⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

कोंकणतीर्थ कहा जाता है-

Aअलवर
Bपुष्कर
Cबीकानेर
Dबूँदी

सही उत्तर: पुष्कर

52

पंचकुण्ड जहाँ पांडव कुछ समय तक अज्ञातवास में रहे स्थित है-

Aपुष्कर
Bदौसा
Cभरतपुर
Dसवाई माधोपुर

सही उत्तर: पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

पंच कुंड मंदिर, पुष्कर झील से लगभग 1 कि.मी. दूर है।

53

अलवर में कम्पनी गार्डन कहते है-

Aसरिस्का
Bझिलमिल दाहा
Cमानगढ़
Dपुर्जन विहार

सही उत्तर: पुर्जन विहार

व्याख्या (Explanation)

कंपनी गार्डन या पुरजन विहार के रूप में भी जाना जाने वाला, कंपनी बाग एक सुंदर और सौंदर्यपूर्ण उद्यान है, जो सिटी पैलेस के निकट, शहर के केंद्र में स्थित है।

54

केलपानी पवित्र तीर्थ स्थित है-

Aबाँसवाड़ा
Bबाँरा
Cचित्तौड़गढ़
Dडूँगरपुर

सही उत्तर: बाँसवाड़ा

55

भारत का मक्का कहा जाता है-

Aडूँगरपुर
Bबाँसवाड़ा
Cअजमेर
Dझुंझुनूँ

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

अजमेर को भारत का मक्का कहा जाता है क्योंकि अजमेर में ख्वाजा मोइनुछिन चिश्ती की दरगाह है।

56

कौनसा तीर्थ सब तीर्थो का भान्जा कहा जाता है-

Aमातृकुण्डिया
Bपुष्कर
Cमचकुण्ड तीर्थ
Dनन्दिनी माता तीर्थ

सही उत्तर: मचकुण्ड तीर्थ

व्याख्या (Explanation)

मचकुंड तीर्थ को ‘सब तीर्थों का भांजा’ कहा जाता है| मचकुण्ड अत्यंत ही सुन्दर व रमणीक धार्मिक स्थल है जो प्रकृति की गोद में राजस्थान के धौलपुर नगर के निकट स्थित है।

57

आदिवासियों का मुक्तिधाम महास्थल है-

Aबेणेश्वर
Bहल्दी घाटी
Cगोगुन्दा
Dऋषभदेव

सही उत्तर: बेणेश्वर

व्याख्या (Explanation)

बेणेश्वर धाम राजस्थान के आदिवासी बहुल जिले डूंगरपुर के मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर साबला तहसील में एक पवित्र तीर्थ स्थल है। इसे आदिवासियों का हरिद्वार, बागड़ का पुष्कर और बागड़ का कुम्भ भी कहा जाता है।

58

संत पीपा की गुफा स्थित है-

Aटोडा ग्राम,टोंक
Bदेवली, टोंक
Cउनियारा, टोंक
Dमालपुरा, टोंक

सही उत्तर: टोडा ग्राम,टोंक

व्याख्या (Explanation)

भगत पीपा, जिन्हें संत पीपाजी के नाम से भी जाना जाता है, गगारोनगढ़ के एक राजपूत राजा थे, जिन्होंने एक हिंदू रहस्यवादी कवि और भक्ति आंदोलन के संत बनने के लिए सिंहासन को त्याग दिया था।

59

‘दूसरा वृन्दावन’ व ‘देश का पेरिस’ कहते है-

Aनाथद्वारा
Bउदयपुर
Cजयपुर
Dबूँदी

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

दूसरा वृंदावन व भारत का पेरिस राजस्थान में जयपुर को कहा जाता है।

60

राजस्थान का हरिद्वार कहा जाता है-

Aभोपाल सागर
Bमातृकुण्डिया
Cमण्डफिया
Dबाड़ोली

सही उत्तर: मातृकुण्डिया

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मातृकुंडिया धाम को राजस्थान तथा मेवाड़ा का हरिद्वार कहते है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams