⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 32

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 32 है।

311

राजस्थान फीडर की राजस्थान में लम्बाई है -

A30 किमी.
B34 किमी.
C25 किमी.
D40 किमी.

सही उत्तर: 34 किमी.

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है। नहर के इस भाग में जल का दोहन नहीं होता है।

312

गंग नहर, जो सबसे पुरानी नहरों में से है, का निर्माण गंगासिंह जी ने करवाया -

A1930 में
B1927 में
C1944 में
D1932 में

सही उत्तर: 1927 में

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था। गंगनहर की आधारशिला फिरोजपुर हैडबाक्स पर 5 सितम्बर 1921 को महाराजा गंगासिंह द्वारा रखी गई। 26 अक्टूबर 1927 को तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन ने श्री गंगानगर के शिवपुर हैड बाॅक्स पर उद्घाटन करते हैं।

313

सुमेलित कीजिए - सूची-1(लिफ्ट परियोजना) सूची-2(पीने के पानी की आपूर्ती) अ कंवरसेन लिफ्ट नहर 1 नागौर को ब गंधेली-साहबा लिफ्ट परियोजना 2 जोधपुर को स राजीव गांधी लिफ्ट नहर 3 चूरू को द गजनेर लिफ्ट परियोजना 4 बीकानेर को कूट अ, ब, स, द

A1, 4, 3, 2
B2, 1, 4, 3
C4, 3, 2, 1
D3, 2, 1, 4

सही उत्तर: 4, 3, 2, 1

व्याख्या (Explanation)

लिफ्ट नहर का नाम लाभान्वित जिले चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर/गंधेली साहवा लिफ्ट हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर गजनेर लिफ्ट नहर/पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

314

निम्नलिखित में से कौनसी लिफ्ट नहर इंदिरा गांधी नहर पर बनाई गयी पहली लिफ्ट नहर है -

📋 पूछा गया: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)
Aपोकरण
Bफलौदी
Cकंवरसेन
Dगजनेर

सही उत्तर: कंवरसेन

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान नहर परियोजना के मूल प्रारूप में जल वितरण शाखाओं के निर्माण की योजना थी न की लिफ्ट परियोजनाओं के निर्माण की। 1963 में पहली बार इस योजना में लिफ्ट परियोजनाएं बनाने को शामिल किया गया, जिसके तहत 1968 में प्रथम लिफ्ट नहर ‘कंवर सेन लिफ्ट नहर’ (प्राचीन नाम लूणकरणसर लिफ्ट नहर) का निर्माण शुरू हुआ।

📋

स्रोत: JSA Biology-2019(Rajasthan Gk)

315

निम्नलिखित में से किसे ‘मरू गंगा’ कहा जाता है -

📋 पूछा गया: JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk)
Aइंदिरा गांधी नहर परियोजना
Bमरू क्षेत्र विकास कार्यक्रम
Cनर्मदा नहर परियोजना
Dसमन्वित क्षेत्र विकास कार्यक्रम

सही उत्तर: इंदिरा गांधी नहर परियोजना

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है।

📋

स्रोत: JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk)

316

अडवाना बांध राजस्थान के निम्नलिखित में से किसे जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk)
Aबाड़मेर
Bचित्तौड़गढ़
Cजयपुर
Dशाहपुरा

सही उत्तर: शाहपुरा

व्याख्या (Explanation)

अड़वाना बांध शाहपुरा में स्थित है।

📋

स्रोत: JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk)

317

पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट कैनाल से प्रमुखतः कौनसे जिलों को जलापूर्ति की जा रही है -

Aबीकानेर व नागौर
Bहनुमानगढ़ व बीकानेर
Cनागौर व सीकर
Dसीकर व बीकानेर

सही उत्तर: बीकानेर व नागौर

व्याख्या (Explanation)

गजनेर लिफ्ट नहर(पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट) से बीकानेर व नागौर में जलापूर्ति होती है।

318

सांकड़ा बांध किस जिले में स्थित है -

Aजोधपुर
Bटोंक
Cजयपुर
Dअलवर

सही उत्तर: अलवर

व्याख्या (Explanation)

सांकड़ा एवं मनसासागर बांध अलवर जिले में स्थित हैं।

319

राजस्थान में सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान, कोटा की स्थापना कब की गई -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
A1985
B1982
C1984
D1983

सही उत्तर: 1984

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य जल विकास निगम लि० का स्थापना वर्ष है - 1984

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2

320

गंग नहर कौनसी नदी से निकलती है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1
Aगंगा
Bव्यास
Cसतलज
Dसाबी

सही उत्तर: सतलज

व्याख्या (Explanation)

यह नहर सतलज नदी से पंजाब के फिरोजपुर के हुसैनीवाला से निकाली गई है। श्री गंगानगर के संखा गांव में यह राजस्थान में प्रवेश करती है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams