⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पर्यटन स्थल PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पर्यटन स्थल से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 590 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

कपिल मुनि की तपोभूमि श्री कोलायत जी स्थित है-

Aबीकानेर
Bभीलवाड़ा
Cअलवर
Dअजमेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

कपिल मुनि का मेला कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होता है। यह बीकानेर जिले का सबसे बड़े मेला है।

62

कौन से शहर ‘गोल्डन ट्राइएंगल’ के अन्तर्गत आते हैं -

📋 पूछा गया: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
Aदिल्ली - वाराणसी - जयपुर
Bजयपुर - जोधपुर - उदयपुर
Cजयपुर - जोधपुर - कोटा
Dदिल्ली - आगरा - जयपुर

सही उत्तर: दिल्ली - आगरा - जयपुर

व्याख्या (Explanation)

भारत का गोल्डन ट्रायंगल एक पर्यटक सर्किट है जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आगरा और जयपुर को जोड़ता है।

📋

स्रोत: Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III

63

राजस्थान के कौनसे शहर को, वर्ष 2019 में, यूनेस्को का धरोहर स्थल घोषित किया गया है -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2023
Aउदयपुर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

6 जुलाई 2019 को यूनेस्को द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटे को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया।

📋

स्रोत: Computor Exam 2023

64

“पैलेस ऑन व्हील्स”, एक लक्ज़री पर्यटक ट्रेन कब शुरू की गई थी -

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A26 जनवरी 1982
B26 जनवरी 1980
C26 जनवरी 1986
D26 जनवरी 1979

सही उत्तर: 26 जनवरी 1982

व्याख्या (Explanation)

भारत की पहली लग्जरी रेलगाड़ी, पैलेस ऑन व्हील्स की शुरुआत 26 जनवरी, 1982 को हुई थी। इसे भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने मिलकर शुरू किया था।

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

65

निम्नलिखित में से किसे UNESCO विश्व पुरातन धरोहर घोषित नहीं किया गया है -

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aकेवलादेव राष्ट्र उद्यान
Bजंतर मंतर, जयपुर
Cआमेर किला
Dमेहरानगढ़ किला

सही उत्तर: मेहरानगढ़ किला

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं – जयपुर हेरिटेज सिटी, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जंतर मंतर (जयपुर), राजस्थान के पहाड़ी किले (चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भोर, आमेर, जैसलमेर)।

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

66

‘हॉल ऑफ हीरोज़’ जोधपुर के किस बाग में स्थित है -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2023
Aरामनिवास बाग़
Bमंडोर बाग
Cविद्याधर बाग
Dनिवास बाग

सही उत्तर: मंडोर बाग

व्याख्या (Explanation)

हॉल ऑफ हीरोज जोधपुर के मंडोर बाग में स्थित है। हॉल ऑफ हीरोज एक स्मारक है, जो एक ही चट्टान से उकेरी गई योद्धाओं की 16 आकृतियों को प्रदर्शित करता है।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023

67

राजस्थान का एकमात्र स्थलीय उल्कापिंड प्रहार क्रेटर (एम.आई.सी.) स्थित है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aरामगढ़, झुंझुनू
Bरामगढ़, अलवर
Cरामगढ़, सीकर
Dरामगढ़, बारां

सही उत्तर: रामगढ़, बारां

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का एकमात्र स्थलीय उल्कापिंड प्रहार क्रेटर (MIC) रामगढ़, बारां में स्थित है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

68

तिलवाड़ा का मल्लीनाथ मंदिर किस नदी के तट पर अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Veterinary Officer Exam 2019
Aलूनी नदी
Bमाही नदी
Cजवाई नदी
Dसुकड़ी नदी

सही उत्तर: लूनी नदी

व्याख्या (Explanation)

लोक देवता मल्लीनाथ जी का मंदिर बालोतरा जिले के तिलवाड़ा गाँव में लूनी नदी के तट पर स्थित है।

📋

स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019

69

अंबिका माता मंदिर अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Veterinary Officer Exam 2019
Aचारचौमा, कोटा
Bबाडौली, चित्तौड़गढ़
Cनागदा, उदयपुर
Dजगत, उदयपुर

सही उत्तर: जगत, उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

अंबिका माता मंदिर राजस्थान के उदयपुर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जगत गांव में स्थित है।

📋

स्रोत: Veterinary Officer Exam 2019

70

राजस्थान के ग्रामीण पर्यटन स्थलों को सम्बन्धित प्रदेशों से सुमेलित कीजिए : अवस्थिति (प्रदेश) ग्रामीण पर्यटन स्थल (i) मेवाड (a) तालछापर, जीणमाता (ii) हाड़ौती (b) ओसियां, किराडू मन्दिर (iii) मारवाड़ (c) हल्दीघाटी, मेणाल (iv) शेखावाटी (d) रामेश्वर महादेव, सीताबाड़ी कूट : (i) (ii) (iii) (iv)

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Ac a d b
Bc d b a
Cb c a d
Dd b c a

सही उत्तर: c d b a

व्याख्या (Explanation)

अवस्थिति (प्रदेश) ग्रामीण पर्यटन स्थल (i) मेवाड (c) हल्दीघाटी, मेणाल (ii) हाड़ौती (d) रामेश्वर महादेव, सीताबाड़ी (iii) मारवाड़ (b) ओसियां, किराडू मन्दिर (iv) शेखावाटी (a) तालछापर, जीणमाता

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams