⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 51

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 51 है।

501

हवा महल, जयपुर के बारे में निम्न बयानों पर विचार करें और नीचे दिये गए कोड में से प्रश्न का उत्तर दें- 1. हवा महल एक आठ मंजिली संरचना है। 2. हवा महल महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनया गया था। 3. हवा महल में 953 झरोखे या जटिल डिजाइनों से सजाई गई खिड़कियां हैं। हवा महल के बारे में ऊपर दिये गए बयानों में से कौन सा/से बयान सही है/हैं -

A1, 2 और 3
B1 और 2
C1 और 3
D2 और 3

सही उत्तर: 2 और 3

502

मंदिरों और स्थानों/जिलों के निम्न जोड़ों में से कौन सा जोड़ा सही ढंग से मेल नहीं खाता है-

Aतुजला भवानी मंदिर-चितौड़गढ़
Bतनोट माता मंदिर - जैसलमेर
Cउषा मंदिर - बयाना
Dजगत शिरोमणि मंदिर - टोंक

सही उत्तर: जगत शिरोमणि मंदिर - टोंक

503

राजस्थान में किस किले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर स्थित है-

Aरणथंभौर
Bचित्तौड़गढ़
Cजालौर
Dसिवाना

सही उत्तर: रणथंभौर

504

निम्नलिखित में से कौन सा किला गढ़ बीतली के नाम से भी जाना जाता है-

Aलोहागढ़, भरतपुर
Bतारागढ़, बूंदी
Cतारागढ़, अजमेर
Dमेहरानगढ़, जोधपुर

सही उत्तर: तारागढ़, अजमेर

505

निम्न में से राजस्थान का कौन सा पर्यटन स्थल हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है-

Aरामदेवरा-जैसलमेर
Bदेलवाड़ा-सिरोही
Cनाथद्वारा-राजसमंद
Dरणकपुर-पाली

सही उत्तर: रामदेवरा-जैसलमेर

506

धौलपुर के पास निम्न पर्यटन स्थलों में से किसे 1617 ईस्वी में राजकुमार शाहजहां के लिए ’शिकार स्थल(शूटिंग लाॅज)’ के रूप में निर्मित करवाया गया था-

Aपहाड़गंज
Bचश्माशाही
Cतालाब-ए-शाही
Dहरवान

सही उत्तर: तालाब-ए-शाही

व्याख्या (Explanation)

तालाब-ए-शाही झील: धौलपुर से मात्र 40 किलोमीटर दूर एक और सुंदर और ऐतिहासिक झील है जिसे तालाब-ए-शाही के नाम से जाना जाता है। झील और महल दोनों का निर्माण 1617 में हुआ था। इन्हें शाहजहां के लिए शूटिंग लॉज माना जाता था। कहा जाता है तालाब शाही झील और महल का निर्माण जहांगीर ने अपने सेनापति सुलहखान के द्वारा अपने बेटे शाहजहां के लिए करवाया था।

507

उस स्मारक का नाम बताएं जिसे 1198 ईस्वी में सुल्तान गोरी ने एक मस्जिद में परिवर्तित करवाया था -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(9321)
Aअजमेर शरीफ दरगाह
Bअढ़ाई दिन का झोपड़ा
Cजामा मस्जिद
Dशाहाबाद की शाही जामा मस्जिद

सही उत्तर: अढ़ाई दिन का झोपड़ा

📋

स्रोत: Raj Police Constable(9321)

508

1793 ईस्वी में राजा बख्तावर सिंह द्वारा निर्मित कौन सा भवन अब जिला कलेक्टरेट हाउसिंग सरकारी कार्यालय है-

Aभानगढ़
Bपहाड़ी किला केसरोली
Cअलवर सिटी पैलेस
Dमूसी महारानी छतरी

सही उत्तर: अलवर सिटी पैलेस

509

जोधपुर किले में ‘पुस्तक प्रकाश’ पुस्तकालय की स्थापना किसने की-

📋 पूछा गया: Patwar Main Exam 2015
Aजसवन्त सिंह
Bअजीत सिंह
Cमानसिंह
Dतख्त सिंह

सही उत्तर: मानसिंह

📋

स्रोत: Patwar Main Exam 2015

510

“गुब्बारा”, “नुसरत”, “नागपली”, “गजक” नाम है-

📋 पूछा गया: Patwar Main Exam 2015
Aजोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम
Bमेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाइयों के नाम
Cमारवाड़ ठिकानों के वस्त्रों के नाम
Dमेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करों के नाम

सही उत्तर: जोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम

📋

स्रोत: Patwar Main Exam 2015

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams