⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 33

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 33 है।

321

गंगनहर की निर्माण अवधि है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
A1921-22
B1927-32
C1922-27
D1932-37

सही उत्तर: 1922-27

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था। गंगनहर की आधारशिला फिरोजपुर हैडबाक्स पर 5 सितम्बर 1921 को महाराजा गंगासिंह द्वारा रखी गई। 26 अक्टूबर 1927 को तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन ने श्री गंगानगर के शिवपुर हैड बाॅक्स पर उद्घाटन करते हैं।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3

322

पांचना बांध किस जिले में है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
Aधौलपुर
Bकरौली
Cसवाई माधोपुर
Dझालावाड

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

पांचना बांध करौली जिले में है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3

323

निम्नलिखित में से कौन हनुमानगढ़ व चुरू जिलों के लिए जल का स्त्रोत है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2018
Aकंवरसेन लिफ्ट नहर
Bगुरू जम्भेश्वर लिफ्ट नहर
Cचौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर
Dपोकरण लिफ्ट नहर

सही उत्तर: चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर

व्याख्या (Explanation)

चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर से हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू जिले लाभान्वित हो रहे हैं।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2018

324

‘सोम-कमला-अम्बा’ सिंचाई परियोजना स्थित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2018
Aबूंदी में
Bकोटा में
Cडूंगरपुर में
Dबांसवाड़ा में

सही उत्तर: डूंगरपुर में

व्याख्या (Explanation)

सोम कमला अंबा बांध परियोजना डूंगरपुर जिले में स्थित है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2018

325

माही-बजाज सागर एक संयुक्त परियोजना है -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aराजस्थान और गुजरात की
Bराजस्थान और मध्य प्रदेश की
Cराजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की
Dकेवल राजस्थान की परियोजना

सही उत्तर: राजस्थान और गुजरात की

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

326

निम्न में से कौन-से राज्य ने लखवार डैम परियोजना पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं -

Aराजस्थान
Bपंजाब
Cहरियाणा
Dउत्तराखण्ड

सही उत्तर: पंजाब

व्याख्या (Explanation)

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने यमुना बेसिन क्षेत्र में 3966.51 करोड़ रुपये की लागत वाली बहुउद्देशीय लखवाड़ बांध परियोजना के निर्माण के लिए छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों( उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, हरियाणा, दिल्‍ली और हिमाचल प्रदेश) के साथ नई दिल्‍ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

327

‘लखवाड़ बहुउद्देशीय बांध परियोजना’ का निर्माण निम्न में से किस नदी पर किया जाना है -

Aगंगा
Bयमुना
Cब्रह्मपुत्र
Dकावेरी

सही उत्तर: यमुना

व्याख्या (Explanation)

लखवाड़ परियोजना के अंतर्गत उत्‍तराखंड में देहरादून जिले के लोहारी गांव के नजदीक यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध बनना है। परियोजना के तहत बनने वाली पूरी 300 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को मिलेगी, जिस पर लगभग 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

328

निम्न में से किस नदी से धौलपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना को पानी मिलेगा -

Aबनास
Bपार्बती
Cचम्बल
Dबाणगंगा

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

धौलपुर लिफ़्ट सिंचाई परियोजना को चंबल नदी से पानी मिलेगा।

329

निम्नांकित में से प्रतापगढ़ जिले में कौन सी बहुउद्देशीय परियोजना स्थित है -

Aजवाई परियोजना
Bजाखम परियोजना
Cमाही बजाज सागर परियोजना
Dबिसलपुर परियोजना

सही उत्तर: जाखम परियोजना

व्याख्या (Explanation)

जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है। इस परियोजना से प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा के आदिवासी कृषक लाभान्वित होते हैं।

330

भू-गर्भ जल सर्वे-1971 की तकनीकी रीपोर्ट के तहत निम्न दिये गए किस जिले का समावेश सर्वे में नहीं किया गया है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
Aबाड़मेर
Bजैसलमेर
Cउदयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

1971 के भूजल सर्वेक्षण की तकनीकी रिपोर्ट में उदयपुर जिला शामिल नहीं है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams