मेजा बांध किस नदी पर बना हुआ है-
सही उत्तर: कोठारी नदी
व्याख्या (Explanation)
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 43 है।
मेजा बांध किस नदी पर बना हुआ है-
सही उत्तर: कोठारी नदी
व्याख्या (Explanation)
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।
‘गंगनहर’ का उदगम स्थल है -
सही उत्तर: सतलज नदी
व्याख्या (Explanation)
यह भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था। गंगनहर की आधारशिला फिरोजपुर हैडबाक्स पर 5 सितम्बर 1921 को महाराजा गंगासिंह द्वारा रखी गई।
‘जीवनधारा योजना’ किससे संबंधित है-
सही उत्तर: सिंचाई हेतु कुओं का निर्माण
व्याख्या (Explanation)
जीवनधारा योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले SC,ST जाती के लघु व सीमांत कृषकों को कुओं के निर्माण में लघु सिंचाई कार्य हेतु शत-प्रतिशत अनुदान की योजना है, जो वर्ष 1996-97 से स्वतंत्र रूप से क्रियान्वित की जा रही है।
‘सिंचाई प्रबंन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान’ की स्थापना किसके सहयोग से की गई है -
सही उत्तर: अमेरिका
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना अमेरिका की राष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से अगस्त 1984 में की गई।