⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 94 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

लूनी का उत्तरी क्षेत्र कहलाता है -

Aथली
Bधरियन
Cरोही
Dमेजा

सही उत्तर: थली

व्याख्या (Explanation)

लूनी का उत्तरी क्षेत्र थली कहलाता है। बीकानेर, पश्चिमी चुरू, तथा अनूपगढ़ का क्षेत्र थली क्षेत्र कहलाता है।

42

गिरवा पहाड़ियां किस जिले में स्थित हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aडूंगरपुर
Bसिरोही
Cउदयपुर
Dभीलवाड़ा

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

43

राजस्थान में ‘भोमट’ क्षेत्र संबंधित है -

Aउदयपुर से
Bबांसवाड़ा से
Cभीलवाड़ा से
Dअलवर से

सही उत्तर: उदयपुर से

व्याख्या (Explanation)

डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश ‘भोमट’ कहलाता है। भोमट का पठार उदयपुर-सिरोही जिलों में फैला हुआ है जहाँ भील जनजाति सबसे ज्यादा निवास करती है।

44

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - क्षेत्र स्थानीय नाम 1. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र अ. भौमट 2. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र ब. हाड़ौती 3. आबू पर्वत खण्ड स. बागड़ 4. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र द. अर्बूद 1, 2, 3, 4

Aद, स, ब, अ
Bस, अ, द, ब
Cस, ब, अ, द
Dद, अ, ब, स

सही उत्तर: स, अ, द, ब

व्याख्या (Explanation)

डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश भोमट कहलाता है। कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ हाडौती में सम्मिलित है। आबू पर्वत की आवासीय बस्ती के उत्तर में अर्बुदा देवी का ऐतिहासिक एवं दर्शनीय मंदिर है जो पर्वत उपत्यकाओं के मध्य एक मनोरम स्थल है। डुगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र वागड़/बागड़ कहलाता है।

45

सिरोही जिले में तीव्र ढाल युक्त एवं कटीफटी पहाड़ियों का स्थानीय नाम है -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aभाकर
Bभोराट
Cउपरमाल
Dगिरवा

सही उत्तर: भाकर

व्याख्या (Explanation)

पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

46

राजस्थान में ‘सौ टापुओं का क्षेत्र’ किसे कहते हैं -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
Aउदयपुर
Bजालौर
Cडूंगरपुर
Dबाँसवाड़ा

सही उत्तर: बाँसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

बाँसवाड़ा को सौ टापुओं का शहर कहा जाता है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1

47

राजस्थान के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसे प्राचीन काल में ‘यौद्धैय प्रदेश’ कहा जाता था -

Aजालौर
Bगंगानगर
Cजोधपुर
Dसीकर

सही उत्तर: गंगानगर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के उतरी भाग में योद्धेय नाम का एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला के कारण श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ को योद्धेय प्रदेश के नाम से जाना जाता था।

48

राजस्थान का पंजाब कहलाता है -

Aमोहनगढ़
Bबालोतरा
Cसांचोर
Dसिवाणा

सही उत्तर: सांचोर

व्याख्या (Explanation)

सांचोर, पांच नदियों से निर्मित मैदान होने के कारण राजस्थान का पंजाब कहलाता है।

49

देवल/मेवलिया है -

Aडुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
Bजैसलमेर व जोधपुर के मध्य का भाग
Cबीकानेर व गंगानगर के मध्य का भाग
Dचुरू व सीकर के मध्य का भाग

सही उत्तर: डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग

व्याख्या (Explanation)

डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग देवल/मेवलिया कहलाता है।

50

निम्न में से कौनसे जिले राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं -

Aअलवर व भरतपुर
Bजयपुर व टोंक
Cजैसलमेर व जोधपुर
Dबीकानेर व गंगानगर

सही उत्तर: अलवर व भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

अलवर, खैरथल तिजारा, डीग व भरतपुर का वो क्षेत्र जो हरियाणा की सीमा से लगता है राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams