⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 49

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 49 है।

481

बाराडोली के शिव मंदिर को प्रकाश में लाने का श्रेय किनको दिया जाता है -

Aजी एच ओझा
Bजेम्स फग्र्यूसन
Cजेम्स टाॅड
Dजेम्स बर्गेस

सही उत्तर: जेम्स टाॅड

482

निम्न में से किस दुर्ग में मिठ्ठे साहब की दरगाह स्थित है -

Aगागरोन दुर्ग
Bजालोर दुर्ग
Cसिवाना दुर्ग
Dरणथंभौर दुर्ग

सही उत्तर: गागरोन दुर्ग

483

“अताराकिन-का-तरवाजा” राजस्थान के निम्न में से किस जिले में स्थित है -

Aनागौर
Bअजमेर
Cजालौर
Dचित्तौड़

सही उत्तर: नागौर

484

निम्न में से किस दुर्ग को यूनेस्को ने विरासत दुर्ग घोषित नहीं किया है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aआमेर
Bजैसलमेर
Cमांडलगढ़
Dगागरोन

सही उत्तर: मांडलगढ़

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

485

त्रिपुरा सुंदरी देवी का मंदिर कहाँ स्थित है -

Aडूंगरपुर
Bचित्तौड़
Cबाँसवाड़ा
Dउदयपुर

सही उत्तर: बाँसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर देवी त्रिपुर सुंदरी का एक हिंदू मंदिर है, जिसे स्थानीय रूप से देवी त्रिपुरेश्वरी के रूप में जाना जाता है।मां त्रिपुर सुंदरी राजस्थान के बांसवाड़ा से लगभग 14 किलोमीटर दूर तलवाड़ा गाँव से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर उच्च रोलिंग रेंज में घनी हरियाली की गोद में बसे उमराई के छोटे से गाँव में प्रतिष्ठित है।

486

शिला देवी का मंदिर निम्न में से किस किले में अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aअचलगढ़
Bकुम्भलगढ़
Cआमेर
Dमेहरानगढ़

सही उत्तर: आमेर

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

487

निम्न में से कौन सा सर्वाधिक प्राचीन मंदिर है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aरणकपुर का पाश्र्वनाथ मंदिर
Bनाथद्वारा का श्रीनाथ जी मंदिर
Cउदयपुर का जगदीश मंदिर
Dसीकर का हर्षनाथ मंदिर

सही उत्तर: सीकर का हर्षनाथ मंदिर

व्याख्या (Explanation)

हर्ष नाथ मंदिर सीकर जिले में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। यह शिव मंदिर, 973 सीई के एक शिलालेख के अनुसार, शिव तपस्वी भवराक्ता द्वारा चाहमान राजा विग्रहराज द्वितीय के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। उदयपुर और उसके आस पास के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक जगदीश मंदिर 1651 में इंडो-आर्यन् शैली में बना हुआ स्थापत्य कला का एक अच्छा उदाहरण है। सिहाड़ गांव उदयपुर से 30 मील और जोधपुर से 140 मील की दूरी पर स्थित है, जिसे आज नाथद्वार के नाम से जाना जाता है। राणा राजसिंह ने फरवरी 1672 में मंदिर का निर्माण पूरा करवाया और फिर नाथजी की मूर्ति की स्थापना करवाई गई। रणकपुर जैन मंदिर का निर्माण घाणेराव के पोरवाल धन्ना शाह ने करवाया था। मंदिर का निर्माण 1446 विक्रम संवत में शुरू हुआ और 50 से अधिक वर्षों तक चला, जिसमें 2500 से अधिक श्रमिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

488

ऐतिहासिक स्थल भानगढ़ स्थित है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aअलवर जिले में
Bदौसा जिले में
Cभरतपुर जिले में
Dजयपुर जिले में

सही उत्तर: अलवर जिले में

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

489

अजमेर स्थित अलाउद्दीन खान का मकबरा जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aसोला थम्बा के नाम से
Bबादशाही महल के नाम से
Cखान की छतरी के नाम से
Dबारादरी के नाम से

सही उत्तर: सोला थम्बा के नाम से

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

490

मालदेव की रानी, जिसने मण्डोर के निकट ‘बहुजी रो तालाब’ का निर्माण करवाया था-

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aउमा दे भटियाणी
Bहीरा दे झाली
Cस्वरूप दे झाली
Dपारबती सिसोदणी

सही उत्तर: स्वरूप दे झाली

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams