⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

पंडोह बाँध संबंधित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aब्यास परियोजना से
Bचंबल परियोजना से
Cमाही-बजाज सागर परियोजना से
Dनर्मदा परियोजना से

सही उत्तर: ब्यास परियोजना से

व्याख्या (Explanation)

पंडोह बाँध हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी पर बनाया गया है और यह ब्यास परियोजना का हिस्सा है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

42

जल (प्रदूषण नियंत्रण एवं रोकथाम) अधिनियम लागू हुआ :

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
A1974
B1986
C1972
D1977

सही उत्तर: 1974

व्याख्या (Explanation)

जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम 1974 में जल प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने और पूरे देश में पानी की शुद्धता को बनाए रखने या बहाल करने के उद्देश्य से पारित किया गया था। इस अधिनियम में 1988 में संशोधन किया गया।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

43

माही बजाज सागर किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
Aगुजरात तथा मध्य प्रदेश
Bमध्य प्रदेश तथा राजस्थान
Cराजस्थान तथा गुजरात
Dराजस्थान तथा हरियाणा

सही उत्तर: राजस्थान तथा गुजरात

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। इस परियोजना में गुजरात के पंच महल जिले में माही नदी पर कड़ाना बांध का निर्माण किया गया है। इसी परियोजना के अंतर्गत बांसवाड़ा के बोरखेड़ा गांव में माही बजाज सागर बांध बना हुआ है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

44

सूची-1 तथा सूची-II का मिलान कीजिए तथा नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए - सूची-I (सिंचाई परियोजना) सूची-II (अवस्थिति) (A) छापी (i) झालावाड़ (B) बिलास (ii) बारां (C) अडवाना (iii) भीलवाड़ा (D) सावन-भादो (iv) कोटा कूट -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
A(A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
B(A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
C(A)-(i), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(iv)
D(A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)

सही उत्तर: (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)

व्याख्या (Explanation)

छापी - झालावाड़ बिलास - बारां : बिलास नदी पार्वती नदी की सहायक नदी है, जो बारां जिले में बहती है। अड़वाना बांध परियोजना - शाहपुरा-भीलवाड़ा सावन-भादो - कोटा : सावन-भादो कोटा जिले के सांगोद तहसील में स्थित सिंचाई परियोजना है।

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

45

‘भरतपुर नहर’ निम्नलिखित में से किस नदी से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aगंगा
Bयमुना
Cरामगंगा
Dपार्वती

सही उत्तर: यमुना

व्याख्या (Explanation)

भरतपुर नहर राज्य की प्रमुख नहरों में से एक है। यह नहर पश्चिमी यमुना की आगरा नहर से निकली है। इस नहर का निर्माण कार्य भरतपुर नरेश ने 1906 में शुरू किया था। यह नहर 1963-1964 में बनकर तैयार हुई।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

46

निम्न में से कौन-सा बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के समर्थन का तर्क नहीं है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aजल अभाव क्षेत्रों में जल लाती है।
Bबाढ़ नियंत्रण हेतु जल बहाव का नियमन करती है।
Cविस्थापन एवं आजीविकाओं के क्षय को प्रश्रय देती है।
Dघरों एवं उद्योगों हेतु विद्युत उत्पादन करती है।

सही उत्तर: विस्थापन एवं आजीविकाओं के क्षय को प्रश्रय देती है।

व्याख्या (Explanation)

बहुउद्देशीय नदी परियोजनाएं आमतौर पर सकारात्मक उद्देश्यों के लिए बनाई जाती हैं, जैसे – सिंचाई, जल आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण, विद्युत उत्पादन आदि। लेकिन इन परियोजनाओं के दुष्परिणामों में लोगों का विस्थापन और आजीविका का ह्रास शामिल होता है। इसलिए यह परियोजनाओं के समर्थन का तर्क नहीं है, बल्कि एक आलोचना का बिंदु है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

47

भाखरा-नांगल परियोजना राजस्थान की निम्नलिखित राज्यों के साथ संयुक्त परियोजना है - a. पंजाब b. हिमाचल प्रदेश c. हरियाणा d. उत्तर प्रदेश

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aकेवल a और b
Bकेवल a और d
Cकेवल a और c
Dकेवल c और d

सही उत्तर: केवल a और c

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। हिमाचल प्रदेश का हिस्सा केवल जल विधुत के उत्पादन में ही है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

48

ब्यास परियोजना ____ राज्यों की संयुक्त परियोजना है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aपंजाब, हरियाणा, राजस्थान
Bराजस्थान, पंजाब, गुजरात
Cराजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश
Dपंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान

सही उत्तर: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

व्यास परियोजना सतलज, रावी व व्यास नदियों के जल का उपयोग करने हेतु पंजाब, राजस्थान, हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। इसमें व्यास नदी पर हिमाचल प्रदेश में निम्न दो बाँध बनाये गये हैं - (1) पंडोह बाँध : पंडोह (हिमाचल प्रदेश में मण्डी करबे से 21 किमी. दूर) स्थान पर। (2) पोंग बाँध : काँगड़ा जिले के पोंग स्थान पर (हिमाचल प्रदेश) निर्मित किया गया है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

49

निम्नलिखित में से कौन-सा बाँध चम्बल परियोजना से संबंधित नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aगांधी सागर
Bकोटा बैराज
Cजवाहर सागर
Dपोंग बाँध

सही उत्तर: पोंग बाँध

व्याख्या (Explanation)

गांधी सागर, कोटा बैराज, और जवाहर सागर चम्बल नदी परियोजना के बांध हैं, जबकि पोंग बाँध हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी पर है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

50

निम्नलिखित में से किस राजस्थान राज्य परियोजना को जुलाई, 2023 में अद्यतने के अनुसार राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया गया है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
Aपूर्वी राजस्थान नहर परियोजना
Bगोमुखी मीडियम कैनाल प्रोजेक्ट
Cअपर राजस्थान भादरा प्रोजेक्ट
Dआनन्दपुर बैराज कैनाल इरिगेशन प्रोजेक्ट

सही उत्तर: पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना

व्याख्या (Explanation)

ERCP को 2023 में राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिला। ईआरसीपी के तहत पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों को जोड़कर राजस्थान और मध्यप्रदेश के 13 जिलों को जल संकट से राहत दी जाएगी।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams