⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 37

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 37 है।

361

सही क्रम चुनिए -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
Aपोंग बांध -चम्बल नदी
Bसिद्धमुख नहर - यमुना नदी
Cमेजा बांध - खारी नदी
Dबीसलपुर बांध - बनास नदी

सही उत्तर: बीसलपुर बांध - बनास नदी

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक में है। यह पेयजल की परियोजना है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1

362

समन्वित ‘जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम का नाम परिवर्तित करके______ कर दिया गया है ।

Aराज्य कृषि सिंचाई योजना
Bप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
Cराजस्थान कृषि सिंचाई योजना
Dमुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना

सही उत्तर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

व्याख्या (Explanation)

3 योजनाओं त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, समन्वित जल ग्रहण प्रबंध कार्यक्रम और खेत पर जल प्रबंध योजनाओं को मिलाकर 2015-16 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) की शुरुआत की गई। इसमें केंद्र व राज्य का अंश 60:40 का होता है।

363

भीम सागर और छापी सिंचाई परियोजनाएं किस जिले में स्थित है-

Aसवाई माधोपुर
Bकोटा
Cटोंक
Dझालावाड़

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

चोली, पिपलाद, गागरीन, काली सिन्ध, छापी, भीमसागर, हरिश्चन्द्र सागर, मनोहरथाना परियोजनाएं झालावाड़ जिले में स्थित है।

364

राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर का प्रवेश बिंदु निम्नलिखित में से कौन सा जिला है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(6742)
Aजोधपुर
Bश्रीगंगानगर
Cहनुमानगढ़
Dचुरु

सही उत्तर: हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है। नहर के इस भाग में जल का दोहन नहीं होता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(6742)

365

नीचे दी गई सिंचाई परियोजना एवं उनसे संबंधित जिले का कौन सा युग्म सही नहीं है?

Aकालीसिंध परियोजना-उदयपुर
Bजाखम परियोजना-प्रतापगढ़
Cजवाई परियोजना-पाली
Dकोठारी परियोजना-भीलवाड़ा

सही उत्तर: कालीसिंध परियोजना-उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

कालीसिंध परियोजना झालावाड़ जिले में है।

366

सूमेलित कीजिये- सिंचाई परियोजना भाग लेने वाले राज्य अ. चम्बल परियोजना 1. पंजाब व राजस्थान ब. माही-बजाज सागर परियोजना 2. राजस्थान व मध्य प्रदेश स. ब्यास परियोजना 3. राजस्थान व गुजरात द. सिद्धमुख परियोजना 4. पंजाब, हरियाणा व राजस्थान

Aअ-2, ब-3, स-4, द-1
Bअ-2, ब-3, स-1, द-4
Cअ-4, ब-3, स-2, द-1
Dअ-3, ब-2, स-4, द-1

सही उत्तर: अ-2, ब-3, स-4, द-1

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। व्यास परियोजना सतलज, रावी व व्यास नदियों के जल का उपयोग करने हेतु पंजाब, राजस्थान, हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। इस परियोजना के लिए पानी भाखड़ा नांगल हैड वर्क से लाया गया है।

367

निम्न सिंचाई परियोजनाओं को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- परियोजनाएं जिलें अ. बांकली बांध 1. प्रतापगढ़ ब. सोम-कमला-अम्बा 2. सवाई माधौपुर स. मोरल बांध 3. जालौर द. जाखम बांध 4. डूंगरपुर कूट -

Aअ-1, ब-4, स-3, द-2
Bअ-3, ब-4, स- 2, द-1
Cअ-3, ब-2, स-1, द-4
Dअ-4, ब-1, स-2, द-3

सही उत्तर: अ-3, ब-4, स- 2, द-1

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ जिला बांकली परियोजना जालौर-पाली सोम-कमला-अम्बा, एडवर्ड/गैवसागर, भीखाभाई सागवाड़ा डूंगरपुर ईसरदा, इंदिरा गाँधी लिफ्ट सिंचाई (चम्बल पर), पिपलदा, मोरेल सवाईमाधोपुर जाखम परियोजना प्रतापगढ

368

कोटा बेराज का निर्माण किस उद्देश्य से किया गया है-

📋 पूछा गया: RPSC LDC Exam 2011 Paper I
Aविधुत उत्पादन
Bसिंचाई
Cविधुत उत्पादन एवं सिंचाई
Dउद्योगों को जल आपूर्ति हेतु

सही उत्तर: सिंचाई

व्याख्या (Explanation)

कोटा बैराज कोटा शहर के पास बना हुआ है। इसमें से दो नहरें निकलती है। दायीं नहर - पार्वती व परवन नदी को पार करके मध्यप्रदेश में चली जाती है। बायी नहर - कोटा, बुंदी, टोंक, सवाई माधोपुर और करौली में जलापूर्ति करती है।

📋

स्रोत: RPSC LDC Exam 2011 Paper I

369

निम्न को सुमेलित कीजिए- बांध जिला अ. गागरीन 1. बूंदी ब. गरार्डा 2. सिरोही स. मोरा सागर 3. सवाई माधोपुर द. टोकरा 4. झालावाड़ कूट - अ ब स द

📋 पूछा गया: RPSC Clerk GR-II Exam 2016 Paper I
A1 2 3 4
B2 3 1 4
C3 1 4 2
D4 1 3 2

सही उत्तर: 4 1 3 2

व्याख्या (Explanation)

जिला राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ झालावाड़ चोली, पिपलाद, गागरीन, काली सिन्ध, छापी, भीमसागर, हरिश्चन्द्र सागर, मनोहरथाना बूंदी चाकण, मेज, कनकसागर, गरदड़ा सवाईमाधोपुर ईसरदा, इंदिरा गाँधी लिफ्ट सिंचाई (चम्बल पर), पिपलदा, मोरेल, मोरा सागर सिरोही सुकली सेलवाड़ा, टोकरा

📋

स्रोत: RPSC Clerk GR-II Exam 2016 Paper I

370

सुमेलित कीजिये- लिफ्ट परियोजना पीने के पानी की आपूर्ति अ. कंवर सेन लिफ्ट नहर 1. नागौर ब. गंधेली-साहबा लिफ्ट परियोजना 2. जोधपुर स. राजीव गांधी लिफ्ट नहर 3. चूरू द. गजनेर लिफ्ट परियोजना 4. बीकानेर कूट -

Aअ-2, ब-4, स-3, द-1
Bअ-2, ब-1, स-4, द-3
Cअ-4, ब-3, स-2, द-1
Dअ-3, ब-2, स-1, द-4

सही उत्तर: अ-4, ब-3, स-2, द-1

व्याख्या (Explanation)

लिफ्ट नहर का नाम लाभान्वित जिले चैधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर/गंधेली साहवा लिफ्ट हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू कंवरसेन लिफ्ट नहर श्री गंगानगर, बीकानेर गजनेर लिफ्ट नहर/पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर भैरूदम चालनी वीर तेजाजी लिफ्ट नहर बीकानेर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर गुरू जम्भेश्वर जलो उत्थान योजना जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर राजीवगांधी लिफ्ट नहर जोधपुर

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams