⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

निम्नलिखित सिंचाई परियोजनाओं में से कौन-सी बारां ज़िले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aपाँचना
Bचँवली
Cबेथली
Dकागदर

सही उत्तर: बेथली

व्याख्या (Explanation)

बैथली पार्वती नदी की सहायक नदी है, जो बारां जिले में बहती है। इस पर बैथली लघु सिंचाई परियोजना बारां जिले में अवस्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

62

वर्तमान में निम्न में से कौन-सा बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं का एक उद्देश्य नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (RAT) Exam 2024
Aजल का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार
Bआपदा प्रबंधन
Cपारिस्थितिक संरक्षण
Dजल विद्युत उत्पादन

सही उत्तर: जल का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

व्याख्या (Explanation)

बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं का उद्देश्य सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण और पारिस्थितिकी संरक्षण होता है, लेकिन जल का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार इनका उद्देश्य नहीं होता।

📋

स्रोत: Junior Instructor (RAT) Exam 2024

63

द्रव्यवती नदी योजना संबंधित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aअलवर से
Bजोधपुर से
Cउदयपुर से
Dजयपुर से

सही उत्तर: जयपुर से

व्याख्या (Explanation)

जयपुर की द्रव्यवती नदी पुनरुद्धार योजना एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय योजना है, जिसका उद्देश्य जल निकासी सुधार और सौंदर्यीकरण करना है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

64

किस नदी पर ईसरदा परियोजना का निर्माण किया गया है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aबनास
Bकोठारी
Cगम्भीरी
Dचंबल

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए यह परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

65

किन राज्यों का संयुक्त साहस चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MDE) Exam 2024
Aगुजरात तथा मध्य प्रदेश
Bमध्य प्रदेश तथा राजस्थान
Cराजस्थान तथा उत्तर प्रदेश
Dराजस्थान तथा गुजरात

सही उत्तर: मध्य प्रदेश तथा राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MDE) Exam 2024

66

पांचना बाँध राजस्थान के निम्न में से किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aभरतपुर
Bकरौली
Cधौलपुर
Dसवाई माधोपुर

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

पंचना बाँध या पंचान बाँध राजस्थान के करौली जिले के गुदला नामक गाँव में स्थित है। यह बलुई मिट्टी से बना बांध है। इस बांध में, भद्रावती, बरखेड़ा, अता, माची और भैसावर - ये पाँच नदियाँ गिरती हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

67

राजीव गाँधी लिफ्ट नहर चरण - III का सम्बन्ध निम्न में से किस जिले से है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
Aजयपुर
Bजोधपुर
Cझालावाड़
Dकोटा

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

राजीव गांधी लिफ्ट नहर से जोधपुर शहर व रास्ते के 158 गांवों को पेयजल दिया जाता है। इसे जोधपुर नगर की जीवन रेखा कहते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Fitter) Exam 2024

68

भाखड़ा नांगल परियोजना ______ राज्यों का साझा उपक्रम है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
Aराजस्थान, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली
Bराजस्थान, पंजाब एवं दिल्ली
Cराजस्थान एवं पंजाब
Dराजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा

सही उत्तर: राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। हिमाचल प्रदेश का हिस्सा केवल जल विधुत के उत्पादन में ही है।

📋

स्रोत: Junior Instructor ((ESR) Exam 2024

69

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है - परियोजना - राज्य

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aचंबल - राजस्थान एवं गुजरात
Bमाही बजाज सागर - राजस्थान एवं गुजरात
Cसरदार सरोवर - राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश
Dभाखड़ा-नांगल - राजस्थान, पंजाब, हरियाणा

सही उत्तर: चंबल - राजस्थान एवं गुजरात

व्याख्या (Explanation)

चंबल परियोजना राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच है, जबकि गुजरात का इससे संबंध नहीं है। राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

70

सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना से लाभान्वित हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (ED) Exam 2024
Aश्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ ज़िले
Bहनुमानगढ़ व चुरू ज़िले
Cचुरू व बीकानेर ज़िले
Dबीकानेर तथा जोधपुर ज़िले

सही उत्तर: हनुमानगढ़ व चुरू ज़िले

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। इससे नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है। इस परियोजना का 12 जुलाई 2002 को श्रीमति सोनिया गांधी द्वारा लोकार्पण किया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (ED) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams