⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 41

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 41 है।

401

विश्व की सबसे पुरानी तथा विकसित नहर व्यवस्था भारत में कौन-सी है -

Aगंग नहर
Bसिकरी नहर
Cइन्दिरा गांधी नहर परियोजना
Dनर्मदा नहर परियोजना

सही उत्तर: गंग नहर

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था।

402

जंवाई बांध राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

Aजोधपुर
Bजयपुर
Cपाली
Dउदयपुर

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है।

403

तालाबों द्वारा संचित सबसे अधिक क्षेत्र किस जिले में आता है -

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cभीलवाड़ा
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

तालाबों से सिंचाई कुल सिंचित क्षेत्र के 0.6 प्रतिशत भाग में होती है। तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई भीलवाड़ा में दुसरा स्थान उदयपुर का है। राजस्थान के दक्षिणाी एवं दक्षिणी पूर्वी भाग में तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है।

404

मरू गंगा व प्रदेश की जीवन रेखा कौनसी परियोजना कहलाती है-

Aसोम कमला
Bचंबल
Cइंदिरा गांधी नहर
Dव्यास

सही उत्तर: इंदिरा गांधी नहर

व्याख्या (Explanation)

यह परियोजना पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।

405

इंदिरा गांधी नहर की लिफट नहरों में सबसे लम्बी नहर है-

Aगजनेर
Bपोकरण
Cबांगड सर
Dकंवर सेन

सही उत्तर: कंवर सेन

व्याख्या (Explanation)

राजीव गांधी लिफ्ट नहर इंदिरा गांधी नहर परियोजना की सबसे लंबी लिफ्ट नहर (176 किमी) है। (SUJAS May 2022) बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट नहर/कंवरसेन लिफ्ट नहर दूसरी सबसे लम्बी बड़ी नहर है।

406

राज्य का ‘सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान’ कहां स्थित है-

Aजयपुर
Bउदयपुर
Cकोटा
Dअजमेर

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना अमेरिका की राष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से अगस्त 1984 में की गई।

407

भरतपुर की ‘लाइफ लाइन’ किसे कहा जाता है-

Aबंध-बारेठा
Bमोती झील बांध
Cअजान बांध
Dभरतपुर नहर

सही उत्तर: मोती झील बांध

व्याख्या (Explanation)

मोती झील (भरतपुर) को रूपारेल के पानी को रोक कर बनाया गया है।

408

राजस्थान में ‘कूबड़ पट्टी’ वाले जिले है-

Aजयुपर-बीकानेर
Bअजमेर-नागौर
Cअजमेर-भीलवाडा
Dनागौर-जयुपर

सही उत्तर: अजमेर-नागौर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कूबड़ पट्टी नागौर-अजमेर की सीमाओं के मध्य पायी जाती है। इस क्षेत्र के जल में फ्लोराइड के आधिक्य से निवासियों में कुबड़ापन देखने को मिलता है।

409

जाखम बाँध स्थित है-

Aसीतामाता अभ्यारण्य में
Bशेरगढ़ अभयारण्य में
Cबस्सी अभयारण्य में
Dभैंसरोड़गढ़ अभयारण्य में

सही उत्तर: सीतामाता अभ्यारण्य में

व्याख्या (Explanation)

जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है।

410

अड़वान बांध किस नदी पर है-

Aमान्सी
Bबांकली
Cमाही
Dगंभीरी

सही उत्तर: मान्सी

व्याख्या (Explanation)

अड़वाना बांध शाहपुरा जिले में है। यह बांध मानसी नदी पर बना है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams