⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ PYQ in Hindi - पेज 36

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 424 प्रश्नों में से यह पेज 36 है।

351

निम्न युगों में से कौन चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभान्वित है -

Aहनुमानगढ़ – झुंझुन्
Bभीलवाड़ा – टोक
Cबीकानेर – जोधपुर
Dबाड़मेर – जैसलमेर

सही उत्तर: हनुमानगढ़ – झुंझुन्

व्याख्या (Explanation)

चैधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर से हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू जिले लाभान्वित होते हैं।

352

राणा प्रताप सागर सिंचाई परियोजना किस नदी पर स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(8416)
Aबनास
Bचंबल
Cमाही
Dबाणगंगा

सही उत्तर: चंबल

व्याख्या (Explanation)

राणा - प्रताप सागर बांध गांधी सागर बांध से 48 कि.मी. आगे चित्तौड़गढ़ में चुलिया जल प्रपात के समीप चंबल नदी पर रावतभाटा नामक स्थान पर 1970 में बनाया गया है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(8416)

353

राजस्थान की नवीनतम जल नीति किस वर्ष अपनाई गई -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(9321)
A2010
B2012
C2014
D2015

सही उत्तर: 2010

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की नवीनतम जल नीति को मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी 2010 को मंजूरी दी।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(9321)

354

जिलों के निम्न समूहों में से किस समूह में इंदिरा गांधी नहर का पानी पीने के उद्देश्य के लिए, उपयोग में लाया जाता है/ जाएगा -

Aझुंझुनू, सीकर, नागौर, बाड़मेर
Bजयपुर, जोधपुर, पाली, सिरोही
Cजैसलमेर, जोधपुर, पाली, चुरू
Dचुरू, सिरोही, पाली, बीकानेर

सही उत्तर: झुंझुनू, सीकर, नागौर, बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

झुंझुनू, सीकर, नागौर, बाड़मेर में इंदिरा गांधी नहर का पानी पीने के उद्देश्य के लिए, उपयोग में लाया जाता है/ जाएगा।

355

इंदिरा गांधी नहर परियोजना के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है-

Aनहर का निर्माण सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया गया है।
Bनहर का निर्माण पीने के लिए उपयोग में लाने के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु किया गया है।
Cनहर का निर्माण संबंधित क्षेत्र को सूखे से बचाने के लिए किया गया है।
Dनहर के पानी का प्रयोग औद्योगिक प्रयोजनों के लिए नहीं किया जाएगा।

सही उत्तर: नहर के पानी का प्रयोग औद्योगिक प्रयोजनों के लिए नहीं किया जाएगा।

व्याख्या (Explanation)

इस नहर के निर्माण का मुख्य उद्द्देश्य रावी व्यास नदियों के जल से राजस्थान को आवंटित 86 लाख एकड़ घन फीट जल को उपयोग में लेना है। नहर निर्माण के लिए सबसे पहले फिरोजपुर में सतलज, व्यास नदियों के संगम पर 1952 में हरिकै बैराज का निर्माण किया गया।

356

राजस्थान के उक्त मानचित्र में इन्दिरा गांधी नहर की लिफ्ट परियोजनाओं की स्थिति को (i), (ii), (iii) और (iv) से अंकित किया गया है। नीचे दी गई क्रमावली से इनका सही अनुक्रम पहचानिए -

Aपन्नालाल-बारूपाल, करणीसिंह, चौधरी कुम्भाराम, जयनारायण व्यास
Bजयनारायण व्यास, पन्नालाल-बारूपाल, चौधरी कुम्भाराम, करणीसिंह
Cकरणीसिंह, जयनारायण व्यास, चौधरी कुम्भाराम, पन्नालाल-बारूपाल
Dचौधरी कुम्भाराम, पन्नालाल-बारूपाल, करणीसिंह, जयनारायण व्यास

सही उत्तर: चौधरी कुम्भाराम, पन्नालाल-बारूपाल, करणीसिंह, जयनारायण व्यास

357

सूची -1 का सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची-1(सिंचाई परियोजना) सूची-2(सम्बद्ध राज्य) अ. चम्बल 1. राजस्थान, मध्यप्रदेश ब. माही-बजाज सागर 2. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा स. व्यास 3. राजस्थान, गुजरात द. सरदार सरोवर 4. राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र कूट - अ, ब, स, द

A4, 2, 1, 3
B1, 3, 2, 4
C1, 4, 3, 2
D3, 1, 4, 2

सही उत्तर: 1, 3, 2, 4

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। व्यास परियोजना सतलज, रावी व व्यास नदियों के जल का उपयोग करने हेतु पंजाब, राजस्थान, हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। नर्मदा नहर परियोजना गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना में राजस्थान के लिए 0.5 एम. ए. फ.(मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित की गई है। इस जल को लेने के लिए गुजरात के सरदार सरोवर बांध से नर्मदा नहर(458 कि.मी. गुजरात + 75 कि.मी. राजस्थान) निकाली गई है।

358

राजस्थान में अन्ध एवं धूसर क्षेत्रों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर भारत के केन्द्रीय भू-जल प्राधिकरण ने राज्य के किन प्रशासनिक खण्डों में भूमिगत जलदोहन पर पूर्ण रोक लगा दी है-

Aभीनमाल, टोडाभीम, टोडा रायसिंह
Bबहरोड़, भीनमाल, सूरजगढ़, धोंड़, श्रीमाधोपुर
Cसूरजगढ़, देसूरी, देवली
Dबहरोड़, ओसियां, महुवा

सही उत्तर: बहरोड़, भीनमाल, सूरजगढ़, धोंड़, श्रीमाधोपुर

व्याख्या (Explanation)

सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बहरोड़, भीममाल, सूरजगढ़, धोंड, श्री माधोपुर में भूजल के दोहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

359

मध्य प्रदेश व राजस्थान की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है –

Aमाही
Bव्यास
Cचम्बल
Dभाखड़ा नागल

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है।

360

निम्न में से राजस्थान के किस जिले में ‘अनास बांध’ परियोजना का निर्माण किया जाएगा -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
Aभीलवाड़ा
Bडूंगरपुर
Cबाँसवाड़ा
Dटोंक

सही उत्तर: बाँसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा जिले में अनास नदी पर बांध का निर्माण प्रस्तावित था। अनास का उद्‌गम मध्यप्रदेश में आम्बेर गाँव के निकट विंध्याचल की पहाड़ियाँ है। यह राजस्थान में बाँसवाड़ा के मेलेडिखेड़ा गाँव के पास प्रवेश करती है व डूंगरपुर में गलियाकोट के निकट माही में मिल जाती है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams