⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

निम्नलिखित में से किसे कंवरसेन लिफ्ट कैनाल भी कहा जाता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aसाहवा लिफ्ट कैनाल
Bडॉ. करणी लिफ्ट कैनाल
Cबीकानेर - लूणकरणसर लिफ्ट कैनाल
Dगजनेर लिफ्ट कैनाल

सही उत्तर: बीकानेर - लूणकरणसर लिफ्ट कैनाल

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर-लूणकरणसर लिफ्ट कैनाल को कंवरसेन लिफ्ट कैनाल के नाम से भी जाना जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

72

निम्न में से कौन-सा जल संरक्षण में सहायक नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EC) Exam 2024
Aबूँद-बूँद सिंचाई प्रणाली (टपक सिंचाई)
Bशुष्क कृषि तकनीकें
Cवनों की कटाई
Dवर्षाजल संग्रहण

सही उत्तर: वनों की कटाई

व्याख्या (Explanation)

वनों की कटाई जल संरक्षण में सहायक नहीं होती, बल्कि यह जल संकट को बढ़ाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EC) Exam 2024

73

‘जाखम सिंचाई परियोजना’ राजस्थान के किस ज़िले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aकोटा
Bबारां
Cबांसवाड़ा
Dप्रतापगढ़

सही उत्तर: प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

जाखम परियोजना1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

74

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aसावन भादो - कोटा
Bछापी - बूँदी
Cसोम का गदर - उदयपुर
Dभीम सागर - झालावाड

सही उत्तर: छापी - बूँदी

व्याख्या (Explanation)

छापी सिंचाई परियोजना झालावाड़ में स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

75

राजस्थान के निम्न में से किस क्षेत्र को इन्दिरा गाँधी नहर से पानी का लाभ मिलता है - (a) चुरु (b) जैसलमेर (c) जोधपुर (d) अजमेर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aकेवल (b) और (c) (B)
Bकेवल (a) और (c)
Cकेवल (a), (b) और (c)
Dकेवल (a), (c) और (d)

सही उत्तर: केवल (a), (b) और (c)

व्याख्या (Explanation)

IGNP के द्वारा राज्य के 9 जिलों - हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, चूरू, बीकानेर, फलौदी, जोधपुर, नागौर, जैसलमेर एवं बाड़मेर में सिंचाई हो रही है या होगी।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

76

इंदिरा गांधी नहर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अवस्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aअरावली क्षेत्र
Bदक्षिण पूर्वी क्षेत्र
Cअर्ध शुष्क क्षेत्र
Dपश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र

सही उत्तर: पश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर भारत की सबसे लंबी नहर प्रणाली है, जो राजस्थान के थार मरुस्थल में पानी की आपूर्ति करती है, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय जयपुर में है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

77

राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को गुड़गांव नहर परियोजना से सिंचाई का लाभ होता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aकोटा
Bजोधपुर
Cभरतपुर
Dजयपुर

सही उत्तर: भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र को गुड़गांव नहर परियोजना से सिंचाई का लाभ मिलता है। गुड़गांव नहर हरियाणा व राजस्थान की संयुक्त नहर है। इस नहर के निर्माण का मुख्य उद्देश्य मानसूनकाल में यमुना नदी के अतिरिक्त जल को उपयोग लाना है। 1966 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ एवं 1985 में पुरा हो गया।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

78

राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना जलविद्युत शक्ति प्रदान करती है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
Aमाही बजाज सागर बांध
Bजवाई बांध
Cस्वरुप सागर बांध
Dउचा बांध

सही उत्तर: माही बजाज सागर बांध

व्याख्या (Explanation)

माही बजाज सागर बांध राजस्थान में जलविद्युत उत्पादन के लिए प्रमुख परियोजना है। माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

79

गाँधी सागर बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aचम्बल
Bमानस
Cनर्मदा
Dसाबरमती

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। गांधीसागर बांध 1960 में मध्यप्रदेश की भानुपुरा तहसील में बनाया गया है। यह बांध चैरासीगढ़ से 8 कि.मी. पहले एक घाटी में बना हुआ है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

80

निम्नलिखित में से किस परियोजना से राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है - निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
Aवीर सागर बांध परियोजना
Bमाही बजाज सागर बांध परियोजना
Cभाखड़ा नांगल बांध परियोजना
Dजवाहर सागर बांध परियोजना

सही उत्तर: माही बजाज सागर बांध परियोजना

व्याख्या (Explanation)

माही बजाज सागर परियोजना ने दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाकों में सिंचाई और बिजली उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। इस परियोजना में गुजरात के पंच महल जिले में माही नदी पर कड़ाना बांध का निर्माण किया गया है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams