⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

सिद्धमुख परियोजना किस नदी से जल प्राप्त करती है -

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aजाखम
Bनर्मदा
Cरावी तथा व्यास
Dपार्वती

सही उत्तर: रावी तथा व्यास

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का उद्देश्य रावी-व्यास नदियों के अतिरिक्त जल का उपयोग में लेना है, इसके लिए भाखड़ा मुख्य नहर से 275 कि.मी. लम्बी एक नहर निकाली गयी है।

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

112

पीपलाद पेयजल परियोजना का सम्बन्ध है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
Aपाली से
Bअजमेर से
Cझालावाड़ से
Dजोधपुर से

सही उत्तर: झालावाड़ से

व्याख्या (Explanation)

पीपलाद सिंचाई परियोजना झालावाड़ जिले में कालीसिंध नदी पर है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

113

‘गाँधी सागर बाँध’ की ऊँचाई कितनी है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A26 मीटर
B62 मीटर
C72 मीटर
D45 मीटर

सही उत्तर: 62 मीटर

व्याख्या (Explanation)

गांधी सागर बांध की ऊंचाई 62.20 मीटर है। गांधी सागर का कैचमेंट 23047 स्क्वायर किलोमीटर है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

114

राजस्थान के किस जिले में बहुउद्देशीय – सिंचाई परियोजना ‘परवन’ निर्माणाधीन है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aचित्तौड़गढ़
Bजयपुर
Cबांसवाड़ा
Dझालावाड़

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

परवन वृहद बहुउद्दशीय सिंचाई परियोजना गाँव अकावद कलां खानपुर, जिला झालावाड़ के निकट कालीसिंध नदी की सहायक परवन नदी पर निर्माणधीन है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

115

राजस्थान के मरु क्षेत्र हेतु जल पुनर्गठन परियोजना का वित्त पोषण किस एजेंसी ने किया है -

Aएशियन डवलपमेंट बैंक
Bविश्व बैंक
Cअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
Dन्यू डवलपमेंट बैंक

सही उत्तर: न्यू डवलपमेंट बैंक

व्याख्या (Explanation)

न्यू डवलपमेंट बैंक ने रेगिस्तानी क्षेत्र में राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना को वित्तपोषित किया। 13 फरवरी 2018 को भारत सरकार और न्यू डवलपमेंट बैंक (NDB) के बीच मरुस्थलीय क्षेत्रों के लिए राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना के वित्तपोषण के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

116

इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना वानिकी प्रोजेक्ट overseas economic co-operation fund का संयुक्त साहस है – निम्नलिखित में से कौन-से दो राष्ट्र के बीच यह समझौता हुआ था -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aभारत और बांग्लादेश
Bभारत और कनाडा
Cभारत और चीन
Dभारत और जापान

सही उत्तर: भारत और जापान

व्याख्या (Explanation)

वन विकास परियोजना के लिए इंदिरा गांधी नहर कार्यक्रम एक विदेशी आर्थिक सहयोग निधि का एक संयुक्त उद्यम है। इसमें भारत और जापान शामिल हैं।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

117

चम्बल परियोजना जिन राज्यों की संयुक्त परियोजना है, वे हैं:

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
Aराजस्थान और हरियाणा
Bराजस्थान और पंजाब
Cराजस्थान और गुजरात
Dराजस्थान और मध्य प्रदेश

सही उत्तर: राजस्थान और मध्य प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2

118

सूची-1 व सूची-2 को सुमेलित कीजिए एवं दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- सूची-1 सूची – 2 (अ) ईसरदा बाँध क. जोधपुर (ब) पिचियाक बाँध ख. जयपुर (स) सेई बाँध ग. सवाई माधोपुर (द) छापरवाड़ा बाँध घ. उदयपुर (अ) (ब) (स) (द)

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aक घ ख ग
Bख ग क घ
Cग क घ ख
Dघ ख ग क

सही उत्तर: ग क घ ख

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए ईसरदा बाँध परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है। राजस्थान के जसवंत सागर बांध को पिचियाक बांध के नाम से जाना जाता है। पिचियाक बांध राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। सेई बांध (सेई डायवर्सन बांध के रूप में भी जाना जाता है) राजस्थान के उदयपुर जिले में साबरमती नदी की सहायक नदी सेई नदी पर एक मिट्टी का गुरुत्वाकर्षण बांध है। छापरवाड़ा बांध जयपुर में स्थित है। यह दूदू क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध है।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

119

मदार बाँध ______ नदी पर बनाया गया था।

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
Aमाही
Bसोम
Cबेड़च
Dसाबरमती

सही उत्तर: बेड़च

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर के गोगुंदा से निकलने वाली आयड़/बेड़च नदी पर बड़ी मदार झील के पास मदार बांध बना हुआ है, जबकी मदान बांध भरतपुर की बयाना तहसील में बना हुआ है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2

120

मेजा बाँध बनाया गया है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 L1
Aचम्बल नदी पर
Bमेज नदी पर
Cबनास नदी पर
Dकोठारी नदी पर

सही उत्तर: कोठारी नदी पर

व्याख्या (Explanation)

मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams