इंदिरा गांधी नहर निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में समाप्त होती है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
इंदिरा गांधी नहर भारत की सबसे लंबी नहर है, जो पंजाब के हरिके बैराज से शुरू होकर राजस्थान के जैसलमेर जिले में समाप्त होती है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। नहर निर्माण के लिए सबसे पहले फिरोजपुर में सतलज, व्यास नदियों के संगम पर 1952 में हरिकै बैराज का निर्माण किया गया। हरिकै बैराज से बाड़मेर के गडरा रोड़ तक नहर बनाने का लक्ष्य रखा गया।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1