⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 35

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 35 है।

341

छापी बांध किस जिले में है -

Aबांरा
Bकोटा
Cझालावाड़
Dटोंक

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

छापी सिंचाई परियोजना, झालावाड़ ज़िले में स्थित है।

342

सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए- मध्यम सिंचाई प्रोजेक्ट जिला अ. अंधेरी 1. कोटा ब. पीपलाद 2. बूंदी स. गरडाडा 3. झालावाड़ द. तकली 4. बारां कूट - अ, ब, स, द

A1, 2, 3, 4
B4, 3, 2, 1
C3, 4, 2, 1
D1, 4, 2, 3

सही उत्तर: 4, 3, 2, 1

व्याख्या (Explanation)

परियोजना जिला अंधेरी बारां पीपलाद झालावाड़ बूंदी गरडदा तकली कोटा

343

निम्न में से कौन से जिले सिद्धमुख सिंचाई परियोजना से सिंचित होते हैं -

Aबीकानेर और गंगानगर
Bहनुमानगढ़ और चुरू
Cबीकानेर और नागौर
Dजोधपुर और नागौर

सही उत्तर: हनुमानगढ़ और चुरू

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। रावी-व्यास नदियों के अतिरिक्त जल का उपयोग में लेना है, इसके लिए भाखड़ा मुख्य नहर से 275 कि.मी. लम्बी एक नहर निकाली गयी है। इस परियोजना को आर्थिक सहायता यूरोपीय आर्थिक समुदाय से प्राप्त हुई है। इससे नोहर, भादरा(हनुमानगढ़), तारानगर, सहवा(चुरू) तहसिलों को लाभ मिल रहा है।

344

इन्दिरा गांधी नहर के पूर्ण होने पर राजस्थान के कितने क्षेत्रों में इसके द्वारा सिंचाई का लाभ प्राप्त हो सकेगा -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
A17.41 लाख हेक्टेयर
B11.63 लाख हेक्टेयर
C15.17 लाख हेक्टेयर
D19.65 लाख हेक्टेयर

सही उत्तर: 19.65 लाख हेक्टेयर

व्याख्या (Explanation)

इंदिरा गांधी नहर के पूर्ण होने पर राजस्थान के 19.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

345

निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aचम्बल परियोजना - राजस्थान, उत्तर प्रदेश
Bनर्मदा परियोजना - राजस्थान, उत्तर प्रदेश
Cमाही बजाज सागर परियोजना - राजस्थान, मध्यप्रदेश
Dव्यास परियोजना - राजस्थान, हरियाणा

सही उत्तर: व्यास परियोजना - राजस्थान, हरियाणा

व्याख्या (Explanation)

व्यास परियोजना सतलज, रावी व व्यास नदियों के जल का उपयोग करने हेतु पंजाब, राजस्थान, हरियाणा की संयुक्त परियोजना है।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

346

निम्न राज्य की बहुउद्देश्य नदी घाटी परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना कौन सी है -

Aव्यास परियोजना
Bइन्दिरा गांधी नहर परियोजना
Cभाखड़ा नांगल परियोजना
Dमाही बजाज सागर परियोजना

सही उत्तर: भाखड़ा नांगल परियोजना

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। हिमाचल प्रदेश का हिस्सा केवल जल विधुत के उत्पादन में ही है। सर्वप्रथम पंजाब के गर्वनर लुईस डैन ने सतलज नदी पर बांध बनाने का विचार प्रकट किया।

347

‘सेई परियोजना’ का सम्बन्ध निम्न में से किस बांध से है -

Aजवाहर सागर बांध
Bहरिके बांध
Cजवाई बांध
Dगांधी सागर बांध

सही उत्तर: जवाई बांध

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है। 9 अगस्त 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बांध में डाला गया। इस बांध के जीर्णोद्धार का कार्य 4 अप्रैल 2003 को सोनिया गांधी ने शुरू किया।

348

राजस्थान में पानी लेखा परीक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है -

Aजल सम्बन्ध संरचनाओं की प्रभावोत्पादकता, रखरखाव और सुरक्षा
Bशहरी जल संरक्षण
Cनगरनिगम और औद्योगिक जल संरक्षण
Dग्रामीण और कृषि सम्बन्धित जल संरक्षण

सही उत्तर: जल सम्बन्ध संरचनाओं की प्रभावोत्पादकता, रखरखाव और सुरक्षा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में पानी लेखा परीक्षा का मुख्य उद्देश्य जल संबंधी संरचनाओं की प्रभावोत्पादकता, रखरखाव, और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

349

नोहर नहर परियोजना को निम्न में से किस स्त्रोत से जल मिलता है -

Aरावी-व्यास
Bसतलुज
Cबीसलपुर
Dपांचना

सही उत्तर: रावी-व्यास

व्याख्या (Explanation)

सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। रावी-व्यास नदियों के अतिरिक्त जल का उपयोग में लेना है, इसके लिए भाखड़ा मुख्य नहर से 275 कि.मी. लम्बी एक नहर निकाली गयी है।

350

इंदिरा गांधी नहर परियोजना का विचार किसके दिमाग की उपज है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-1
Aजयनारायण व्यास
Bकंवर सेन
Cमोहनलाल सुखाड़िया
Dजवाहरलाल नेहरू

सही उत्तर: कंवर सेन

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams