⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 39

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 39 है।

381

राजस्थान में सर्वाधिक सिंचाई की जाती है -

Aकुओं व नलकूपों द्वारा
Bनहरों द्वारा
Cतालाबों द्वारा
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: कुओं व नलकूपों द्वारा

व्याख्या (Explanation)

कुए एवम् नलकूप(ट्यूब्वैल) राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन है। कुल सिंचित भुमि का लगभग 66 प्रतिशत भाग कुंए एवं नलकूप से सिंचित होता है।

382

माही बजाज सागर परियोजना संयुक्त उपक्रम है -

Aहरियाणा व राजस्थान
Bगुजरात व राजस्थान
Cमध्यप्रदेश व राजस्थान
Dउत्तरप्रदेश व राजस्थान

सही उत्तर: गुजरात व राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है।

383

मुहाने से उद्गम की ओर चम्बल नदी पर स्थित बांधों का सही क्रम है -

Aजवाहर सागर-राणाप्रताप सागर-गांधी सागर
Bजवाहर सागर-गांधी सागर-राणाप्रताप सागर
Cगांधी सागर-राणाप्रताप सागर-जवाहर सागर
Dराणाप्रताप सागर-गांधी सागर-जवाहर सागर

सही उत्तर: जवाहर सागर-राणाप्रताप सागर-गांधी सागर

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी पर बने बांध का क्रम दक्षिण से उतर की ओर – गांधीसागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। चम्बल नदी पर स्थित चारों बांधो में से तीन बांधो पर जल विद्युत पॉवर प्लांट है, जबकि कोटा बैराज बांध से केवल सिंचाई की जाती है। चंबल नदी पर सबसे बड़ा बांध गांधीसागर बांध है, जो की राजस्थान में स्थित नहीं है अर्थात यह मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है।

384

वह योजना जिसमें केवल फव्वारा पद्धत्ति से से सिंचाई का प्रावधान है -

Aनर्मदा नहर परियोजना
Bराजीव गांधी लिफ्ट नहर
Cइन्दिरा गांधी नहर परियोजना
Dगजनेर नहर परियोजना

सही उत्तर: नर्मदा नहर परियोजना

व्याख्या (Explanation)

नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना में राजस्थान के लिए 0.5 एम. ए. फ.(मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित की गई है। इस परियोजना में सिंचाई केवल फुव्वरा पद्धति से करने का प्रावधान है।

385

जवाई बांध से लाभान्वित नहीं होने वाला जिला है -

Aसिरोही
Bउदयपुर
Cबाड़मेर
Dराजसमन्द

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने 13 मई 1946 को शुरू करवाया, 1956 में इसका निर्माण कार्य पुरा हुआ।

386

राजस्थान की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना किस रियासत में प्रारम्भ हुई -

Aसाहपुरा
Bबीकानेर
Cकोटा
Dझालावाड़

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था।

387

इंदिरा गांधी नहर राजस्थान में कहां प्रवेश करती है -

Aकोणां गांव, गंगानगर
Bमसीतावाली, हनुमानगढ़
Cहिन्दुमलकोट, गंगानगर
Dरावतसर, हनुमानगढ़

सही उत्तर: मसीतावाली, हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर का उद्गम पंजाब में फिरोजपुर के निकट सतलज-व्यास नदियों के संगम पर बने हरिके बैराज से है। IGNP के दो भाग हैं। प्रथम भाग राजस्थान फीडर कहलाता है इसकी लम्बाई 204 कि.मी.(170 कि.मी. पंजाब व हरियाणा + 34 कि.मी. राजस्थान) है। जो हरिकै बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हैड तक विस्तारित है। नहर के इस भाग में जल का दोहन नहीं होता है।

388

भारत का सर्वाधिक फ्लोराइड प्रभावित राज्य है -

Aपंजाब
Bहरियाणा
Cबिहार
Dराजस्थान

सही उत्तर: राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

भारत में फ्लोराइड से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य राजस्थान है।

389

मारवाड़ का अमृत सरोवर कौनसा है -

Aराम सरोवर
Bजवाई बांध
Cभाखड़ा बांध
Dसेई बांध

सही उत्तर: जवाई बांध

व्याख्या (Explanation)

पाली के सुमेरपुर कस्बे में जवाई बांध बना है। जो मारवाड का अमृत सरोवर कहलाता है।

390

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना का उपनाम है -

Aराजस्थान की आत्मा
Bराजस्थान की जीवनी
Cराजस्थान की मरूगंगा
Dधोरों की गंगा

सही उत्तर: राजस्थान की मरूगंगा

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams