⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

जनवरी 2025 में, पार्वती-कालीसिंध-चंबल-पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) लिंक परियोजना का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aरामजल सेतु लिंक परियोजना (RSLP)
Bजल सेतु लिंक परियोजना (JSLP)
Cराम जल लिंक परियोजना (RJLP)
Dअमृत जल लिंक परियोजना (AJLP)

सही उत्तर: रामजल सेतु लिंक परियोजना (RSLP)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने 2025 में इस महत्वपूर्ण जल परियोजना का नया नाम रामजल सेतु लिंक परियोजना (RSLP) रखा। इसका उद्देश्य पूर्वी राजस्थान के जिलों में सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराना है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

22

“सिद्धमुख प्रमुख सिंचाई परियोजना” मुख्य रूप से राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को लाभ पहुँचाती है:

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aजोधपुर और पाली
Bकोटा और झालावाड़
Cटोंक और बूंदी
Dहनुमानगढ़ और चूरू

सही उत्तर: हनुमानगढ़ और चूरू

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। रावी-व्यास नदियों के अतिरिक्त जल का उपयोग में लेना है, इसके लिए भाखड़ा मुख्य नहर से 275 कि.मी. लम्बी एक नहर निकाली गयी है। इस परियोजना को आर्थिक सहायता यूरोपीय आर्थिक समुदाय से प्राप्त हुई है। इससे नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है। इस परियोजना का 12 जुलाई 2002 को श्रीमति सोनिया गांधी द्वारा लोकार्पण किया गया। इस परियोजना के लिए पानी भाखड़ा नांगल हैड वर्क से लाया गया है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

23

किस जिले में जवाई बाँध है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aउदयपुर
Bपाली
Cबांसवाड़ा
Dसिरोही

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने 13 मई 1946 को शुरू करवाया, 1956 में इसका निर्माण कार्य पुरा हुआ।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

24

चम्बल नदी घाटी परियोजना मुख्यतः संबंधित है :

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aशहरी आवास से
Bपनबिजली एवं सिंचाई से
Cखनिज विकास से
Dपर्यटन से

सही उत्तर: पनबिजली एवं सिंचाई से

व्याख्या (Explanation)

चंबल नदी घाटी परियोजना राजस्थान और मध्य प्रदेश में पनबिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए है। चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है, जिनमें से तीन बांध राजस्थान में स्थित है तथा एक मध्यप्रदेश में स्थित है। राजस्थान में स्थित तीन बांध राणाप्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थित बांध गांधीसागर बांध है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

25

26

27

बीसलपुर बाँध किस नदी पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aबनास
Bचम्बल
Cमाही
Dघग्घर

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ। यह राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है। इससे दो नहरें भी निकाली गयी है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

28

राजस्थान में माही बजाज सागर बांध कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
Aउदयपुर
Bबांसवाड़ा
Cझाबुआ
Dधार

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। इस परियोजना में गुजरात के पंच महल जिले में माही नदी पर कड़ाना बांध का निर्माण किया गया है। इसी परियोजना के अंतर्गत बांसवाड़ा के बोरखेड़ा गांव में माही बजाज सागर बांध बना हुआ है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)

29

हाल ही में चर्चा में रहा ईसरदा बांध राजस्थान के निम्नलिखित किस क्षेत्र में स्थित है - निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aसवाई माधोपुर
Bकुंभलगढ़
Cबाड़मेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

ईसरदा बांध सवाई माधोपुर जिले में बनास नदी पर स्थित है।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

30

चौली मध्यम सिंचाई परियोजना राजस्थान के किस स्थान से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2025
Aकोटा
Bबूंदी
Cउदयपुर
Dझालावाड़

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

चौली मध्यम सिंचाई परियोजना राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams