⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 94 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए- सूची-I सूची-II a. राजस्थान का कबीर I. दामोदर लाल व्यास b. राजस्थान की जलपरी II. किशन लाल सोनी c. राजस्थान का लौह पुरुष III. रीमा दत्ता d. राजस्थान का रेल बाबा IV. दादू दयाल नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2023
Aa-III, b-IV, c-II, d-I
Ba-IV, b-III, c-I, d-II
Ca-IV, b-III, c-II, d-I
Da-II, b-III, c-I, d-IV

सही उत्तर: a-IV, b-III, c-I, d-II

व्याख्या (Explanation)

सूची-I सूची-II राजस्थान का कबीर दादू दयाल राजस्थान की जलपरी रीमा दत्ता राजस्थान का लौह पुरुष दामोदर लाल व्यास राजस्थान का रेल बाबा किशन लाल सोनी

📋

स्रोत: Computor Exam 2023

32

राजस्थान के कौन से शहर को “पूर्व का वेनिस” कहा जाता है -

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aउदयपुर
Bमाउंट आबू
Cजयपुर
Dबीकानेर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर को झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। यह शहर मेवाड़ की ऐतिहासिक राजधानी था। उदयपुर अपने इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और इसे ‘पूर्व का वेनिस’ कहा जाता है।

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

33

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I सूची II a. राजस्थान का ‘द्रौणाचार्य’ I. लिम्बा राम b. राजस्थान का ‘वाटरमेन’ II. करणसिंह c. राजस्थान का ‘अर्जुन’ III. गोकुलभाई दौलतराम भट्ट d. राजस्थान का ‘गाँधी’ IV. राजेन्द्रसिंह नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aa-I, b-IV, c-III, d-II
Ba-II, b-IV, c-I, d-III
Ca-II, b-IV, c-III, d-I
Da-III, b-I, c-IV, d-II

सही उत्तर: a-II, b-IV, c-I, d-III

व्याख्या (Explanation)

करण सिंह, राजस्थान के पहले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हैं। राजेंद्र सिंह भारत में राजस्थान के अलवर जिले से एक प्रसिद्ध जल संरक्षणवादी हैं। लीमा राम तीरंदाजी का खेल खेलते हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1991 में अर्जुन पुरस्कार और 2012 में पद्म श्री से सम्मानित किया। गोकुलभाई दौलतराम भट्ट को 1971 में पद्म भूषण पुरस्कार और 1982 में कंस्ट्रक्टिव वर्क के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपातकाल के अपने मुखर विरोध के लिए उन्हें आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जेल में उन्होंने सत्याग्रह शुरू किया। उन्हें राजस्थान का गांधी कहा जाता था।

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

34

‘सरणवाही’ नगर किस नगर का ऐतिहासिक नाम है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
Aसांभर
Bसिरोही
Cशाहपुरा
Dसवाई माधोपुर

सही उत्तर: सिरोही

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सिरोही शहर का ऐतिहासिक नाम ‘सरणवाही’ है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1

35

निम्न में से 'देशहरो' के नाम से जाने जाना वाला क्षेत्र है-

Aकंभलगढ़ व उदयपुर के बीच का क्षेत्र
Bअचलगढ़ व गोगुन्दा के बीच का क्षेत्र
Cरागा व जरगा पर्वत चोटियों के मध्यवर्ती क्षेत्र
Dप्रतापगढ़ व चितौड़गढ़़ के बीच का पहाड़ी क्षेत्र

सही उत्तर: रागा व जरगा पर्वत चोटियों के मध्यवर्ती क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

जरगा(उदयपुर) व रागाा(सिरोही) पहाड़ीयों के बीच का क्षेत्र सदा हरा भरा रहने के कारण देशहरो कहलाता है।

36

बालोतरा के सिवाना पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोलाकार पहाडि़याँ कहलाती हैं-

Aछप्पन की पहाडि़याँ
Bनाकोड़ा पर्वत
Cउक्त 1 व 2 दोनों
Dआडावाला पर्वत

सही उत्तर: उक्त 1 व 2 दोनों

व्याख्या (Explanation)

बालोतरा के सिवाणा ग्रेनाइट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गोलाकार पहाड़ीयों का समुह नकोड़ा पर्वत या छप्पन की पहाड़ीयां कहलाता है।

37

तीव्र ढाल वाली उबड़-खाबड़ पहाडि़याँ पुर्वी सिराही की स्थानिय भाषा में कहलाती है-

Aनाल
Bमगरा
Cभाकर
Dगिरवा

सही उत्तर: भाकर

व्याख्या (Explanation)

सिरोही जिले में अरावली पर्वत श्रेणी की तीव्र ऊबड़-खाबड़ ढलानों को भाकर कहा जाता है।

38

बांगड़ क्षेत्र कहलाता है-

Aडीडवाना कुचामन,सीकर,झुंझुनू का क्षेत्र
Bगंगानगर,हनुमानगढ़,बिकानेर का क्षेत्र
Cजयपुर,अलवर,सीकर का क्षेत्र
Dअलवर,धौलपुर का क्षेत्र

सही उत्तर: डीडवाना कुचामन,सीकर,झुंझुनू का क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

शेखावाटी व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी या डीडवाना कुचामन,सीकर,झुंझुनू का क्षेत्र बांगड़ क्षेत्र कहलाता है।

39

चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे हुए उदयपुर बेसिन को स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(9321)
Aभाकर
Bगिरवा
Cभोराट
Dवागड़

सही उत्तर: गिरवा

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable(9321)

40

उदयपुर बेसिन की चारों ओर की पहाड़ियां कहलाती है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aगिर्वा
Bनाकोडा
Cभाकर
Dमुकुंदरा

सही उत्तर: गिर्वा

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams