⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

निम्न में से कौन इंदिरा गांधी नहर परियोजना का प्रस्तावित लाभार्थी जिला नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aनागौर
Bसीकर
Cपाली
Dजोधपुर

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पाली को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

132

निम्नलिखित में से कौन सा (सिंचाई परियोजना - जिला) सुमेलित नहीं है -

Aपरवन लिफ्ट - जयपुर
Bसावन-भादो - कोटा
Cसोग-कमला-अम्बा - डूंगरपुर
Dसोम कागदर - उदयपुर

सही उत्तर: परवन लिफ्ट - जयपुर

व्याख्या (Explanation)

परवन वृहद बहुउद्दशीय सिंचाई परियोजना गाँव अकावद कलां खानपुर, जिला झालावाड़ के निकट कालीसिंध नदी की सहायक परवन नदी पर निर्माणधीन है।

133

‘ईसरदा बाँध परियोजना’ किन जिलों में निर्मित किया गया है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aकोटा और बारां
Bझालावाड़ और बारां
Cटोंक और सवाई माधोपुर
Dडूंगरपुर और बांसवाड़ा

सही उत्तर: टोंक और सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए यह परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

134

बजाज सागर बाँध किस नदी पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aबनास
Bचंबल
Cलूनी
Dमाही

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा के बोरखेड़ा गांव में माही नदी पर बजाज सागर बांध बना हुआ है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

135

भाखड़ा नांगल परियोजना में राजस्थान की कितनी हिस्सेदारी है -

A13.5%
B15.2%
C16.3%
D17.8%

सही उत्तर: 15.2%

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। हिमाचल प्रदेश का हिस्सा केवल जल विधुत के उत्पादन में ही है।

136

‘मेजा बाँध’ किस नदी पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aकोठारी
Bबनास
Cजाखम
Dसोम

सही उत्तर: कोठारी

व्याख्या (Explanation)

मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

137

नौनेरा (नवनेरा) बाँध का निर्माण कार्य चल रहा है-

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aमाही पर
Bकालीसिंध पर
Cबनास पर
Dचम्बल पर

सही उत्तर: कालीसिंध पर

व्याख्या (Explanation)

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत नोनेरा (नवनेरा) बांध कोटा जिले दिगोद तेहसील के बूढ़ादीत गांव के पास में कालीसिंध नदी पर 2022 में बनाया गया है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

138

‘सेई परियोजना’ निम्नलिखित में से किस बांध से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
Aजवाहर सागर बांध
Bहरिके बांध
Cजवाई बांध
Dगाँधी सागर बांध

सही उत्तर: जवाई बांध

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है। 9 अगस्त 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बांध में डाला गया। इस बांध के जीर्णोद्धार का कार्य 4 अप्रैल 2003 को सोनिया गांधी ने शुरू किया।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4

139

राजस्थान में सोम कागदार सिंचाई परियोजना कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 3
Aबूंदी
Bकोटा
Cउदयपुर
Dसिरोही

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर (ऋषभदेव) में सोम नदी पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 3

140

सूची-I ( सिंचाई - पेयजल परियोजना) को सूची-II (नदी) से सुमेलित कीजिए तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची-I सूची-II A. इन्दिरा लिफ्ट परियोजना a. गम्भीर नदी B. नवनैरा बैराज b. बनास नदी C. अजान बाँध c. चम्बल नदी D. ईसरदा बाँध d. काली सिंध नदी कूट -A B C D

Ac d b a
Ba b c d
Cc d a b
Da c d b

सही उत्तर: c d a b

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना करौली जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। इसमें चम्बल नदी के पानी को कसेडु गांव (करौली) के पास 125 मीटर ऊंचा उठाकर करौली, बामनवास (गंगापुर सिटी) एवम् बयाना (भरतपुर) में सिंचाई सुविधा प्रदान की गई। नोनेरा (नवनेरा) बांध पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के तहत नोनेरा (नवनेरा) बांध कोटा जिले दिगोद तेहसील के बूढ़ादीत गांव के पास में कालीसिंध नदी पर 2022 में बनाया गया है। बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए ईसरदा परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है। अजान बांध योजना के तहत भरतपुर जिले में गंभीर नदी पर राजा सूरजमल जाट द्वारा बांध बनाया गया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams