, (c)-ii, (d)-iii

सही उत्तर: (a)-iv, (b)-i, (c)-ii, (d)-iii

व्याख्या (Explanation)

परियोजना जिला नर्मदा नहर परियोजना सांचौर व बाड़मेर सिद्धमुख नोहर परियोजना हनुमानगढ़ व चूरू जवाई परियोजना पाली जाखम परियोजना प्रतापगढ़, उदयपुर और चितौड़गढ़

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

143

कौन-सा सुमेलित नहीं है - सिंचाई परियोजना - जिला

📋 पूछा गया: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
Aजवाई - पाली
Bबीसलपुर - टोंक
Cसिद्धमुख - गंगानगर
Dपंचना - करौली

सही उत्तर: सिद्धमुख - गंगानगर

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। इससे नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है। इस परियोजना का 12 जुलाई 2002 को श्रीमति सोनिया गांधी द्वारा लोकार्पण किया गया। इस परियोजना के लिए पानी भाखड़ा नांगल हैड वर्क से लाया गया है।

📋

स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)

144

कौन सा कथन सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Reet 2015 level-2 SST
Aइंदिरा गांधी नहर परियोजना भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना है।
Bइसमें आठ लिफ्ट नहरें हैं जिससे विभिन्न जिलों में पानी दिया जाता है।
Cइसमें 204 किमी लम्बी फीडर नहर है।
Dयह पॉंग बांध से प्रारम्भ होती है जो सतलज और ब्यास नदी के संगम पर स्थित है।

सही उत्तर: यह पॉंग बांध से प्रारम्भ होती है जो सतलज और ब्यास नदी के संगम पर स्थित है।

व्याख्या (Explanation)

इस नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है।

📋

स्रोत: Reet 2015 level-2 SST

145

निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aचम्बल परियोजना – राजस्थान और मध्य प्रदेश
Bमाही बजाज सागर परियोजना – राजस्थान और गुजरात
Cइन्दिरा गाँधी नहर परियोजना – राजस्थान और उत्तर प्रदेश
Dभाखड़ा-नांगल परियोजना – राजस्थान, पंजाब और हरियाणा

सही उत्तर: इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना – राजस्थान और उत्तर प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गाँधी नहर के निर्माण का मुख्य उद्द्देश्य रावी व्यास नदियों के जल से राजस्थान को आवंटित 86 लाख एकड़ घन फीट जल को उपयोग में लेना है। नहर निर्माण के लिए सबसे पहले फिरोजपुर में सतलज, व्यास नदियों के संगम पर 1952 में हरिकै बैराज का निर्माण किया गया। हरिकै बैराज से बाड़मेर के गडरा रोड़ तक नहर बनाने का लक्ष्य रखा गया।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

146

निम्न में से कौन सा जिला सिद्धमुख परियोजना से सिंचाई जल प्राप्त नहीं करता है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aहनुमानगढ़
Bबीकानेर
Cचूरू
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। इससे नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है। इस परियोजना का 12 जुलाई 2002 को श्रीमति सोनिया गांधी द्वारा लोकार्पण किया गया। इस परियोजना के लिए पानी भाखड़ा नांगल हैड वर्क से लाया गया है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

147

राजस्थान में सिंचाई का मुख्य स्रोत क्या है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aतालाब
Bकुएँ
Cनहर
Dनलकूप

सही उत्तर: नलकूप

व्याख्या (Explanation)

कुए एवम् नलकूप(ट्यूब्वैल) राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन है। कुल सिंचित भुमि का लगभग 66 प्रतिशत भाग कुंए एवं नलकूप से सिंचित होता है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

148

जाखम सिंचाई परियोजना राजस्थान के किन जिलों को सिंचाई सुविधा प्रदान करती है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aअजमेर, ब्यावर, किशनगढ़
Bडूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही
Cउदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़
Dभीलवाड़ा, बाँसवाड़ा, बून्दी

सही उत्तर: उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है। इस परियोजना से प्रतापगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा व पेयजल आपूर्ति की जाती है, तो वहीं इस बांध परियोजना से उदयपुर और चितौड़गढ़ जिलों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाती है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

149

‘जाखम सिंचाई परियोजना’ राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aझालावाड़
Bकोटा
Cप्रतापगढ़
Dबाँसवाड़ा

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

150

‘जवाई बाँध परियोजना’ राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aजालौर
Bपाली
Cजोधपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams