निम्नलिखित में राजस्थान का कौनसा क्षेत्र जाखम बाँध परियोजना से सिंचाई जल प्राप्त नहीं करता है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है। इस परियोजना से प्रतापगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा व पेयजल आपूर्ति की जाती है, तो वहीं इस बांध परियोजना से उदयपुर और चितौड़गढ़ जिलों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाती है।
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)