⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 38

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 38 है।

371

सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- सूची-1(सिंचाई परियोजना) सूची-2(जिला) अ. गागरिन 1. बूंदी ब. ताकली 2. बारां स. ल्हासी 3. कोटा द. चाकन 4. झालावाड़ कूट - अ, ब, स, द

A4, 3, 2, 1
B3, 4, 1, 2
C3, 4, 2, 1
D1, 4, 2, 3

सही उत्तर: 4, 3, 2, 1

व्याख्या (Explanation)

परियोजना का नाम जिला गागरिन परियोजना झालावाड़ तकली परियोजना कोटा ल्यासी सिंचाई परियोजना बाराँ चाकन बूंदी

372

निम्न में से पश्चिम राजस्थान में सिंचाई हेतु किस नहर परियोजना का विकास किया गया है-

Aइंदिरा गांधी नहर परियोजना
Bचंबल नहर परियोजना
Cसोम कमला आंबा नहर परियोजना
Dमुड़गांव नहर परियोजना

सही उत्तर: इंदिरा गांधी नहर परियोजना

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।

373

सुमेलित कीजिए - परियोजना का नाम संबंधित जिला 1. छापी (a) झालावाड़ 2. चौली (b) झालावाड़ 3. पाँचना (c) करौली 4. परवन लिफ्ट (d) बाराँ कूट - 1 2 3 4

Aa b d c
Bb a d c
Ca b c d
Db d c a

सही उत्तर: a b c d

व्याख्या (Explanation)

परियोजना का नाम जिला छापी सिंचाई परियोजना झालावाड़ चौली परियोजना झालावाड़ पांचना बांध करौली परवन लिफ्ट बाराँ

374

सुमेलित किजिए लिफ्ट लाभान्वित जिले A. जयनाराण 1. बीकानेर, नागौर B. चौधरी कुंभाराम 2. जोधपुर, बीकानेर C. पन्नालाल-बारूपाल 3. जोधपुर, जैसलमेर D. डा. करणीसिंह 4. हनुमानगढ़, चूरू कुट - A B C D

A2431
B2413
C3412
D3124

सही उत्तर: 3412

व्याख्या (Explanation)

लिफ्ट नहर का नाम लाभान्वित जिले जयनारायण व्यास लिफ्ट जैसलमेर, जोधपुर चैधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर बीकानेर, नागौर डा. करणी सिंह लिफ्ट नहर बीकानेर, जोधपुर

375

देश के किस बांध को प. जवाहर लाल नेहरू ने ‘एक चमत्कारी विराट वस्तु’ की संज्ञा दी -

Aराणाप्रताप सागर
Bभाखड़ा
Cगांधी सागर
Dजवाहर सागर

सही उत्तर: भाखड़ा

व्याख्या (Explanation)

भाखड़ा बांध का निर्माण हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलज नदी पर भाखड़ा नामक स्थाप पर किया गया है। इसका जलाशय गोबिन्द सागर है। इस बांध को देखकर पं. जवाहरलाल नेहरू ने इसे चमत्कारिक विराट वस्तु की संज्ञा दी और बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को आधुनिक भारत का मन्दिर कहा है।

376

जवाहर सागर पिकअप बांध स्थित है -

Aजयपुर
Bकोटा
Cबूंदी
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

जवाहर सागर बांध इसे कोटा बांध भी कहते हैं, यह राणा प्रताप सागर बांध से 38 कि.मी. आगे कोटा के बोरावास गांव में बना हुआ है।

377

माही बजाज सागर परियोजना में गुजरात व राजस्थान की भागीदारी है -

A50: 50
B45: 50
C55: 45
D60: 40

सही उत्तर: 55: 45

व्याख्या (Explanation)

माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है।

378

निम्न में से कौनसा सुम्मेलित नहीं है -

Aसावन-भादो परियोजना - कोटा
Bभीमसागर परियोजना - झालावाड़
Cचौली सिंचाई परियोजना - बूंदी
Dपरवन लिफ्ट परियोजना - बांरा

सही उत्तर: चौली सिंचाई परियोजना - बूंदी

व्याख्या (Explanation)

चौली परियोजना झालावाड़ में है।

379

‘गंग नहर’ कौनसी नदी से निकाली गई है -

Aसतलज
Bरावी
Cचैनाब
Dव्यास

सही उत्तर: सतलज

व्याख्या (Explanation)

गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था।

380

निम्न में से कौनसा सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
Aमाही बजाज सागर - गुजरात व राजस्थान
Bइन्दिरा गांधी नहर परियोजना - राजस्थान व पंजाब
Cव्यास परियोजना - राजस्थान पंजाब व हरियाणा
Dचम्बल परियोजना - राजस्थान व मध्यप्रदेश

सही उत्तर: इन्दिरा गांधी नहर परियोजना - राजस्थान व पंजाब

व्याख्या (Explanation)

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। इसके पानी का उपयोग केवल राजस्‍थान में किया जाता है।

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams