⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 42

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 42 है।

411

जवाई बाँध किस जिले में स्थित है-

Aजालौर
Bपाली
Cसिरोही
Dनागौर

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

पाली के सुमेरपुर कस्बे में जवाई बांध बना है। जो मारवाड का अमृत सरोवर कहलाता है।

412

बाँकली बाँध किस नदी पर स्थित है-

Aमेरेल
Bसूकड़ी
Cमान्सी
Dखारी

सही उत्तर: सूकड़ी

व्याख्या (Explanation)

सुकडी-2(सुकडी) पाली के देसुरी से निकलती है। पाली व जालौर में बहती हुई बालोतरा के समदडी गांव में लूनी में मिल जाती है।जालौर के बांकली गांव में बांकली बांध बना है।

413

सेई बाँध किस जिले में है-

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cउदयपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है। 9 अगस्त 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बांध में डाला गया। इस बांध के जीर्णोद्धार का कार्य 4 अप्रैल 2003 को सोनिया गांधी ने शुरू किया।

414

बीसलपुर बाँध किस जिले में है-

Aजयपुर
Bअजमेर
Cनागौर
Dटोंक

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ।

415

राजस्थान में कुओं द्वारा सर्वाधिक सिंचाई होती है-

Aपुर्वी क्षेत्र में
Bउत्तरी क्षेत्र में
Cदक्षिणी क्षेत्र में
Dदक्षिणी पुर्वी क्षेत्र में

सही उत्तर: पुर्वी क्षेत्र में

व्याख्या (Explanation)

ये राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन है। कुल सिंचित भुमि का लगभग 66 प्रतिशत भाग कुंए एवं नलकूप से सिंचित होता है। कुए एवम् नलकूप से सर्वाधिक सिंचाई जयपुर में की जाती है। द्वितीय स्थान अलवर का है।

416

राजस्थान में तालाबों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई किस क्षेत्र में होती है-

Aपूर्वी
Bदक्षिणी-पूर्वी
Cदक्षिणी
Dउत्तरी

सही उत्तर: दक्षिणी-पूर्वी

व्याख्या (Explanation)

तालाबों से सिंचाई कुल सिंचित क्षेत्र के 0.6 प्रतिशत भाग में होती है। तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई भीलवाड़ा में दुसरा स्थान उदयपुर का है। राजस्थान के दक्षिणाी एवं दक्षिणी पूर्वी भाग में तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है।

417

भाखड़ा-नागल परियोजना किस नदी पर स्थित है-

Aसतलज
Bरावी
Cघग्घर
Dनर्मदा

सही उत्तर: सतलज

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। भाखड़ा बांध का निर्माण हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलज नदी पर भाखड़ा नामक स्थाप पर किया गया है। इसका जलाशय गोबिन्द सागर है।

418

कड़ाना बाँध किस नदी पर बना है-

Aबेड़च
Bपार्वती
Cसोम
Dमाही

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। इस परियोजना में गुजरात के पंच महल जिले में माही नदी पर कड़ाना बांध का निर्माण किया गया है।

419

बीसलपुर बाँध किस नदी पर बना है-

Aकोठारी
Bबेड़च
Cबनास
Dचम्बल

सही उत्तर: बनास

व्याख्या (Explanation)

बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ।

420

राजस्थान में सर्वाधिक बांध किस नदी पर बने हुए है-

Aमाही
Bचम्बल
Cबनास
Dकाली सिंध

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है, जिनमें से तीन बांध राजस्थान में स्थित है तथा एक मध्यप्रदेश में स्थित है। राजस्थान में स्थित तीन बांध राणाप्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थित बांध गांधीसागर बांध है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams